Bankersadda Hindi   »   शुभ दीपावली : दीये की तरह...

शुभ दीपावली : दीये की तरह करें खुद को करें रौशन

शुभ दीपावली : दीये की तरह करें खुद को करें रौशन | Bankersadda Hindi_1.1Adda247 परिवार की ओर से आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं !! दिवाली हमारे देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरा देश धूमधाम से मनाता है। विविधातों से भरे भारत में वर्ष भर कोई न कोई त्यौहार बना ही रहता है, पर कुछ त्यौहार ऐसे हैं, जिन्हें पूरा देश एक साथ मिलकर मनाता हैं। हाँ मनाने के ढंग में परिवर्तन देखा  जा सकता है। दिवाली रोशनी का त्यौहार है, जिसमें दीपक, मोमबत्तियां और बल्ब जलाए जाते हैं। यह अंधाकार को दूर करने और प्रकाश को स्थापित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह हमें सीख देता है कि जब अन्धकार सबसे ज्यादा घना हो तो उससे घबराएं नहीं बल्कि उस दिये कि तरह खुद को रोशन रखने का प्रयास करें। दिवाली का प्रकाश हमारे अन्दर की दूषित विचारधारा रुपी अन्धकार को ख़त्म करता है और हमारे ज्ञान के प्रकाश का विस्तार करता है।  त्यौहार हमारे शुष्क जीवन में नया रंग भरने का कार्य करते हैं। तमाम व्यस्तता की वजह से आज कल त्योहारों का  महत्त्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि ऐसे समय में मनुष्य अपने जिम्मेदारियों के बंधन से निकल कर अपने प्रिय दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए समय निकलता है दिवाली वैज्ञानिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय हम घर की साफ सफाई करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

इस  दिन को मनाने के पीछे मान्यता है कि इसी दिन भगवान् राम 14 वर्षों के  बनवास के बाद अयोध्या पहुंचे थे। इसी ख़ुशी में अयोध्या के लोगों ने अपने घरों को स्वच्छ किया, घरों के बाहर रंगोलियाँ बनाई और दीप जलाए, तभी से दीपावली प्रतिवर्ष मनाई जा रही है। इस दिन रात्रि के समय प्रत्येक घर में धनधान्य की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मीजी, विघ्न-विनाशक गणेश जी और विद्या एवं कला की देवी मातेश्वरी सरस्वती देवी की पूजा-आराधना की जाती है। लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करते हैं और सजाते हैं।

इस दिवाली आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों और प्रत्येक सुख सुविधा प्राप्त हो। आप इस लक्ष्य के  लिए मेहनत कर रहे हैं भविष्य में आपको प्राप्त हो और जीवन आनंदमयी हो। adda247 आप सभी के लिए खुशियों की कामना करता है।

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me