Bankersadda Hindi   »   Banking and Financial Awareness Quiz for...

Banking and Financial Awareness Quiz for IBPS/RRB

Banking and Financial Awareness Quiz for IBPS/RRB | Bankersadda Hindi_0.1

Q1. उच्चस्तरीय धन किसके द्वारा बनाया जाता है ?
(a) वाणिज्यिक बैंक
(b) सहकारी बैंक
(c) वित्त मंत्रालय
(d) आरबीआई
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q2. निम्न में से कौन सा अधिनियम, 1999 में फेमा के अधिनियमित होने से प्रतिस्थापित किया गया ?
(a) फेरा (FERA)
(b) भारतीय प्रतिलिप्याधिकार अधिनियम
(c) भारतीय पेटेंट अधिनियम
(d) (b) और (C) दोनों
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q3. VAT _______ पर लागू होता है ?
(a) प्रत्यक्षतः ग्राहक पर
(b) उत्पादन से अंतिम स्तर तक के सभी स्तरों पर
(c) उत्पादन के पहले स्तर पर
(d) उत्पादन के अंतिम स्तर पर
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q4. केंद्र सरकार के लिए शुद्ध आरबीआई ऋण में वृद्धि _____ का प्रतिनिधित्व करता है ?
(a) मौद्रिक घाटा
(b) राजकोषीय घाटा
(c) राजस्व घाटा
(d) बजटीय घाटा
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q5. ‘हवाला’ क्या होता है ?
(a) विदेशी मुद्रा के अवैध लेनदेन
(b) एक विषय की पूरी जानकारी
(c) शेयरों का अवैध व्यापार
(d) कर की चोरी
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q6. यूरो बांड एक लिखत (instrument) है —
(a) यूरोपीय बाजार में जारी किया जाता है
(b) यूरो मुद्रा में जारी किया जाता है
(c) एक बांड है जो उस मुद्रा में नामित किया जाता है जो जारीकर्ता के गृह देश की नहीं होती
(d) उपरोक्त सभी
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q7. आरबीआई ने सभी बैंकों को अपनी शाखाओं में ‘नोट छांटने वाली मशीन’ लगाने को कहा है. यह बैंकों एवं आम जनता के लिए कैसे सहायक होगी ?
I. मशीन जाली नोटों की जांच करेगी और इन्हें प्रचलन से बाहर कर देगी.
II. यह बैंकों को, नोट जल्दी और बिल्कुल सही गिनने में सहायता करेगी.
III. यह गंदे नोटों की छंटनी में सहायक होगी जिससे ये बैंकों द्वारा पुनः जारी नहीं किये जायेंगे.
(a) केवल II
(b) केवल I
(c) केवल III
(d) केवल I और II
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q8. आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, बैंक एक सेवा देने की तैयारी कर रहे हैं जो ग्राहकों को, पूरे देश में अधिसूचित दुकानों/स्टोर्स से, अपने डेबिट कार्ड के माध्यम से 1000रु तक निकाल सकेंगे. सभी दुकानों/स्टोर्स के पास इसके लिए ‘POS’ टर्मिनल होना चाहिए. ‘POS’ का क्या अर्थ है ?
(a) बिक्री पर भुगतान
(b) बिक्री की शक्ति
(c) बिक्री का बिंदु
(d) भुगतान आदेश सेवा
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q9. निम्न में से किसे भारत की वित्तीय राजधानी कहा जाता है ?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) अहमदाबाद
(d) मुंबई
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q10. बेसल II का एक जिस चीज पर जोर है जो बैंकों के पास होनी चाहिए, वह है-
(a) पर्याप्त पूंजी पर्याप्तता अनुपात
(b) शहरी केंद्रों में केवल कुछ शाखाओं
(c) ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक शाखाएं
(d) संचालन के कोर बैंकिंग मोड
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q11. ‘बंद अर्थव्यवस्था’ वह अर्थव्यवस्था होती है जिसमें _______?
(a) न आयात होता है न निर्यात
(b) वित्त व्यवस्था घाटे वाली होती है
(c) केवल निर्यात होता है
(d) उपरोक्त सभी
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q12. ब्रेटन वुड नियत विनिमय दर प्रणाली के सन्दर्भ में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा SDR ________ में अनुपूरक अंतरराष्ट्रीय आरक्षित परिसंपत्ति के रूप में बनाया गया था.
(a) 1945
(b) 1969
(c) 1980
(d) 1991
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q13. SIDBI का मुख्यालय ____ में है ?
(a) लखनऊ
(b) नई दिल्ली
(c) मुंबई
(d) उपरोक्त सभी
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q14. भारतीय जीवन बिमा निगम की स्थापना _____ में हुई थी ?
(a) 1897
(b) 1956
(c) 1970
(d) 1965
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q15. दूसरी नरसिम्हन समिति रिपोर्ट _______ से संबंधित थी ?
(a) बीमा क्षेत्र के सुधार
(b) बैंकिंग क्षेत्र के सुधार
(c) कृषि क्षेत्र के सुधार
(d) औद्योगिक क्षेत्र के सुधार
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Solutions

1. Ans.(d)
2. Ans.(a)
3. Ans.(b)
4. Ans.(a)
5. Ans.(a)
6. Ans.(c)
7. Ans.(d)
8. Ans.(c)
9. Ans.(d)
10. Ans.(a)
11. Ans.(a)
12. Ans.(b)
13. Ans.(a)
14. Ans.(b)
15. Ans.(b)

Banking and Financial Awareness Quiz for IBPS/RRB | Bankersadda Hindi_1.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me