Bankersadda Hindi   »   25th July Daily Current Affairs 2022:...

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_1.1


यहाँ पर 25 जुलाई, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: International Moon Day, World Chess Day, 2028 Summer Olympic Games, JSW Steel, Instagram, SPRINT Challenges आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है


Top 10 Daily GK Updates: National & International News 

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 10 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

अर्थव्यवस्था


भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.5 अरब डॉलर घटकर 572.7 अरब डॉलर पर आया

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_2.1


  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक बीते 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 7.541 अरब डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर 572.712 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले इसी महीने आठ और एक जुलाई को समाप्त सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट हुई थी। 
  • देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Dollar Reserve) में फिर कमी हुई है। यह लगातार तीसरे सप्ताह की गिरावट है। इस गिरावट के साथ ही रिजर्व बैंक का फॉरेक्स रिजर्व घटकर 20 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय

सुपरस्टार कमल हासन को मिला UAE Golden Visa

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_3.1


  • साउथ सुपरस्टार कमल हासन को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा दिया गया है। अभिनेता कमल हसन के अलावा अन्य को गोल्डन वीजा दिया गया है। 
  • कमल हसन से पहले अभिनेता नासिर, ममूटी, मोहनलाल, टोविनो थॉमस, पार्थिएपन, अमला पॉल और शाहरुख खान सभी इसे प्राप्त कर चुके हैं।

चीन ने अपने स्पेस स्टेशन के लिए दूसरा मॉड्यूल किया लॉन्च

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_4.1

  • चीन ने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम के नवीनतम कदम के तहत अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन (Space Station) को पूरा करने के लिए आवश्यक तीन मॉड्यूल में से दूसरा लॉन्च किया। 
  • चीन के उष्णकटिबंधीय द्वीप हैनान पर वेनचांग लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट द्वारा वेंटियन नाम के अनक्रूड क्राफ्ट को लॉन्च किया गया था। कुछ समय बाद, चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने प्रक्षेपण की “सफलता” की पुष्टि की।

खेल

पहली खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग 25 जुलाई को शुरू

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_5.1

  • प्रथम खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग 25 जुलाई से नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। 
  • महिलाओं के लिए अपनी तरह की पहली राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता तीन चरणों में 29 जुलाई तक आयोजित होगी।

मैक्स वेरस्टापेन ने 2022 फ्रेंच ग्रां प्री का खिताब जीता

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_6.1

  • डिफेंडिंग फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन ने रविवार को चार्ल्स लेक्लर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद फ्रेंच ग्रां प्री जीती। 
  • सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन अपने 300वें ग्रां प्री में मर्सिडीज के लिए दूसरे स्थान पर रहे, जबकि टीम के साथी जॉर्ज रसेल ने अभियान का पहला पोडियम डबल हासिल करने के लिए तीसरा स्थान हासिल किया। वेरस्टैपेन ने अब चैंपियनशिप रन में 63 अंकों की बढ़त ले ली है।

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स में भाला फेंक स्पर्धा का रजत पदक जीता

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_7.1


  • नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज ने पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में 88 . 13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। एंडरसन पीटर्स ने 90 दशमलव पांच-चार मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। 
  • चोपड़ा ने पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले वो पहले भारतीय हैं।

राष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, जानें President को कौन दिलाता है शपथ, कितनी मिलती है सैलरी

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_8.1

  • द्रौपदी मुर्मू ने  25 जुलाई 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। 
  • मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। साथ ही वह सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। 

केंद्र सरकार ने ध्वज संहिता में किया बदलाव, अब दिन-रात फहराया जा सकेगा तिरंगा

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_9.1



  • केंद्र सरकार ने ध्वज संहिता (Flag Code)  में बदलाव किया है। इसके साथ अब तिरंगे को दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है। साथ ही मशीन और पॉलिएस्टर से बने ध्वजों का उपयोग करने की भी अनुमति होगी। 
  • सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान शुरु करने जा रही है। 

महत्वपूर्ण दिवस

विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस: 25 जुलाई

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_10.1

  • विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस (World Drowning Prevention Day) हर साल 25 जुलाई 2022 को मनाया जाता है। अप्रैल 2021 संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प (UN General Assembly Resolution) “वैश्विक डूबने की रोकथाम” के माध्यम से घोषित किया गया, प्रतिवर्ष 25 जुलाई को आयोजित किया जाता है। 
  • यह वैश्विक वकालत कार्यक्रम परिवारों और समुदायों पर डूबने के दुखद और गहन प्रभाव को उजागर करने और इसे रोकने के लिए जीवन रक्षक समाधान पेश करने के अवसर के रूप में कार्य करता है।

नियुक्ति

अक्षय मुंद्रा होंगे वोडाफोन आइडिया के नए सीईओ

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_11.1

  • दूरसंचार कंपनी Vodafone Idea ने मौजूदा मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) Akshaya Moondra को 19 अगस्त से अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाने की घोषणा की है. 
  • Akshaya Moondra से पहले इस पद पर रविंदर टक्कर (Ravinder Takkar) थे. 

Check More GK Updates Here

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_12.1

20th July | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_13.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

25th July Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_14.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me