Bankersadda Hindi   »   क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए ‘हिंदी...

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए ‘हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी’

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_1.1

निर्देश (1-10): नीचे कुछ गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित
प्रश्नों के उत्तर दीजिये। कुछ शब्दों को मोटे अक्षरों में मुद्रित किया गया
है
, जिससे आपको कुछ प्रश्नों
के उत्तर देने में सहायता मिलेगी। दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन
कीजिए।
     भारतवर्ष के महान् वीर, त्यागी और बलिदानी महापुरूषों में पितामह भीष्म का नाम बड़े
आदर के साथ लिया जाता है। वे महाराजा शांतनु और माता गंगा के इकलौते पुत्र थे।
उनके बचपन का नाम देवव्रत था। पुत्र को जन्म देकर गंगा अपने लोक को चली गई तो
महाराजा शांतनु पत्नी वियोग में दुःखी रहने लगे। एक दिन गंगा के किनारे उन्होंने
मल्लाहों के प्रमुख दाशराज की पुत्री सत्यवती को देखा। सत्यवती अति रूपवती युवती
थी। शांतनु ने सत्यवती से विवाह का प्रस्ताव उसके पिता के पास भेजा किंतु दाशराज
ने यह शर्त रख दी कि यदि महाराज उत्तराधिकार में सत्यवती के पुत्र को राज्य देने
का वायदा करें तो सत्यवती से महाराज का विवाह कर दूंगा। राजा यह शर्त स्वीकार न कर
सके और सत्यवती के लिए व्याकुल रहने लगे।
देवव्रत ने जब पिता की उदासी का कारण जाना तो उन्होंने का कारण जाना तो उन्होंने
दाशराज के सम्मुख आजीवन ब्रह्नमचारी रहने की प्रतिज्ञा की जिससे कि सत्यवती के
पुत्र को राज्याधिकार प्राप्त करने में कोई अड़चन न जाए। इस भीषण प्रतिज्ञा के कारण
ही देवव्रत को भीष्म कहा जाने लगा। 
     महाराजा शांतनु का सत्यवती से विवाह हुआ और
उससे उनके दो पुत्र हुए
चित्रागंद और
विचित्रवीर्य। चित्रागंद निःस्तान मरे और विचित्रवीर्य को धृतराष्ट्र जन्मांध थे
अतः राजगद्दी पांडु को प्राप्त हुई। धृतराष्ट्र के 100 पुत्र हुए जिनमें दुर्योधन
सबसे बड़ा था। पांडु के क्रमशः युद्धिष्ठिर
, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव पांच पुत्र हुए। धृतराष्ट्र के
पुत्र कौरव तथा पांडु के पुत्र पांडव कहे जाते थे। अर्जुन धनुर्विद्या में
,
भीम मल्लयद्ध में अद्वितीय थे। दुर्योधन
पांडवों से ईर्ष्या रखता था। भीष्म ने इन राजकुमारों की शिक्षा
दीक्षा का उचित प्रबंध किया था। भीष्म उनके पितामह लगते थे
इसलिए उन्हें भीष्म पितामह कहा जाने लगा।
 Q1. शांतनु कौन था?
(a) एक बाह्यण
(b) एक वैश्य
(c) एक जौहरी
(d) एक किसान
(e) महाराजा
Q2. किसका बचपन का
नाम देवव्रत था
?
(a) शांतनु का
(b) दाशराज का
(c) शांतनु के पुत्र
का
(d) सेनापति का
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q3. गंगा किसकी माता
थी
?
(a) शांतनु की
(b) भीष्म की
(c) दास की
(d) सत्यवती की
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q4. मल्लाहों के
प्रमुख का नाम निम्नलिखित में से क्या है
?
(a) भीष्म
(b) देवव्रत
(c) भारत
(d) दाशराज
(e) इनमें से कोई
नहीं
 Q5. शांतनु किसके वियोग में दुःखी रहते थे?
(a) गंगा के
(b) कुलवती के
(c) शूतवती के
(d) मृगनयनी के
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q6. गद्यांश में
प्रयुक्त शब्द
दुःख का पर्याय निम्नलिखित में से कौन सा है?
(a) व्यथा
(b) पीड़ा
(c) वेदना
(d) विषाद
(e) ये सभी पर्याय
हैं
Q7. गद्यांश में
प्रयुक्त शब्द
आदर का समानर्थी निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?
(a) सम्मान
(b) प्रतिष्ठा
(c) इज्जत
(d) शान
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q8. गद्यांश में
प्रयुक्त शब्द
विवाह का समानर्थी निम्नलिखित में से कौन सा नहीं
है
?
(a) पाणिग्रहण
(b) परिणति
(c) परिणय
(d) ब्याह
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q9. गद्यांश में
प्रयुक्त शब्द
उचित का समानर्थी निम्नलिखित में से कौन सा नही है
?
(a) ठीक
(b) योग्य
(c) कृत्य
(d) दुरूस्त
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q10. गद्यांश में
प्रयुक्त शब्द
उदास का समानर्थी निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?
(a) अनुरक्त
(b) दुःखी
(c) विरक्त
(d) निरपेक्ष
(e) इनमें से कोई
नहीं
निर्देश (11-15): नीचे दिए गए
प्रत्येक प्रश्न में पांच शब्द दिए गए हैं जिनमें से चार समानार्थी
/
पर्याय हैं. जो समानर्थी नहीं है वही आपका उत्तर है
Q11.
(a) चुस्त
(b) स्फूर्त
(c) सजग
(d) सतत
(e) होशियार
Q12.
(a) ध्वंस
(b) नाश
(c) क्षय
(d) हानि
(e) निर्माण
Q13.
(a) परित्राण
(b) छुटकारा
(c) बधंन
(d) स्वातंत्र्य
(e) उद्धार
Q14.
(a) घृणा
(b) प्रीति
(c) नफरत
(d) विरक्ति
(e) तिरस्कार
Q15.
(a) आगाह
(b) निगाह
(c) नजर
(d) दृष्टि
(e) देखना  
समाधान
1. e
2. e
3. b
4. d
5. a
6. e
7. d
8. b
9. c
10. a
11. d
12. e
13. c
14. b
15. a
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me