Bankersadda Hindi   »   IBPS PO मेंस रीजनिंग क्विज 2022...

IBPS PO मेंस रीजनिंग क्विज 2022 : 9th January – Practice Set

IBPS PO मेंस रीजनिंग क्विज 2022 : 9th January – Practice Set | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Practice Set


Directions (1-5): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

दो समानांतर पंक्तियों पर दस व्यक्ति बैठे हैं। M, N, O, P और Q पंक्ति 1 में बैठे हैं और दक्षिण की ओर उन्मुख हैं। E, F, G, H और I पंक्ति 2 में बैठे हैं और उत्तर की ओर उन्मुख हैं। उन्हें विभिन्न फल पसंद हैं- आम, अमरूद, सेब, केला और अंगूर। दो व्यक्ति एक ही फल को इस प्रकार पसंद करते हैं कि उनमें से एक पंक्ति 1 में है और दूसरा पंक्ति 2 में है (अर्थात आम फल पसंद करने वाले दोनों व्यक्ति अलग-अलग पंक्तियों में बैठते हैं)।

वह व्यक्ति जिसे पंक्ति 1 में आम पसंद है, वह उस व्यक्ति की ओर उन्मुख है जो पंक्ति 2 में आम पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जिसे सेब पसंद है वह पंक्ति 2 में आम पसंद करने वाले व्यक्ति के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जो M के ठीक दायें बैठा है, उसका मुख G की ओर है। M किसी एक छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। P, O के दायें बैठा है लेकिन ठीक दायें नहीं बैठा है। G के बायें बैठे व्यक्तियों की संख्या, O के दायें बैठे व्यक्तियों की संख्या के समान है। I का मुख उस व्यक्ति की ओर है जिसे केला पसंद है। N और अंगूर पसंद करने वाले के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। I और F के मध्य दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। I को आम पसंद नहीं है। G को केला पसंद है। M को अंगूर और आम पसंद नहीं है। N उस व्यक्ति की ओर उन्मुख है जिसे अमरूद पसंद है। वह व्यक्ति जिसे केला पसंद है वह M के ठीक बाएं बैठा है। P को सेब पसंद नहीं है। H, E के दाएं बैठा है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन O की ओर उन्मुख है?

(a) F

(b) E

(c) I

(d) G

(e) H

Q2. P को निम्नलिखित में से कौन सा फल पसंद है?

(a) अमरूद

(b) आम

(c) अंगूर

(d) सेब

(e) केला

Q3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन E के बारे में सत्य है?

(a) E को केला पसंद है

(b) O, E की ओर उन्मुख है

(c) वह व्यक्ति जो E के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है, M  की ओर उन्मुख है

(d) E, F के ठीक बाएं बैठा है 

(e) कोई भी सत्य नहीं है 

Q4. निम्नलिखित में से कौन N के विपरीत बैठा है?

(a) वह व्यक्ति जो G  के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है

(b) वह जो अमरूद पसंद करता है

(c) वह व्यक्ति जिसे आम पसंद है

(d) वह व्यक्ति जो E के ठीक दाएं बैठा है

(e) दोनों (b) और (d)

Q5.  निम्नलिखित में से कौन H की ओर उन्मुख व्यक्ति के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है?

(a) F

(b) N

(c) O

(d) Q

(e) P

Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और तीन कथन I, II और III हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। तीनों कथनों को पढ़िए और उत्तर दीजिए।

(a) यदि सभी कथनों, I, II और III में दिया गया डेटा एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

(b) यदि कथन I और III में दिए गए डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं, जबकि कथन II में दिए गए डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक नहीं हैं।

(c) यदि कथन II और III में दिए गए डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं, जबकि कथन I में दिए गए डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक नहीं हैं।

(d) यदि अकेले कथन I या अकेले कथन II या अकेले कथन III में डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

(e) यदि कथन I और II में दिए गए डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं, जबकि कथन III में दिए गए डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक नहीं हैं।

Q6. मोहित वर्ष के किस महीने में छुट्टी मनाने विदेश गया था?

I. मोहित को ठीक से याद है कि वह वर्ष के फर्स्ट हाफ में छुट्टी मनाने गया था।

II. मोहित की पत्नी को ठीक से याद है कि वे 31 मार्च के बाद छुट्टी मनाने गए थे।

III. मोहित को याद है कि वह 1 मई से पहले छुट्टी मनाने गया था।  

Q7. क्या सभी चार मित्र, अर्थात P, Q, R और S, जो एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख बैठे हैं?

I. Q, S के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। S का मुख केंद्र की ओर है। R, Q और S दोनों के ठीक दाएं बैठा है। 

II. P, Q के ठीक बाएं बैठा है। R, P का निकटतम पडोसी नहीं है। R, S के ठीक दाएं बैठा है।

III. S, P और R दोनों का निकटतम पडोसी है। Q, P के ठीक बाएं बैठा है. R, Q के ठीक दाएं बैठा है।

Q8. बिंदु Q के सन्दर्भ में बिंदु P किस दिशा में है?

I. बिंदु R, बिंदु Q के पश्चिम में है। बिंदु S, बिंदु Q के उत्तर में है। बिंदु P, बिंदु S के दक्षिण में है।

II. बिंदु T, बिंदु P के दक्षिण में है। बिंदु T, बिंदु Q से 4 मीटर दूर है। बिंदु P, बिंदु Q से 9 मीटर दूर है।

III. बिंदु R, बिंदु Q के पश्चिम में है। बिंदु Q, बिंदु R और U के ठीक मध्य में है। बिंदु V, बिंदु U के दक्षिण में है। बिंदु P, बिंदु V के पश्चिम में है।

Q9. दक्षिण की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे V, W, X, Y और Z में से, पंक्ति के अंतिम छोर पर कौन बैठा है? 

I. W, V के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। Z, Y का निकटतम पडोसी नहीं है।

II. V, Y के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। W, X के ठीक दाएं बैठा है।

III. W और X . के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है

Q10. आठ विद्यार्थी A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्त के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। C और F के मध्य कितने विद्यार्थी बैठे हैं?

I. A, H के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है, जो D के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। G, F के ठीक बाएं बैठा है। 

II. C, A के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है और E के निकट नहीं है। F, B के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। 

III. D, E के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है और G के दाएं से तीसरे स्थान पर है। C, H का निकटतम पडोसी है। 

Directions (11-15): दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।

एक निश्चित कोड भाषा में:

“Magazine Today Master” को “ 3$Q 4$D 2.5#X” के रूप में लिखा गया है। 

“Defence High Challenges” को “5$R  3.5#D  2$G” के रूप में लिखा गया है।

“Response Inspiration Trial” को “4$D 5.5#M 2.5#K” के रूप में लिखा गया है। 

Q11. “Interface” के लिए कूट क्या है?

(a)3#D

(b)4.5#D

(c)5$F

(d)6$G

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. “Article Subscriber” के लिए कूट क्या है?

(a) 4#K  6.5$H

(b) 2$F  3#C

(c) 4$Q  5.5#D

(d) 3.5#D  5$Q

(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. “Quiz” के लिए कूट क्या है?

(a) 2$Y

(b) 5#G

(c) 6#F

(d) 7.5 $ D

(e) इनमें से कोई नहीं

Q14. “Regional” के लिए कूट क्या है?

(a)6#H

(b) 4$K

(c)5.5#U

(d)2.5$F

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q15. “Separated” के लिए कूट क्या है?

(a) 5#D

(b) 6$G

(c) 4.5#C

(d)7$B

(e) इनमें से कोई नहीं

SOLUTIONS:


IBPS PO मेंस रीजनिंग क्विज 2022 : 9th January – Practice Set | Bankersadda Hindi_2.1
IBPS PO मेंस रीजनिंग क्विज 2022 : 9th January – Practice Set | Bankersadda Hindi_3.1
IBPS PO मेंस रीजनिंग क्विज 2022 : 9th January – Practice Set | Bankersadda Hindi_4.1IBPS PO मेंस रीजनिंग क्विज 2022 : 9th January – Practice Set | Bankersadda Hindi_5.1



Reasoning Ability Quiz For SBI/IBPS PO Mains 2021- 27th December_170.1

Click Here to Register for Bank Exams 2022 Preparation Material

Reasoning Ability Quiz For SBI/IBPS PO Mains 2021- 27th December_180.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me