Bankersadda Hindi   »   Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज-...

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): निम्नलिखित अक्षरांकीय अनुक्रम का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
6  D  C  &  E  J  A  3  F  Q  $  G  4  #  9  K  U  *  T
चरण I- वे व्यंजन जिनके पहले एक अक्षर है और बाद में एक प्रतीक है, उन्हें श्रृंखला की शुरुआत (6 से पहले)में,  वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है।
चरण II- वे व्यंजन जिनके पहले एक संख्या है, उन्हें वर्णमाला श्रृंखला में उसके आगे के आठवें अक्षर के साथ प्रतिस्थापित किया जाता है। (उदाहरण के लिए यदि वह व्यंजन B है, तो इसे J द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है)
चरण III- उन संख्याओं में से दो घटाया जाता है, जिनके बाद अन्य संख्या नहीं हैं।
(चरण II, चरण I के बाद प्रयुक्त किया जाता है और चरण III, चरण II के बाद प्रयुक्त किया जाता है )
Q1. निम्नलिखित में से कौन सा, दी गई श्रृंखला में चरण 3 में बायें छोर से छठा तत्व होगा? 
(a) E
(b) L
(c) & 
(d) J 
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q2. चरण-III में सभी संख्याओं का योग कितना है?
(a) 12
(b) 11
(c) 10
(d) 14
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q3. चरण- III में कितने प्रतीकों के ठीक बाद संख्याएं हैं?
 (a) एक 
(b) तीन 
(c) चार 
(d) पाँच 
(e) दो
Q4. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व, चरण-II में J और 4 के ठीक मध्य में होगा?   
(a) 2
(b) N
(c) $
(d) F
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. निम्नलिखित में से कौन सा, चरण-III में दायें छोर से सातवाँ तत्व होगा? 
(a) #
(b) 3
(c) G
(d) 6
(e) इनमें से कोई नहीं 
Direction (6): निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्नों में दो कथन संख्या I और II दिए गए हैं। दो कथनों के बीच कारण और प्रभाव संबंध हो सकता है। ये दोनों कथन समान कारण का प्रभाव या स्वतंत्र कारण हो सकते हैं। ये कथन किसी भी सम्बन्ध के बिना स्वतंत्र कारण हो सकते हैं। 
Q6. कथन I. पिछले कुछ वर्षों में देश X में बेरोजगारी की स्थिति खराब हो गई है। 
कथन II. उच्च विकास दर प्राप्त करने के लिए देश X की सरकार विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंचालित क्रिया को बढ़ावा दे रही है।
(a) कथन I कारण है और कथन II इसका प्रभाव है; 
(b) कथन II कारण है और कथन I इसका प्रभाव है; 
(c)  कथन I और II दोनों स्वतंत्र कारण हैं; 
(d) कथन I और II दोनों स्वतंत्र कारण के प्रभाव है; 
(e) कथन I और II दोनों कुछ सामान्य कारण का प्रभाव है 
Directions (7-8): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में, एक कथन के बाद दो कार्यवाही संख्या I और II दी गयी हैं। कथन में दी गई जानकारी के आधार पर, आपको दिए गये कथन में दी गयी सूचना को सत्य मानना है और निर्णय लीजिये कौन दी गयी कार्यवाही का अनुसरण करता है। उत्तर दीजिए:
(a) यदि केवल I अनुसरण करता है 
(b) यदि केवल II अनुसरण करता है 
(c) यदि या तो I या II अनुसरण करता है 
(d) यदि न तो I न II अनुसरण करता है 
(e) यदि I और II दोनों अनुसरण करते हैं 
Q7. कथन: कंपनी के कुछ कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान कंपनी के लॉन में धूम्रपान करते हैं ।
कार्यवाहियां :
I. कंपनी के प्रबंधन को उन कर्मचारियों को तत्काल निकाल देना चाहिए जो कार्यालय समय के दौरान धूम्रपान करते हैं।
II. उन कर्मचारियों को चेतावनी जारी की जानी चाहिए जो कार्यालय के समय के दौरान धूम्रपान करते हैं।
Q8. कथन: जंगल की ओर जाने वाले राजमार्ग को पार करते हुए एक हाथी से एक विशाल ट्रक की टक्कर होने  के कारण भारी जाम हो गया। 
कार्यवाहियां:
I. सभी राज्य के राजमार्गों में बाड़ लगाने के लिए उच्च वोल्टेज वाले बिजली के तारों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
 II. लोगों को सलाह दी जानी चाहिए कि राजमार्ग जब तक ठीक नहीं हो जाता है तो उस प्रभावित मार्ग का प्रयोग न करें।
Direction (9): निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन दिया है उसके बाद दो और कथन दिए हैं जिनका क्रमांक I और II है। आप दोनों कथनों को पढ़िए और यह निर्धारित कीजिए कि कौन कथन को मजबूत या कमजोर करता है। 
कथन – एक उभरती हुई आर्थिक महाशक्ति के रूप में, यह बहुत दुखद है कि भारत में तीन बच्चों में से एक बच्चा कुपोषित या अविकसित है। अल्प-विकास या बौनापन, अविकसित मस्तिष्क से जुड़ा है, जो लंबे समय तक स्थायी हानिकारक परिणामों के साथ-साथ भविष्य में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी पोषण-संबंधी पुरानी बीमारियों के बढ़ते जोखिमों के साथ जुड़ा हुआ है। इस प्रकार, कुपोषण या अल्प-विकास को बीमारी के रूप में खुद ही वर्गीकृत किया जा सकता है क्योंकि इससे बच्चे का वर्तमान और भविष्य नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।
 (I) उच्च आर्थिक विकास और पोषण पहुंच कार्यक्रम पर खर्च में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप बाल कुपोषण या बौनेपन में आनुपातिक कमी नहीं हुई है।
(II) कई शोधकर्ताओं ने बच्चों में बीमारी और कुपोषण / बौनेपन के बीच के संबंध को सिद्ध किया है।
(a) I और II दोनों मजबूत हैं    
(b) I मजबूत है जबकि II कमजोर है 
(c) II मजबूत है जबकि I कमजोर है 
(d) कथन I मजबूत है जबकि कथन II तटस्थ है  
(e) I और II दोनों कमजोर हैं  
Direction (10): निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन दिया है उसके बाद तीन पूर्वधारणाएँ दी गई जिनका क्रमांक I, II और III हैं। आपको सभी कथनों को पढ़ना है और यह निर्धारित करना है कि कथन में दिए कए कौन सी पूर्वधारणाएँ अनुसरण करती हैं।   
Q10. रूफटॉप सौर ऊर्जा के विकास ने एक समग्र सकारात्मक प्रवृत्ति का प्रदर्शन किया है, लेकिन राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इसे व्यापक रूप से बढ़ाया जाना चाहिए। 
पूर्वधारणाएं : 
(I) सौर सेल दक्षता और बैटरी तकनीक के निरंतर सुधार के साथ,  छतों को केवल भविष्य में और अधिक आकर्षण मिलेगा.
(II) ग्रिड से कनेक्ट होने वाली प्रमुख सौर परियोजनाओं को अक्सर भूमि अधिग्रहण और ट्रांसमिशन कनेक्टिविटी की चुनौती का सामना करना पड़ता है। 
(III) एक सर्वेक्षण, उचित रूफटॉप्स को निर्धारित करने, उन्हें ग्रीन स्पेस से अलग करने, और सौर संसाधन की गुणवत्ता का विश्लेषण करने में सहायता करता है। 
(a) केवल II अनुसरण करता है  
(b) II और III दोनों अनुसरण करते हैं  
(c) I और III दोनों अनुसरण करते हैं  
(d) केवल I अनुसरण करता है 
(e) I और II दोनों अनुसरण करते हैं  
Directions (11-15): निम्नलिखित सूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: 
आठ व्यक्ति A, B, C, D, R, S , U, और W एक आयताकार मेज़ के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार कोनों पर बैठे हैं जबकि चार भुजाओं के मध्य में बैठे हैं। कोनों पर बैठे व्यक्तियों का मुख केंद्र से बाहर की ओर है जबकि भुजाओं के मध्य में बैठे व्यक्ति का मुख केंद्र की ओर है। उन सभी की आयु अलग-अलग है अर्थात् 18 वर्ष, 19 वर्ष, 20 वर्ष, 21 वर्ष, 22 वर्ष, 23 वर्ष, 24 वर्ष और 25 वर्ष लेकिन आवश्यक नहीं की समान क्रम में हो। 
S, D के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है, D जिसकी आयु एक अभाज्य संख्या है। S और W के मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं। U, जिसकी आयु 22 वर्ष है, S के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। R, U के विपरीत बैठा है। A, U से छोटा है। B, जिसकी आयु पूर्ण वर्ग है और वह व्यक्ति जिसकी आयु 21 वर्ष है, उनके मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं। U, B का निकटतम पड़ोसी है। A की आयु एक अभाज्य संख्या है। S, W से बड़ा है, W जो उन सभी में से सबसे छोटा नहीं है। D, जो R के ठीक दाएं बैठा है, R जिसका मुख A की ओर नहीं है। 
Q11. निम्नलिखित में से किसकी आयु 24 वर्ष है?
(a) W
(b) A
(c) S
(d) R
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q12. निम्नलिखित में से कौन C के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है? 
(a) A
(b) R
(c) S
(d) D
(e) इनमें से कोई नहीं
Q13. निम्नलिखित में से किसका मुख उस व्यक्ति की ओर है जिसकी आयु 20 वर्ष है?
(a) वह व्यक्ति जिसकी आयु 24 वर्ष है 
(b) वह व्यक्ति जिसकी आयु 21 वर्ष है
(c) वह व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष है
(d) D
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q14. निम्नलिखित में से कौन उन सभी व्यक्तियों में सबसे छोटा है? 
(a) S 
(b) R
(c) A
(d) W
(e) U
Q15. निम्नलिखित पांच में से चार एक समूह से सम्बंधित है, निम्न में से कौन-सा उस समूह से सम्बंधित नहीं है?
(a) A
(b) वह व्यक्ति जिसकी आयु 21 वर्ष है
(c) D
(d) वह व्यक्ति जिसकी आयु 25 वर्ष है
(e) वह व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष है

SOLUTIONS: 

 

Solutions (1-5):
Sol.

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_2.1

S1. Ans.(e)
S2. Ans.(e)
S3. Ans.(c)
S4. Ans.(e)
S5. Ans.(e)

S6. Ans. (c)
Sol.

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_3.1

S7. Ans. (e)

S8.Ans.(e)
Sol. After de-coding the given coded blood relation we get the relation between N and R in which N is the nephew of R.

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_4.1

S9.Ans.(a)
Sol. From Expression 1 we get our final answer and deduce the blood relation given below:

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_5.1

S10.Ans.(a)
Sol. D is the sister of A.

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_6.1
Solutions (11-12):
Sol.

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_7.1

S11.Ans.(d)
Sol. Statement= R >J ≥ D = K ≤ T

S12.Ans.(a)
Sol. Statement= T ≤ R ≥ M = D < H

Solutions (13-15):

Sol.

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_8.1
S13. Ans. (a)
S14. Ans. (e)
S15. Ans. (d)

Practice with Online Test Series for Bank Mains 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Bank Mains Exams 2021 रीजनिंग क्विज- 3 फरवरी, 2020 – Bankersadda Hindi_9.1

prime_image
[related_posts_view]