भारतीय रिज़र्व बैंक 26 तारीख को पहले दिन की RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2022 आयोजित करने के बाद आज 27 मार्च को दूसरे दिन की परीक्षा आयोजन करने जा रहा है. ADDA247 की पूरी टीम की ओर से RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं. आपकी कड़ी मेहनत के परिक्षण का समय आ गया, हमें उम्मीद है कि आपने अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी. यह वो समय है जब आपको कुछ नया नहीं पढ़ना है, क्योंकि उसकी वजह से कन्फुज हो सकते हैं. परीक्षा से पहले घबराहट होना नार्मल है ऐसे में खुद पर भरोसा रखें. धैर्य और दृढ़ता किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए बहुत आवश्यक है. यह वह समय है जब आपको एक नजर अपने उन सभी विषयों पर डालनी चाहिए, जो अभी तक आपने पढ़ा है. अब कुछ नया करने का प्रयास न करें. परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ शांत दिमाग बहुत आवश्यक है, सभी महत्वपूर्ण विषयों को समझने के लिए फोकस करना बहुत जरुरी है. महत्वपूर्ण विषयों पर अच्छी पकड़ आपको RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2022 परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद कर सकती है.
Click here to check exam analysis of all the shifts
Click here to download RBI Assistant Prelims Memory Based Paper 2022
Last-Minute Tips for RBI Assistant Prelims Exam 2022
All The Best for RBI Assistant Prelims Exam 2022: RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2022 के लिए शुभकामनाएं.
अब आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं जिसे आप उस दिन से देख रहे हैं जिस दिन से आपने तैयारी शुरू की थी. याद रखें अपना बेस्ट प्रदर्शन करें, जिसे आपको अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. आपको बता दें कि, RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2022 आसान नहीं होने वाली है क्योंकि प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, लेकिन इस विचार को अपने दिमाग पर हावी न होने दें, और पॉजिटिव सोचे. आज रात अच्छी नींद लें और बस अपनी तैयारी पर विश्वास रखें और अपने दिमाग को आराम दें.
RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2022 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को परीक्षा के लिए तैयार कर ले. परीक्षा केंद्र पर अच्छी तरह से समय से पहले पहुंचें. अंतिम मिनट की परेशानी से बचने के लिए केंद्र के स्थान और अन्य सभी महत्वपूर्ण चीजों की पुष्टि करें जो आपको अपने केंद्र के बारे में पहले से जानने की आवश्यकता है.



