Bankersadda Hindi   »   चुनौतियां ही मनुष्य को साहसी बनाती...

चुनौतियां ही मनुष्य को साहसी बनाती हैं

चुनौतियां ही मनुष्य को साहसी बनाती हैं | Bankersadda Hindi_0.1

चुनौतियां ही मनुष्य को साहसी बनाती हैं

जीवन उतार-चढ़ाव से भरा है। एक नदी के सामान जीवन भी विभिन्न समस्याओं से जूझता हुआ हमेसा आगे बढ़ता रहता है, कहीं ऊँचे पर्वत तो कहीं गहरी खाई हैं, तो कहीं समंतल मैदान जिन्हें पार करते हुए एक नदी आगे बढ़ती जाती है और अंत में समुद्र, जो उसका लक्ष्य है, उस तक पहुँच जाती है। नदी का यह संघर्ष ही है जो उसे उसकी मंजिल तक पहुंचता है। ऐसे ही मनुष्य जीवन, जितना ज्यादा चुनौतियों का सामना करता है, वह उतना ही परिपक्व होता है और अपनी मंजिल के करीब पहुँच जाता है। इस लिए हमें कभी भी चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरना चाहिए। हमें लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। जो मार्ग में बाधाएँ मिलें उनका डट कर सामना करना चाहिए। चुनौतियों का सामना करने से साहस बढ़ता है और मनुष्य सफलता के और करीब पहुँच जाता है।

आपको अपनी सफलता के रास्ते में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन संघर्ष करते रहना चाहिए। क्योंकि सफलता आसानी से नहीं आती है। एक नदी के सामान अनगिनत समस्याओं के पहाड़ को पार करके उसे प्राप्त करना पड़ता है। उम्मीद है आप भी नदी के सामान संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।
 यह भी पढ़ें –
चुनौतियां ही मनुष्य को साहसी बनाती हैं | Bankersadda Hindi_1.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me