Bankersadda Hindi   »   Bank Of Maharashtra PO Exam Analysis:...

Bank Of Maharashtra PO Exam Analysis: Shift I

प्यारे दोस्तों,

Bank Of Maharashtra PO Exam Analysis: Shift I | Bankersadda Hindi_0.1
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की परीक्षा की पहली पारी ख़त्म हो चुकी है. आप में से अनेकों विद्यार्थियों ने BOM का फॉर्म भरा होगा और BOB की तरह यह एक अच्छी नौकरी हैहम बिना समय व्यर्थ गंवाये सीधे इस परीक्षा का विश्लेषण करते हैं जो आप विद्यार्थियों के लिए बहुत आवश्यक है.


संपूर्ण विश्लेषण :
अनेक विद्यार्थियों द्वारा शेयर किये गए इनपुट के अनुसार यह परीक्षा मध्यम से कठिन स्तर की थी. विद्यार्थियों ने काफी अच्छी संख्या में प्रश्न हल किये हैं और एक बार फिर से, समय प्रबंधन ने परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस परीक्षा के बारे में जानने के लिये नीचे दी गयी तालिका को देखें :

Subjects
Maximum Questions
Good Attempts
Level
Reasoning Ability
50
30-33
Moderate
Quantitative Aptitude
50
24-26
Difficult
English Language
50
26-28
Moderate
General Awareness
50
32-34
Moderate
Total
200
126-130
Moderate-Difficult


विभिन्न केन्द्रों से प्राप्त विद्यार्थियों के सैंपल के अनुसार अच्छा एटेम्पट, औसत एटेम्पट पर आधारित है. और अंतिम परिणाम के बिना निराश होने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है क्योंकि यह सिर्फ एक अनुमान है. हम हम विभिन्न भागों के अनुसार विश्लेषण करते हैं.

तर्क क्षमता:
रीजनिंग थोड़ी सी कठिन थी. प्रश्न विभिन्न टॉपिक से पूछे गए थे और विद्यार्थियों ने बताया कि स्थिरता और संतुलन बनाये रखने में यह थोड़ा कठिन था. पज़ल वाले प्रश्नों का कम होना एकमात्र राहत की बात थी.

Topic
No. of Questions
Level
Coding & Decoding
5
Easy
Syllogism
5
Moderate
Logical
5
Moderate
Puzzles (Floor Based and Circlular)
15
Moderate
Data Sufficiency
5
Moderate
Input-Output
5
Moderate-Difficult
Miscellaneous(Ranking, Alpha-Numerical, Direction Sense, Blood Relations, etc.)
10
Moderate
Total
50
Moderate to Difficult
संख्यात्मक अभियोग्यता:
प्रश्न लगभग वैसे ही थे जैसे IBPS ने 2016 में पूछे थे. प्रश्नों को एटेम्पट करना मुश्किल नहीं था लेकिन ये समय खाने वाले थे. विश्लेषण के लिये नीचे दी गयी तालिका में देखें :

Topic
No. of Questions
Level
Series
5
Moderate
Approximation
5
Easy
Inequality(Quadratic)
5
Easy
Data Interpretation
(tabular/pie/bar graph)
15
Moderate
Data Sufficiency
5
Moderate
Miscellaneous(SI,CI, Speed &Time, Profit and Loss, Time and Work, Averages, Ages, Ratio etc.)
15
Moderate
Total
50
Moderate

अंग्रेजी भाषा :

Topic
No. of Questions
Level
Reading Comprehension
(American Banking/economy)
13
Difficult
Close Test
(Innovative Social Entrepreneur)
10
Easy-Moderate
Double Fillers
5
Moderate
Para-Jumbled (Heart Stroke)
5
Moderate
Errors
10
Moderate to Difficult
Sentence Improvement
7
Moderate
Total
50
Moderate

जनरल अवेयरनेस :
इस बार स्टैटिक और बैंकिंग अवेयरनेस के ज्यादा प्रश्नों ने सबको चौंकाया. बहुत से विद्यार्थियों ने बताया कि इनमें से अधिकतर प्रश्न BA द्वारा जारी किये गए Static Capsule में से थे. यह इस बात का संकेत है कि इसी प्रकार IBPS में भी स्टैटिक की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है. अब अपनी उँगलियाँ क्रॉस कर लें और अगली शिफ्ट में परीक्षा देने वालों को शुभकामनाएं दें.


All The Best For The Next Shift!!

We will share the General Awareness Questions as well


prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me