Bankersadda Hindi   »   Compound Interest Questions for SBI Clerk...

Compound Interest Questions for SBI Clerk Exam: 1st May 2018 (In Hindi)

प्रिय छात्रों,

Numerical Ability for SBI Clerk Exam 2018
Numerical Ability for SBI Clerk Prelims 2018
संख्यात्मक क्षमता खंड बैंकिंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को काफी परेशान करता है. चूंकि प्रत्येक दूसरे अनुभाग का स्तर केवल जटिल और जटिल होता जा रहा है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह खंड भी आपको कठिनाई देगा. इस खंड में पूछे गये प्रश्न गणनात्मक और बहुत समय लेने वाले हैं. लेकिन एक बार उचित रणनीति, गति और सटीकता से प्रयास करने के बाद, यह खंड आपको परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करा सकता है. निम्नलिखित नवीनतम पैटर्न के Quantitative Aptitude के साथ अभ्यास करने में आपकी सहायता करने के लिए संख्यात्मक अभियोग्यता की क्विज़ प्रदान की गयी है.


Q1. यदि ब्याज दर 10% प्रति वार्षिक है तथा वह अर्धवार्षिक संयोजित होता है, तो 400रु. के मूलधन  पर  3/2  वर्ष में मिश्रधन कितना होगा?  
 (a) 436.05रु.
(b) 463.05रु.
(c) 563.05रु.
(d) 363.05रु.
(e) 263.05रु.

Q2. एक धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज की दर से निवेशित की जाती है, जिस पर मिश्रधन 3 वर्षों में 2400रु. तथा 4 वर्षों में 2,520रु. हो जाता है। प्रति वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए? 
(a) 8%
(b)10%
(c) 5%
(d) 7%
(e) 9%

Q3. 250रु. की धनराशि पर 2 वर्षों में कितना मिश्रधन हो जाएगा, जिस पर चक्रवृद्धि ब्याज की दर, पहले वर्ष 4% तथा दूसरे वर्ष 8% है? 
 (a) 280रु.
(b) 280.80रु.
(c) 468 रु.
(d) 290.80रु.
(e) 270.50रु.

Q4. एक धनराशि 3 वर्षों में चक्रवृद्धि ब्याज की R% दर से दुगुनी हो जाती है। 9 वर्षों में यह वास्तविक मूलधन का K गुना हो जाएगी। k का मान ज्ञात कीजिए? 
 (a) 8
(b) 9
(c) 12
(d)15
(e)20

Q5. 5000रु. की धनराशि पर 2 वर्ष के लिए समान ब्याज दर से चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर 72 रु. है। प्रति वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए?    
 (a) 6%
(b) 8%
(c) 10%
(d)12%
(e)16%

Q6. एक धनराशि पर 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज 832रु. है तथा समान धनराशि पर समान समय के लिए साधारण ब्याज 800रु. है। 3 वर्षो के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर कितना होगा? 
(a) 48रु.
(b) 66.56रु.
(c) 98.56रु.
(d) 106.56रु.
(e) 96 रु.

Q7. एक पुरुष 12,500रु, 20% चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर उधार लेता है। पुनर्भुगतान के भाग के रूप में वह प्रत्येक वर्ष के अंत में 2000रु. का भुगतान करता है। तीन किस्त देने के बाद भी उसे कितनी धनराशी अभी भी देनी है? 
 (a) 12,000रु.
(b) 12864रु.
(c) 15,600रु.
(d) 14320रु.
(e) 12320रु.

Q8 यदि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है, तो 3000रु. की धनराशि पर किस प्रति वार्षिक प्रतिशत दर से, 3 वर्षों में मिश्रधन 3993रु. हो जाएगा?  
 (a) 9%
(b) 10%
(c) 11%
(d) 13%
(e) 15%

Q9. एक व्यक्ति 3 वर्षों के लिए 5% प्रति वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 6000रु. उधार लेता है। वह पहले दो वर्षों में से प्रत्येक वर्ष में 2100रु. का पुनर्भुगतान करता है। इस पुरे ऋण को समाप्त करने के लिए तीसरे वर्ष के अंत में उसे कितनी धनराशि का भुगतान करना चाहिए? 
 (a) 2425.50
(b) 2552.50
(c) 2635.50
(d) 2745.50
(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. एक धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज पर दो वर्षों के बाद  4500रु. हो जाती है तथा 4 वर्षों के बाद 6750रु. हो जाती है। वह धनराशि ज्ञात कीजिए? 
 (a) 4000रु.
(b) 2500रु.
(c) 3000रु.
(d) 3050रु.
(e) 3500रु.

Q11. एक निश्चित धनराशि वार्षिक रूप से संयोजित R% ब्याज दर से क्रमशः दो वर्षों और तीन वर्षों के बाद 1440रु. और 1728रु. हो जाती है। R का मान ज्ञात कीजिए? 
 (a) 5%
(b) 10%
(c) 15%
(d) 20%
(e) 25%

Q12.एक शहर की जनसँख्या में प्रति वार्षिक 5% की दर से वृद्धि होती है। यदि शहर की वर्तमान जनसँख्या 185220 है, तो 3 वर्ष पूर्व शहर की जनसँख्या कितनी थी?  
 (a) 181500
(b) 183433
(c) 160000
(d) 127783
(e) 165450

Q13. एक निश्चित धनराशि पर, 2 वर्षों के लिए चक्र वृद्धि ब्याज 282.15रु. है तथा इस पर समान समय के लिए साधारण ब्याज 270रु. है। प्रति वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए?  
 (a) 6.07%
(b) 10%
(c) 9%
(d) 12.15%
(e) 13%

Q14.  ब्याज की वह प्रभावी वार्षिक दर क्या है, जो अर्धवार्षिक देय प्रति वार्षिक 6% की मामूली दर के अनुरूप है?   
 (a) 6.06%
(b) 6.07%
(c) 6.08%
(d) 6.09%
(e) 7.09%

Q15. एक धनराशि पर 3 वर्षों के लिए 5% प्रति वार्षिक दर से चक्र वृद्धि ब्याज 2522रु. है। इस धनराशि पर समान ब्याज दर और समान समय के लिए साधारण ब्याज कितना होगा? 
 (a) 2500रु.
(b) 2400रु.
(c) 2450रु.
(d) 2350रु.
(e) 2640रु.



Compound Interest Questions for SBI Clerk Exam: 1st May 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_2.1     Compound Interest Questions for SBI Clerk Exam: 1st May 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_3.1    
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me