Bankersadda Hindi   »   Banking Quiz for IBPS/RRBs Exams

Banking Quiz for IBPS/RRBs Exams

Banking Quiz for IBPS/RRBs Exams | Bankersadda Hindi_0.1

Q1. निम्न में से कौन सा, धनशोधन (मनी लांड्रिंग) से संबंधित नए अधिनियम का लघु नाम है ?
(a) AILTA 
(b) PERDA
(c) TERLS 
(d) SALT
(e) PMLA

Q2. निम्न में से कौन सा एक, बैंक का कार्य नहीं है ?
(a) परियोजनाओं को वित्त प्रदान करना
(b) म्यूच्यूअल फंड्स बेचना
(c) नीतिगत दरें जैसे सीआरआर, रेपो दर/एसएलआर आदि निर्धारित करना
(d) ग्राहकों की ओर से भुगतान की अदायगी करना
(e) ये सभी बैंकों के कार्य हैं
Q3. निम्न में से कौन सा शब्द बैंकिंग/वित्तीय जगत में प्रयोग नहीं होता ?
(a) होल्डिंग कंपनी
(b) पोस्टडेटेड चेक
(c) उधार/साख
(d) अवधि जमा
(e) केन्द्राभिमुख शक्ति
Q4. जब कुछ लोग बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो उनके लिए एक बैंक से बात करना सबसे जरुरी होता है. इस संबंध में बैंक उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएँ प्रदान कर सकते हैं ?
(1) बैंक, उनके चालू खातों का संचालन करके, चेक अदा करके और उनके लिए भुगतान स्वीकार कर उनके भुगतान एजेंट के रूप में कार्य कर सकते हैं. 
(2) उनकी दैनिक गतिविधियों के लिए चिट्ठों (अकाउंट बुक्स) का प्रबंधन कर सकते हैं ताकि उन्हें नियमित लेखा/वित्त कर्मी न नियुक्त करना पड़े.
(3) ओवरड्राफ्ट द्वारा उधार देना, लोन की क़िस्त, बिज़नेस गतिविधियों के लिएउधार ये अग्रिम (एडवांस) देना 
(a) केवल (1) 
(b) केवल (2)
(c) केवल (3) 
(d) केवल (1) और (3)
(e) उपरोक्त सभी
Q5. एक बैंक का सामान्यतः _____ से संबंधित मुद्दे से सरोकार नहीं होता है.
(a) भुगतान और निपटान तंत्र
(b) लेनदारों के संविदात्मक अधिकार
(c) बौद्धिक संपदा अधिकार
(d) दिवालियेपन के मामले
(e) बैंकिंग/वित्तीय क्षेत्र में सक्रिय नियामकों के बीच समन्वय
Q6. जैसाकि हम सभी जानते हैं कि जनता के बीच अपने प्रदर्शन की स्पष्ट जानकारी देने एवं प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए बैंक तिमाही प्रदर्शन का लेखा जोखा प्रकाशित करते हैं. एसबीआई एवं आईसीआईसीआईजैसे दिग्गजों समेत अधिसूचित बैंकों के, तिमाही 2 के परिणाम तिमाही 1 के परिणाम से भिन्न कैसे थे ?
(1) तिमाही 2 में प्रदर्शन मंद था.
(2) लगभग सभी सूचीबद्ध बैंकों की अग्रिम पर आय में कमी आई है.
(3) जमा की तुलना में अग्रिम में कम गति से वृद्धि हुई है.
(a) केवल (1) सही है
(b) केवल (2) सही है
(c) केवल (3) सही है
(d) (1), (2) और (3) सभी सही हैं
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q7. आजकल बैंकिंग उद्योग जिस एक प्रमुख चुनौती का सामना कर रहा है, वह है, कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर गलत तरीके से अर्जित आय को प्रचलन में लाना. इस गतिवधि को रोकने के लिए निम्न में से कौन सा एक्ट पास किया गया है ?
(a) भुगतान और निपटान अधिनियम (Payment & Settlements Act)
(b) बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट
(c) परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act)
(d) नशीले पदार्थों और मादक पदार्थ अधिनियम (Narcotics and Psychotropic Substance Act)
(e) धनशोधन रोकथाम अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act)
Q8. जब एक बैंक एक चेक बिना भुगतान केवापस कर देता है तो उसे _____ कहते हैं ?
(a) चेक की अदायगी 
(b) चेक की निकासी
(c) चेक को रद्द करना
(d) चेक का अनादर
(e) चेक लेना
Q9. एक बैंक का सावधिजमा _______ भी कहलाता है ?
(a) सावधि जमा
(b) बैंक बचत जमा
(c) चालू जमा
(d) मांग जमा
(e) गृह बचत जमा
Q10. बैंकिंग लोकपाल योजना ______ के बिजनेस पर लागू होती है.
(a) आरआरबी को छोड़कर सभी अधिसूचित वाणिज्यिक बैंक
(b) आरआरबी समेत सभी अधिसूचित वाणिज्यिक बैंक
(c) केवल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
(d) सभी बैंकिंग कंपनियां
(e) निजी बैंकों को छोड़कर सभी अधिसूचित बैंक
Q11. भारत में, बैंकों का कम्प्यूटरीकरण का नियमन एवं निगरानी ____ के द्वारा की जाती है ?
(a) SBI
(b) RBI
(c) ET and T
(d) Intell UNIV
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q12. 1984 में कम्प्यूटरीकरण पर ______ समिति ने, शाखाओं, RO/ZO और HO स्तरों पर मशीनीकरण की सिफारिश की थी ?
(a) रंगराजन
(b) शेरे (Shere)
(c) सर्राफ (Saraf)
(d) नरसिम्हन (Narasimham)
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q13. शुद्ध ब्याज आय का अर्थ है ?
(a) देनदारियों पर भुगतान किये गए ब्याज को घटाकरबैंक की संपत्ति से उत्पन्न आय
(b) अग्रिम पर अर्जित आय
(c) विविध आय
(d) उपरोक्त सभी
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q14. पनीरसेल्वम समिति की रिपोर्ट _____ से संबंधित है ?
(a) ग्राहक सेवाएं
(b) निवेश मानदंड
(c) धोखाधड़ी
(d) गैर निष्पादित संपत्तियां
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q15. तकनीकी विषयों पर सर्राफ समिति ने सिफारिश की थी –
(a) बैंक ग्राहकों के लिए विप्रेषण सुविधाएं
(b) सरकारी प्रतिभूतियों में एसजीएल लेनदेन की रिपोर्टिंग
(c) मुद्रा तिजोरी संचालन और सरकारी लेनदेन की रिपोर्टिंग
(d) उपरोक्त सभी
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Solutions
S1. Ans.(e)
S2. Ans.(c)
S3. Ans.(e)
S4. Ans.(d)
S5. Ans.(c)
S6. Ans.(a)
S7. Ans.(e)
S8. Ans.(d)
S9. Ans.(a)
S10. Ans.(b)
S11. Ans.(b)
S12. Ans.(a)
S13. Ans.(a)
S14. Ans.(d)
S15. Ans.(d)
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me