Bankersadda Hindi   »   क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए ‘हिंदी...

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए ‘हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी’

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_1.1
निर्देश (1-5): निम्नलिखित पांच में से चार समानर्थी शब्द हैं. जिस क्रमांक में इनसे भिन्न शब्द दिया गया है, वही आपका उत्तर है.
Q1.
(a) अतुल्य
(b) प्रतिमा
(c) अनुपम
(d) अपूर्व
(e) अप्रतिम

Hindi for RRBs 2016, Hindi Language, Hindi Test for Regional Rural Bank 2016 by IBPS, 

Q2.
(a) स्त्री
(b) कांता
(c) कामिनी
(d) वनिता
(e) समिघा
Q3.
(a) सावधान
(b) चौकन्ना
(c) सजल
(d) जागरूक
(e) सतर्क
Q4.
(a) निर्माल्य
(b) निर्मल
(c) शुद्ध
(d) विमल
(e) विशुद्ध
Q5.
(a) स्वतंत्र
(a) मुक्त
(b) स्वाधीन
(c) लोकतंत्र
(d) आजाद

निर्देश (06-10): नीचे दिया गया हरेक वाक्य चार भागों में बांटा गया है,
जिन्हें (a), (b), (c) और (d) क्रमांक दिए गए
हैं
. आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में
व्याकरण
, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटि तो नहीं है. त्रुटि अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी. उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है. अगर वाक्य त्रुटिरहित है तो उत्तर (e) दीजिए.
Q6. पिछड़े डेढ़ दशक (a)/ के दौरान बैंकिग (b)/  जगत में (c)/ तेजी परिवर्तन हुए हैं. (d)/ त्रुटिरहित (e)   
Q7. इस पुस्तक (a)/ का मांग निरतंर (b)/ बढ़ती जा (c)/ रही है. (d)/ त्रुटिरहित (e)
Q8. विद्वानों के (a)/ अतिरिक्त विद्यार्थियों (b)/ द्वारा भी इसका सामान्य संदर्भ (c)/ के लिए प्रयोग किया जा सकता है. (d)/ त्रुटिरहित (e)
Q9. मैं श्री (a)/ रामलालजी के (b)/ सहयोग लिए (c)/ उनका अत्यंत आभारी हूं. (d)/ त्रुटिरहित (e)
Q10. कुछ प्रचलित (a)/ बैंकिग शब्दों को (b)/ ज्यों त्यों (c)/ अपनाया गया है। (d)/ त्रुटिरहित (e)
निर्देश (11-15): नीचे कुछ वाक्यांश या शब्द समूह दिए गए हैं और उसके बाद चार
शब्द दिए गए हैं जो एक ही शब्द में इस वाक्यांश या शब्द समूह का अर्थ प्रकट करता
है. आपको यह पता लगाना है कि वह शब्द कौन
सा है जो
वाक्यांश या शब्द समूह का सही अर्थ प्रकट करता है. उस विकल्प का क्रमांक ही आपका
उत्तर है. यदि कोई शब्द अर्थ नहीं प्रकट करता है तो उत्तर
(e) अर्थात् इनमें से कोई नही दीजिए।
Q11. उपकार नहीं मानने
वाला
(a) कृतज्ञ
(b) परोपकारी
(c) कृतघ्न
(d) अनोपकारी
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q12. ईश्वर को नहीं
मानने वाला
(a) आस्तिक
(b) अधर्मी
(c) अधर्मवान
(d) नास्तिक
(e) इनमें से कोई
नहीं  
Q13. किसी के पास रखी
हुई दूसरे की वस्तु
(a) हरोहर
(b) जमानत
(c) गिरवी
(d) धरोहर
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q14. एक स्थान से
दूसरे स्थान का हटाया हुआ
(a) अंतरित
(b) स्थानांतरित
(c) प्रवासी
(d) मुसाफिर
(e) इनमें से कोई
नहीं
Q15. जिनका जन्म उच्चकुल में हुआ हो
(a) सेठ
(b) अभद्र
(c) कुलीन
(d) धनी
(e) इनमें से कोई
नहीं
समाधान
1. b
2. e
3. c
4. a
5. d
6. d
7. b
8. b
9. c
10. c
11. c
12. d
13. d
14. b
15. c

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_2.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me