Bankersadda Hindi   »   Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज-...

Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज- 17 जनवरी, 2020

Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज- 17 जनवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_1.1

Direction(1 –5) : जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक कंपनी में कुल 1650 कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे हैं। संगठन में पुरुष कर्मचारियों का महिला कर्मचारियों से अनुपात 86 : 79 है। कंपनी में कुल 5 विभाग हैं, अर्थात उत्पाद विकास, बिक्री और विपणन, अनुसंधान एवं विकास और पुनर्निवेश, वित्त तथा मानव संसाधन। कुल 198 पुरुष “उत्पाद विकास विभाग” में कार्य करते हैं। 18% कर्मचारी बिक्री और विपणन विभाग में कार्य करते हैं, जिसमें पुरुषों का महिलाओं से अनुपात 5 : 4 है। वित्त विभाग में, 77 पुरुष कार्य कर रहे हैं और इस विभाग में महिलाओं की संख्या, पुरुषों की संख्या का 5/7 है। बिक्री और विपणन विभाग में पुरुषों की संख्या, उत्पाद विकास विभाग में महिलाओं की संख्या के बराबर है। वित्त विभाग में पुरुषों की संख्या,  मानव संसाधन विभाग में पुरुषों की संख्या से आधी है। अनुसंधान एवं विकास और पुनर्निवेश विभाग में पुरुषों का महिलाओं से अनुपात 14 : 19 है।

Q1. अनुसंधान एवं विकास और पुनर्निवेश विभाग में पुरुषों की संख्या, उत्पाद विकास विभाग में महिलाओं की संख्या से कितनी अधिक है?

(a) 99

(b) 91

(c) 109

(d) 105

(e) 101

Q2. अनुसंधान एवं विकास और पुनर्निवेश विभाग में महिलाओं की संख्या, कंपनी में महिलाओं की कुल संख्या का कितना प्रतिशत (अनुमानित) है?

(a) 44.7%

(b) 45.7%

(c) 48.9%

(d) 49.2%

(e) 38.9%

Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज- 17 जनवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_2.1

Q4. उत्पाद विकास, बिक्री और विपणन तथा मानव संसाधन विभाग के मिलाकर पुरुष कर्मचारियों की संख्या और उत्पाद विकास, वित्त और अनुसंधान एवं विकास और पुनर्निवेश विभाग की मिलाकर महिलाओं की संख्या के बीच क्या अंतर है?

(a) 54

(b) 64

(c) 35

(d) 96

(e) 58

Q5. यदि बिक्री और विपणन विभाग की महिलाओं में से 5/12 मानव संसाधन विभाग में स्थानांतरित कर दी जाती हैं। तो मानव संसाधन विभाग में पुरुषों की संख्या, उसी विभाग में महिलाओं की संख्या का कितने गुना है (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)।

(a) 1.07

(b) 1.17

(c) 1.27

(d) 1.37

(e) 1.32

Direction(6 – 10): एक विद्यालय में विभिन्न शाखाओं में छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी इस प्रकार है:

विद्यालय X में छात्रों की कुल संख्या 1500 है। कुल लड़कों में से 25% वाणिज्य में हैं जो उसी शाखा में लड़कियों की संख्या से 40 अधिक है। गैर-चिकित्सा शाखा  में लड़कियों की संख्या, विद्यालय में लड़कियों की कुल संख्या का 30% है। चिकित्सा शाखा में लड़कियों की संख्या, विद्यालय में लड़कों की कुल संख्या का 15% है। कला शाखा में छात्रों की कुल संख्या, विद्यालय में छात्रों की कुल संख्या का 26% है। वाणिज्य में छात्रों की कुल संख्या का, कला में छात्रों की कुल संख्या से अनुपात 12 : 13 है। चिकित्सा शाखा में लड़कों की संख्या, उसी शाखा में लड़कियों की संख्या से 150% अधिक है।

Q6. चिकित्सा शाखा में छात्रों की कुल संख्या का, वाणिज्य शाखा में छात्रों की कुल संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए?

(a) 5 : 6

(b) 7 : 6

(c) 7 : 8

(d) 6 : 7

(e) 7 : 5

Q7. चिकित्सा और गैर-चिकित्सा शाखा में एक साथ लड़कियों की कुल संख्या, गैर-चिकित्सा और कला शाखा में लड़कों की कुल संख्या से कितने प्रतिशत अधिक/कम है?

(a) 30%

(b) 20%

(c) 10%

(d) 15%

(e) 5%

Q8. विद्यालय Y में, कला शाखा में लड़कों की संख्या, विद्यालय ‘Y’ में लड़कों की कुल संख्या का 45% है। यदि विद्यालय ‘Y’ में लड़कों की कुल संख्या, विद्यालय X में लड़कों की कुल संख्या से 35% अधिक है, तो विद्यालय ‘Y’ में कला शाखा में लड़कों की संख्या, विद्यालय X में चिकित्सा शाखा में लड़कों की संख्या का कितने प्रतिशत है?

(a) 162%

(b) 158%

(c) 152%

(d) 148%

(e)  142%

Q9. चिकित्सा, गैर-चिकित्सा और कला शाखा में एक साथ लड़कों की औसत संख्या, उन्हीं शाखाओं में एक साथलड़कियों की औसत संख्या से कितनी अधिक/कम है?

(a) 40

(b) 30

(c) 0

(d) 10

        (e) 20

Q10. किस शाखा में छात्रों की कुल संख्या दूसरी सबसे अधिक है?

(a) चिकित्सा

(b) गैर-चिकित्सा

(c) वाणिज्य

(d) कला

(e) इनमें से कोई नहीं

Direction(11 – 15) : जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक शहर में 6400 लोगों पर एक सर्वेक्षण किया गया, इस बारे में कौन सा मोबाइल नेटवर्क उच्च गति डेटा देता है। शहर की कुल जनसंख्या में से 25% केवल एयरटेल नेटवर्क का चयन करती है। शहर की कुल जनसंख्या में से 15% केवल वोडाफोन नेटवर्क का चयन करती है। शहर की कुल जनसंख्या में से 7% केवल आइडिया नेटवर्क का चयन करती है। शहर की कुल जनसंख्या में से 12% केवल एयरसेल नेटवर्क का चयन करती है। शहर की कुल जनसंख्या में से 16% केवल जिओ नेटवर्क का चयन करती है। शहर की कुल जनसंख्या में से 6% केवल एयरटेल और वोडाफोन का चयन करती है। शहर की कुल जनसंख्या में से 8% केवल एयरटेल, वोडाफोन और जिओ का चयन करती है। शहर की कुल जनसंख्या में से 5% केवल वोडाफोन, एयरसेल और जिओ का चयन करती है तथा शहर की कुल जनसंख्या में से 6% सभी पाँच नेटवर्क को चुनती है।

Q11. केवल आइडिया, केवल एयरसेल और केवल जिओ नेटवर्क का एक साथ चयन करने वाली शहर की कुल जनसंख्या,  केवल एयरटेल और केवल वोडाफोन का एक साथ चयन करने वाली शहर की कुल जनसंख्या से कम प्रतिशत है?

(a) 10.5%

(b) 12.5 %

(c) 11.5%

(d) 15.5%

(e) 16.5%

Q12. अधिक से अधिक दो मोबाइल नेटवर्क का चयन करने वाली शहर की कुल जनसंख्या ज्ञात कीजिए?

(a) 5164

(b) 5162

(c) 5184

(d) 5158

(e) 5188

Q13. कम से कम दो मोबाइल नेटवर्क का चयन करने वाली शहर की कुल जनसंख्या ज्ञात कीजिए?

(a) 1200

(b)1400

(c)1800

(d)1600

(e)2000

Q14. केवल वोडाफ़ोन, एयरसेल और जिओ का चयन करने वाली शहर की कुल जनसंख्या का, सभी पांचों नेटवर्क का चयन करने वाली शहर की कुल जनसंख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए?

(a) 6 : 5

(b) 5 : 4

(c) 5 : 7

(d) 5 : 9

(e) 5 : 6

Q15. केवल जिओ नेटवर्क का चयन करने वाली शहर की कुल जनसंख्या, केवल एयरटेल, वोडाफोन और जिओ का चयन करने वाली शहर की कुल जनसंख्या से कितने प्रतिशत अधिक है?

(a)120%

(b) 140%

(c) 160%

(d) 100%

(e) 96%

SOLUTIONS:




Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज- 17 जनवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_3.1
Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज- 17 जनवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_4.1
Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज- 17 जनवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_5.1Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज- 17 जनवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_6.1

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Bank Mains Exams 2021 क्वांट क्विज- 17 जनवरी, 2020 | Bankersadda Hindi_7.1

 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me