प्रिय पाठकों,
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
मिशेल टेमर ने ब्राजील के राष्ट्रपति पद की शपथ ली
- ब्राजील में मिशेल टेमर ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इससे पहले डिल्मा रोसेफ के खिलाफ सीनेट में चली महाभियोग की सुनवाई के बाद उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया था। रॉसेफ को पद से हटाने के पक्ष में दो-तिहाई वोट पड़े।
- सीनेट में 61 सीनेटरों ने महाभियोग के पक्ष में और 20 सीनेटरों ने महाभियोग के खिलाफ वोट डाले। रोसेफ के हटने से देश में वामपंथी सरकार का 13 वर्षो का शासन समाप्त हो गया। रोसेफ पर देश के बजट में गड़बड़ी के आरोप है।
- मिशेल टेमर ने बुधवार को कांग्रेस के विशेष सत्र में राष्ट्रीय गान के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष रिकाडरे लेवानदोवस्की, सीनेट के अध्यक्ष रेनान काल्हेरोस और चैंबर ऑफ डिप्टिज के अध्यक्ष रॉड्रिगो माइया मौजूद थे। टेमर इस पद पर 31 दिसंबर, 2018 तक रहेंगे।
मधुकर गुप्ता समिति: सिफारिशों पर सीमा सुरक्षा
- सीमा सुरक्षा पर मधुकर गुप्ता कमेटी अपनी रिपोर्ट करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय घर मंत्रालय (एमएचए) प्रस्तुत है।
- समिति सिफारिशें सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने और अंतराल और सीमा भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ लगाने में सुरक्षाछिद्र के मुद्दे को संबोधित करने के लिए सुझाव देने के लिए गठित था। यह पूर्व घर सचिव मधुकर गुप्ता द्वारा नेतृत्व किया था।
यौन उत्पीड़ने के आरोपी पचौरी को टेरी ने किया विदा, अशोक चावला बनाए गए नए कुलपति
- टीईआरआइ (टेरी) ने यौन उत्पीड़न के आरोपी आरके पचौरी के साथ नाता तोड़ते हुए पूर्व वित्त सचिव अशोक चावला को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त कर दिया है। चावला को पचौरी की जगह नियुक्त करने की घोषणा छात्रों के समक्ष प्रति कुलपति राजीव सेठ ने की।इससे पहले चावला को टीईआरआइ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वे पचौरी का स्थान लेंगे।
- पचौरी ने मार्च में संस्थान के दीक्षांत समारोह में भाग लेने में एक संवाद के जरिए असमर्थता जताई थी और छुट्टी पर चले गए थे क्योंकि छात्रों के एक समूह ने उनके हाथों से डिग्रियां लेने से मना कर दिया था।
- यह पूछे जाने पर कि क्या पचौरी का टीईआरआइ और उसके विश्वविद्यालय से रिश्ता खत्म हो गया है, सेठ ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा ‘हां।’ उन्होंने कहा, हालांकि यह निर्णय 19 अगस्त को हुई बैठक में लिया गया था लेकिन प्रबंधन बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई। सेठ ने कहा, इसलिए मैंने सोचा कि इसके बाद ही छात्रों को बताना ठीक होगा। मैंने छात्रों को इसकी जानकारी मंगलवार को दी
आज से दो दिनी ब्रिक्स सम्मेलन, ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री होंगे शामिल
- खजुराहो में आज से ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों का दो दिनी सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत के साथ ही ब्रिक्स समूह के देश ब्राजील, रशिया, चीन और साउथ अफ्रीका के पर्यटन मंत्री और शिष्टमंडल हिस्सा लेंगे.
- सम्मेलन का उद्धाटन केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा करेंगे। समिट में पहले दिन अतुल्य भारत विषय पर मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार राज्य का प्रजेंटेशन होगा. इसी दिन ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के प्रजेंटेशन के साथ ही इंडियन एसोसिएशन और टूर ऑपरेटरर्स द्वारा भी प्रजेंटेशन दिया जाएगा.
- 1 सितंबर की शाम पर्यटन मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे. दूसरे दिन इंडियन ट्रेवल ट्रेड और उसके सहयोगी संस्थाएं ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी. विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में होने बाले दो दिवासीय ब्रिक्स सम्मेलन के लिए विदेशी अतिथियों का आना शुरू हो गया है
स्वच्छ भारत मिशन के लिए कॉमिक बुक और अमर चित्रकथा का सहारा
- स्वच्छ भारत मिशन पर ‘कॉमिक-बुक’ के एक विशेष संस्करण के प्रकाशन और वितरण के लिए शहरी विकास मंत्रालय और अमर चित्र कथा के बीच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए. यह ‘कॉमिक-बुक’ 32 पन्नों की होगी, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता और ठोस कचड़ा प्रबंधन के संबंध में संदेश शामिल होगा.
- इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्वच्छ भारत मिशन में अमर चित्र कथा की भागीदारी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि देश के युवा और छात्र हर प्रकार के सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. नायडू ने कहा कि आशा है कि यह ‘कॉमिक-बुक’ बच्चों को अपने घरों, स्कूलों, पड़ोस और अपने शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा कि इस कदम से स्वच्छ भारत मिशन एक जनांदोलन के रूप में उभरेगा.
रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने जीता स्वर्ण पदक
- रेत पर खूबसूरत कृतियां उकेरने वाले अंतरराष्ट्रीय कलाकार सुदर्शन पटनायक के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है.
- अंतरराष्ट्रीय कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रूस में आयोजित नौंवे सैंड स्क्लप्चर चैंपियनशिप द मैजिकल वर्ल्ड आफ सैंड-2016 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है. ओडिशा के रहने वाले पटनायक को यह पदक सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 15 फीट ऊंची आकृति बनाकर विश्व में शांति का संदेश देने के लिये दिया गया है. 21 से 27 अप्रैल तक हुई इस प्रतियोगिता को रूस के मॉस्को के कोलोमेंशको में आयोजित किया गया था जिसमें दुनियाभर के शीर्ष 20 रेत कलाकारों ने भाग लिया.
शुरू हुआ मिस्र के राष्ट्रपति का ऐतिहासिक भारत दौरा
- मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी गुरुवार को भारत आ रहे हैं। वे यहां तीन दिनों तक रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ आतंकवाद और आर्थिक सहयोग बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
- राष्ट्रपति के साथ वहां के मंत्रियों, अधिकारियों और उद्योगपतियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। सिसी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति और कई दूसरे नेताओं से मिलेंगे। दोनो देशों के बीच आपसी व्यापार 3.6 बिलियन डॉलर का है।
बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए केरल के साथ संयुक्त उद्यम बनाएगी रेलवे
- केरल में माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ सरकार ने रेलवे के साथ रेल परियोजनाओं के लिए राज्य में 5149 इक्विटी भागीदारी वाला संयुक्त उद्यम बनाने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि राज्य सरकार ने संयुक्त उद्यम के तहत रेल परियोजनाओं पर विचार विमर्श के लिए एक प्राथमिकता सूची बनाई है।
- संयुक्त उद्यम के तहत जिन परियोजनाओं पर विचार किया जाएगा उनमें तिरवनंतपुरम से चेन्नगन्नौर में उपशहरी रेल सेवा, अंगामली-साबारी, नीलांबर-नन्जनगोड़े लाइन का निर्माण, कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक रेल कंटेनर ट्रैक बिछाना और पल्लकड़ रेल कोच कारखाने की स्थापना शामिल है।



