Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 27th August – Practice Set

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 27th August – Practice Set | Bankersadda Hindi_1.1

 Topic –  Practice Set

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

सात व्यक्ति ऊपर से नीचे सात अलग-अलग मंजिलों पर इस प्रकार रहते हैं कि निचली मंजिल की संख्या 1 है और आगे इसी प्रकार ऊपरी मंजिल की संख्या 7 है। वे सभी अलग-अलग रंग अर्थात् पीला, नारंगी, स्लेटी, हरा, सफ़ेद, काला और लाल पसंद है। 

C एक समसंख्या वाली मंजिल पर रहता है और हरा रंग पसंद करता है। जिन मंजिलों पर C और D रहते हैं, उनके मध्य दो मंजिलें हैं। G, F की मंजिल के ठीक ऊपर रहता है जिसे काला रंग पसंद है। जिन मंजिलों पर F और A रहते हैं, उनके मध्य दो मंजिलें हैं। जिस मंजिल पर G रहता है, उसके ऊपर की मंजिलों में से एक पर A रहता है। जिस मंजिल पर E रहता है, उसके ऊपर की मंजिलों में से एक पर B रहता है। E ना तो पहली और ना ही पांचवीं मंजिल पर रहता है। पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और C के मध्य दो व्यक्ति रहते हैं। लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य केवल दो व्यक्ति रहते हैं। B को लाल रंग पसंद नहीं है। नारंगी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, स्लेटी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति से ठीक ऊपर रहता है। 

Q1. D और E के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) एक 

(b) तीन 

(c) चार 

(d) दो 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. मंजिल संख्या सात पर रहने वाले व्यक्ति के लिए कौन-सा संयोजन सही है?

(a) D, हरा 

(b) C, स्लेटी 

(c) A, नारंगी 

(d) B, पीला 

(e) F, काला

Q3. F और स्लेटी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) एक 

(b) दो 

(c) पांच 

(d) तीन 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. सफ़ेद रंग किसे पसंद है? 

(a) G

(b) H

(c) A

(d) E

(e) C

Q5. निम्नलिखित पाँच में से चार दी गई व्यवस्था के आधार पर एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा उस समूह से सम्बंधित नहीं है? 

(a) F

(b) D

(c) G

(d) B

(e) A

Directions (6-10): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 

G C @ 5 U © T Z 7 3 = F 6 7 M 2 & B % 4 H £ 9 $ A W K π 8 E L

Q6. यदि उपरोक्त व्यवस्था में से सभी स्वरों को हटा दिया जाए तो निम्नलिखित में से कौन-सा दायें छोर से 10वां होगा? 

(a) B

(b) H

(c) &

(d) K

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q7. उपरोक्त व्यवस्था में ऐसे कितने व्यंजन हैं जिनके ठीक पहले एक प्रतीक लेकिन ठीक बाद एक स्वर नहीं है?

(a) कोई नहीं

(b) एक

(c) दो

(d) तीन

(e) तीन से अधिक

Q8. उपरोक्त व्यवस्था में निम्नलिखित में से कौन-सा बाएं छोर से 18वें तत्व के बाएं से 10 वें स्थान पर है? 

(a) %

(b) B

(c) T

(d) Z

(e) ©

Q9. उपरोक्त व्यवस्था में ऐसे कितने स्वर हैं जिनके ठीक बाद एक प्रतीक लेकिन ठीक पहले एक संख्या नहीं है?

(a) कोई नहीं

(b) एक

(c) दो

(d) तीन

(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. यदि उपरोक्त व्यवस्था में सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए तो निम्नलिखित में से कौन-सा बाएं छोर से 15 वें स्थान पर होगा? 

(a) H           

(b) A

(c) 4

(d) M

(e) इनमें से कोई नहीं 

Direction (11-12): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

एक व्यक्ति बिंदु A से पूर्व दिशा में चलना शुरू करता है और बिंदु B पर पहुँचने के लिए 24 मीटर चलता है। बिंदु B से वह दो बार क्रमागत रूप से बाएं मुड़ता है और क्रमशः 10 मीटर और 12 मीटर चलता है तथा बिंदु D पर पहुँचता है। बिंदु D से वह दक्षिण दिशा में चलता है और बिंदु E पर पहुँचने के लिए 15 मीटर चलता है, फिर अंत में वह अपने बाएं मुड़ता है और अंतिम बिंदु F पर पहुँचने के लिए 12 मीटर चलता है।

Q11. बिंदु D के सन्दर्भ में उसका आरंभिक बिंदु किस दिशा में है?

(a) उत्तर-पश्चिम 

(b) दक्षिण-पश्चिम 

(c) उत्तर-पूर्व 

(d) दक्षिण 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12.  यदि बिंदु O, बिंदु A और B का मध्यबिंदु है, तो बिंदु O से उसके अंतिम स्थान के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?  

(a) 15 मीटर 

(b) 12 मीटर

(c) 10 मीटर

(d) 13 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं 

Direction (13-15): दी गई जानकारी का ध्यापूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

बिंदु A, बिंदु B के 20 मीटर पश्चिम में है, बिंदु B, जो बिंदु D के 9 मीटर उत्तर में है। बिंदु F, बिंदु G के 6 मीटर दक्षिण में है। बिंदु E, बिंदु C के 15 मीटर उत्तर में है। बिंदु F, बिंदु E के 18 मीटर पूर्व में है। बिंदु C, बिंदु D के 12 मीटर पश्चिम में है।

Q13. बिंदु D के सन्दर्भ में बिंदु G किस दिशा में है? 

(a) दक्षिण 

(b)उत्तर-पूर्व

(c)दक्षिण-पश्चिम

(d)पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं 

 Q14. बिंदु E से बिंदु A के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a)12 मीटर 

(b)18 मीटर

(c) 25 मीटर

(d) 10 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q15. बिंदु C के सन्दर्भ में बिंदु A किस दिशा में है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b)दक्षिण-पूर्व 

(c)उत्तर-पूर्व

(d) पश्चिम 

(e) इनमें से कोई नहीं  

SOLUTIONS:

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 27th August – Practice Set | Bankersadda Hindi_2.1


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 27th August – Practice Set | Bankersadda Hindi_3.1





Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me