Bankersadda Hindi   »   01st September Daily Current Affairs 2022:...

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_1.1


यहाँ पर 01 सितम्बर, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: JK Ecop, National Nutrition Week, All India Railway C’ships, Reliance Industries, Aadhaar Ventures India Ltd, Mahila Nidhi, University Grants Commission आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं


जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है


Top 16 Daily GK Updates: National & International News 

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 16 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।


महत्वपूर्ण दिवस


राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022: 1 से 7 सितंबर


01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_2.1


  • राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week ) पूरे देश में प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। 
  • पोषण सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य बेहत्तर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है, जिसका विकास, उत्पादकता, आर्थिक विकास और अंततः राष्ट्रीय विकास पर प्रभाव पड़ता है।

राज्य


दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुरू किया वर्चुअल स्कूल

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_3.1

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में देश का पहला वर्चुअल स्कूल लॉन्च किया। केजरीवाल ने लॉन्च करते हुए कहा कि हमने हैप्पीनेस क्लासेस, देशभक्ति पाठ्यक्रम और कई विशेष स्कूल शुरू किए, साथ ही हम ट्रैफिक लाइट पर भीख मांगने वाले बच्चों के लिए आवासीय स्कूल बना रहे हैं। 
  • स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है, आर्मी प्रिपरेटरी स्कूल शुरू किया गया है। आज हम देश का पहला वर्चुअल स्कूल शुरू करने जा रहे हैं।



नियुक्ति


IFS नागेश सिंह को थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में नामित किया गया


01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_4.1

  • नागेश सिंह थाईलैंड में भारत के राजदूत नियुक्त किये गए। विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी नागेश सिंह को भारत ने थाईलैंड में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। 
  • विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव नागेश सिंह को थाईलैंड में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। नागेश सिंह इससे पहले विदेश मंत्रालय में चीफ ऑफ प्रोटोकॉल रह चुके हैं। वह उपराष्ट्रपति के ओएसडी भी रहे हैं।

राष्ट्रीय


देश में छह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी हवा से पानी बनाने की मशीनें


01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_5.1


  • हवा से पानी उत्पन्न करने की तकनीक के द्वारा अब मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के छह रेलवे स्टेशनों पर पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस तकनीक को संयुक्त राष्ट्र की ओर से मान्यता प्राप्त है। 
  • मेघदूत एक वायुमंडलीय जल जनरेटर (एडब्ल्यूजी) उपकरण है जो जल वाष्प को ताजे और स्वच्छ पेयजल में बदलने के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करता है।

छात्रों, कर्मचारियों की शिकायतों के हल हेतु ‘ई-समाधान’ नामक पोर्टल लॉन्च करेगा यूजीसी

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_6.1

  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने स्टूडेंट्स की हर समस्या के जल्द समाधान के मकसद से सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है। यह पोर्टल है, जिसे ‘ई-समाधान’ नाम दिया गया है। 
  • सभी तरह के पुराने पोर्टल और हेल्पलाइन (एंटी रैगिंग हेल्पलाइन छोड़कर) को मर्ज करके ‘ई-समाधान’ बनाया गया है। 

अर्थव्यवस्था


उद्योग मानक का उल्लंघन करने पर सेबी ने आधार वेंचर्स पर जुर्माना लगाया

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_7.1

  • भारतीय प्रतिभूति एंव विनियम बोर्ड (SEBI) ने आधार वेंचर्स इंडिया लिमिटेड (AVIL) और इसके निदेशकों पर इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का उल्‍लंघन करने व लिस्टिंग कंडिशन्‍स का पालन नहीं करने पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
  • कंपनी और उसके निदेशकों ने कंपनी के शेयर मूल्‍य को प्रभावित करने के लिए झूठी कॉर्पोरेट अनाउसमेंट की थी।

बिज़नेस


रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट बनाएगी

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_8.1

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुजरात के हजीरा में भारत का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट बनाने की घोषणा की है। एक्रिलोनिट्राइल फीडस्टॉक पर आधारित संयंत्रों की क्षमता 20,000 एमटीपीए होगी। 
  • कुल मिलाकर, ऑयल टू केमिकल सेगमेंट (O2C) में, अंबानी अंबानी ने मौजूदा और नई मूल्य श्रृंखलाओं में क्षमताओं का विस्तार करने के लिए अगले पांच वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। ये मूल्य श्रृंखलाएं हैं – पॉलिएस्टर मूल्य श्रृंखला, विनाइल श्रृंखला और नई सामग्री। संयंत्र का पहला चरण 2025 में पूरा हो जाएगा।

विविध


Jammu and Kashmir पुलिस ने नागरिक सेवाओं के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_9.1

  • जम्मू कश्मीर पुलिस ने नागरिक केंद्रित सेवाओं के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे आपातकालीन सेवाओं को आसानी से प्राप्त करने के लिए यह ऐप अपने मोबाइल फोन में रखें। 
  • इसे डाउनलोड करना बड़ा ही आसान है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर से जेकेकॉप नामक ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
सरकारी विभागों ने भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित करने की सलाह नहीं मानी: सीवीसी
01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_10.1


  • केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी विभागों के रवैये पर नाराजगी जताई है। 
  • इसने कहा है कि सरकारी विभागों ने 55 मामलों में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को दंडित करने की सिफारिशों को नहीं माना है। रेल मंत्रालय के सामने 11 ऐसे मामले हैं, जिनमें सिफारिशें नहीं मानी गई हैं।
समझौता


आंध्र प्रदेश सरकार ने विनाइल के बैनरों पर लगाया प्रतिबंध
01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_11.1

  • आंध्र प्रदेश की सरकार ने प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को राज्यभर में विनाइल के बैनर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया। 
  • मुख्यमंत्री वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए इसके बजाय कपड़े के बैनर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यहां यूएस बेस्ड पार्लेज फॉर ओशन्स के साथ साझेदारी में बड़े पैमाने पर समुद्र तट की सफाई का कार्यक्रम शुरू किया। 


अंतर्राष्ट्रीय


सोलोमन द्वीप समूह ने सभी विदेशी नौसेना के जहाजों को अवरुद्ध कर दिया
01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_12.1

  • सोलोमन द्वीप (Solomon Island) अपने बंदरगाहों पर अमेरिकी जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी में है। द्वीप के प्रशासन ने अमेरिका को इस बारे में सूचित कर दिया है कि यह अपने बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर मोरेटोरियम (moratorium) लागू करेगा। 
  • यह जानकारी कैनबरा में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को दी। सोलोमन सरकार की इस प्रक्रिया को चीन के साथ हुए समझौते का नतीजा माना जा रहा है।


खेल


अमलान बोरगोहेन ने 100 मीटर रेस में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_13.1


  • भारतीय स्प्रिंटर अमलान बोरगोहेन ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आयोजित इंटर-रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर रेस में 10.25 सेकेंड के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। 
  • अमलान बोरगोहेन ने 2016 में अमिय कुमार मलिक द्वारा बनाए गए 10.26 सेकेंड के पिछले रिकॉर्ड को 0.01 सेकेंड से बेहतर किया है। 

 

रैंक-रिपोर्ट


2021 में दोपहिया वाहन सवारों की दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा गई जान


01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_14.1


  • वर्ष 2021 के दौरान देश में सड़क हादसों में दोपहिया वाहनों ने सबसे ज्यादा 70,000 लोगों की जान ली है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में सड़क हादसों में 1,55,622 लोगों की जान चली गई।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 के दौरान, दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं (69,240 मौतों) के लिए जिम्मेदार है, और कुल सड़क दुर्घटनाओं में 44.5 प्रतिशत का योगदान दिया है।




Check More GK Updates Here

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_15.1

01st September | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 

  

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for the Bank exam!

01st September Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_16.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me