Bankersadda Hindi   »   क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए ‘हिंदी...

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए ‘हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी’

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_1.1
निर्देश (1-10): नीचे दिए गए
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधरित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

इस संसार की यही रीति
है। सत्यवादी मारा जाता है। आज के सहस्त्रों वर्ष पूर्व यूनान देश में एक दार्शनिक
रहा करता था। उसका नाम सुकरात था। उसकी बातें सीधी
सच्ची पर तीखी होती थी। समाज उन्हें सह नहीं सका
और उसे कानूनी आज्ञा का पालन करते हुए विष का प्याला पीना पड़ा। इसी प्रकार
तत्कालीन शासन
सत्ता तथा सामाजिक और धार्मिक दुराचारों के विरुद्ध आवाज उठाने पर ईसा
को सूली पर चढ़ना पड़ा। सलीब पर से ईसा का यह आर्तनाद आज भी गूँज रहा है-हे प्रभु
, हे पिता, तुम हमें क्यों
भूल गए हो
? साम्प्रदायिक विष को शांत करने और लोगों में साम्प्रदायिक सद्भभावना फैलाने के
लिए गाँधीजी अपने जीवन की बाजी लगाकर एक स्थान से दूसरे स्थान घूमते फिरे
, अन्त में उन्हें
गोली का शिकार होना पड़ा। इन दृष्टांतों की पुनरावृत्ति अभी हाल ही में अमरीका में
हुई है। वहाँ के काले लोगों को अनेक रंग और जाति के दुर्व्यवहारों से मुक्ति
दिलाकर समाज में समुचित स्थान दिलाने को डॉ. किंग ने अहिंसक आन्दोलन खड़ा किया
था। उन्होंने चाहा कि अमरीका के गोरे लोगों में हृदय परिवर्तन हो और वे नीग्रो
अमेरिकनों को नौकरी में और सामाजिक प्रतिष्ठा में वही स्थान पाने दें जो श्वेत
अमेरिकनों को मिलता है
, लेकिन उनको भी निर्भीक सच्चाई बरतने का मूल्य
अपने प्राण देकर चुकाना पड़ा। आज संसार के सामने वही पुराना प्रश्न फिर खड़ा हो गया
है। क्या दुनिया में सच कहने वालों का और इन्साफ माँगने वालों का इसी प्रकार अन्त
होता रहेगा
? क्या आपसी विद्वेष को समाप्त करने की संभावना, इस दुनिया में सबको पसन्द नहीं हो सकेगी? जरा सोचिए, यदि इन प्रश्नों
का उत्तर नकारात्मक हुआ
, तो मनुष्य जाति का भविष्य कितना निराशाजनक होगा?
 
Q1. यूनान देश के एक दार्शनिक का
नाम था
(a) अरस्तू         
(b) सुकरात  
(c) प्लेटो         
(d) वाल्टेयर  
(e) इनमें से कोई नहीं
Q2. गाँधीजी को गोली का शिकार
होना पड़ा क्योंकि
(a) धार्मिक दुराचारों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए
(b) साम्प्रदायिक विष शांत करने एवं साम्प्रदायिक
सद्भभावना फैलाने के कारण
(c) अहिंसक आन्दोलन चलाने के कारण
(d) काले लोगों को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के कारण
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3. डॉ. किंग को प्राणों का मूल्य
किसलिए चुकाना पड़ा
?
(a) निर्भीक सच्चाई बरतने के लिए        
(b) साम्प्रदायिक विष फैलाने के लिए
(c) रंगभेद का वातारण तैयार करने के लिए 
(d) सामाजिक न्याय दिलाने के प्रयासों के लिए
(e) इनमें से कोई नहीं
Q4. सुकरात को विष का प्याला क्यों पीना पड़ा?
(a) वे खरीखोटी कहते थे   
(b) वे जातिपाँति का भेदभाव करते थे     
(c) उनकी सीधीसच्ची एवं तीखी बातें समाज सह नहीं सका
(d) वे लड़ाकू प्रकृतिक के थे
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. ईसा का आर्तनाद कहाँ से गूँज
रहा है
?
(a) किलों पर से    
(b) सूली पर से
(c) सलीब पर से    
(d) चोटी पर से
(e) इनमें से कोई नहीं
निर्देश : निम्नलिखित में
से कौन
सा शब्द/वाक्यांश गद्यांश में मोटे अक्षरों में लिखे गए शब्द/वाक्यांश का
समानार्थी है
?
Q6. रीति
(a) रिक्ति         
(b) परंपरा
(c) रत्न     
(d) रसाल    
(e) इनमें से कोई नहीं
Q7. दुराचार
(a) कठिन रहन सहन
(b) सद्विचार 
(c) व्यर्थ विचार     
(d) गलत आचारविचार     
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8. सुकरात को विष का प्याला पीना
पड़ा
(a) सीधीसच्ची पर तीखी बातों के कारण   
(b) चोरी के आरोप में
(c) हत्या के आरोप में
(d) लोगों को बहकाने के आरोप में        
(e) इनमें से कोई नहीं
Q9. डॉ. किंग ने अहिंसक
आन्दोलन चलाया
(a) गोरे लोगों के हृदय परिवर्तन के लिए    
(b) अश्वेत लोगों की स्वतन्त्रता के लिए
(c) आर्थिक सहभागिता के लिए     
    
(d) सत्त परिवर्तन के लिए
(e) इनमें से कोई नहीं
Q10. मुक्ति
(a) मणि          
(b) मुक्ता   
(c) स्वतन्त्रता
(d) मेलमिलाप
(e) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (11-15): निम्नलिखित पांच
में से चार समानार्थी शब्द हैं। जिस क्रमांक में इनसे भिन्न शब्द दिया गया है
, वही आपका उत्तर
है।
Q11.
(a) चंचरीक        
(b) दिष्ट          
(c) विधि    
(d) दैव     
(e) नियति
Q12.
(a) निर्वाण         
(b) कैवल्य   
(c) अपवर्ग   
(d) संन्यासी  
(e) परमधाम
Q13.
(a) चित्त          
(b) स्वान्त   
(c) धीवर    
(d) मानस   
(e) चेत
Q14.
(a) सर्व           
(b) आशु          
(c) निखिल  
(d) सकल   
(e) अखिल
Q15.
(a) कुहर          
(b) शुषिर    
(c) विवर         
(d) वपा           
(e) काकोल 
हल
S1. Ans. (b)
S2. Ans. (b)
S3. Ans. (d)
S4. Ans. (c)
S5. Ans. (c)
S6. Ans. (b)
S7. Ans. (d)
S8. Ans. (a)
S9. Ans. (a)
S10. Ans. (c)
S11. Ans. (a)
Sol. ‘चंचरीक’ भौंरा का पर्यायवाची है, जबकि अन्य शब्द ‘भाग्य’ के पर्यायवाची हैं
S12. Ans. (d)
Sol. सन्यासी’ मुनि का पर्यायवाची है, जबकि अन्य शब्द ‘मोक्ष’ के
पर्यायवाची हैं
S13. Ans. (c)
Sol. धीवर’ मल्लाह का पर्यायवाची है, जबकि अन्य शब्द ‘मन’ के
पर्यायवाची हैं
S14. Ans. (b)
Sol. आशु’ शीघ्र का पर्यायवाची है, जबकि अन्य शब्द ‘सभी’ के
पर्यायवाची हैं
S15. Ans. (e)
Sol. काकोल’ विष का पर्यायवाची है, जबकि अन्य शब्द ‘छिद्र’ के
पर्यायवाची हैं

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_2.1

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_3.1

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_4.1
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_5.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me