Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 6th september,...

Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  

Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_0.1




भारतीय मूल की प्रियंका बनीं मिस जापान

Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1भारतीय मूल की युवती प्रियंका योशिकावा को सौंदर्य स्पर्धा में वर्ष 2016 के लिए मिस जापान चुना गया है| बाईस वर्षीय प्रियंका, इस खिताब को पाने वाली भारतीय मूल की पहली युवती बन गयीं हैं| टोक्यो में जन्मीं प्रियंका के पिता भारतीय हैं और उनकी मां जापानी हैं| गत वर्ष प्रियंका को मिले इस खिताब से अरियाना मियामोतो को चुना गया था जो जापान का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम अश्वेत महिला थीं|

सुनील गोदवानी आरईएल के सीईओ नियुक्त
Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1रेलीगेयर इंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (आरईएल) द्वारा सुनील गोदवानी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है| गोदवानी इस संस्था के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन हैं जो अब आरईएल के पूर्ण रूप से निदेशक एवं सीईओ होंगे|  वे भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) तथा फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) जैसे संस्थानों के साथ विभिन्न व्यापारिक प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहते हैं|


गुम्थाला गढ़ु गांव बना हरियाणा का पहला वाईफाई हॉटस्पॉट
Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पेहोवा के नजदीक स्थित गुम्थाला गढ़ु गांव को राज्य का पहला वाईफाई हॉटस्पॉट गांव घोषित किया| गांव में वाईफाई हॉटस्पॉट सुविधा बीएसएनएल द्वारा प्रदान की गयी है| इस सुविधा को चंडीगढ़ से आरंभ किया गया है| बीएसएनएल हरियाणा द्वारा 238 वाईफाई स्थानों को चयनित किया गया है जहां से राज्य के 1072 स्थानों पर सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है| यह परियोजना इस वित्त वर्ष में पूरी तरह लागू की जाएगी| लगभग 11,000 लोगों की आबादी वाला यह गांव अम्बाला-कैथल-हिसार रोड पर स्थित है|


जीआरएसई ने डब्‍ल्‍यूजेएफएसी युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपा
Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित वॅाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट (डब्‍ल्‍यूजेएफएसी), “तिहायु” को कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। जीआरएसई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) ए.के.वर्मा ने यह युद्धपोत जहाज के कमांडिंग अधिकारी कमांडर अजय केशव के सुपुर्द किया।  इस युद्धपोत का ‘तिहायु’ नाम अंडमान के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है। यह युद्धपोत 48 मीटर लम्‍बा और 7.5 मीटर चौड़ा है और इसमें करीब 315 टन के लगभग विस्थापन क्षमता है तथा 12-14 समुद्री मील की गति पर यह लगभग 2000 समुद्री मील तक बिना रुके चल सकता है। इसमें रहने की अत्‍याधुनिक सुविधाएं हैं और यहां 29 कर्मी रह सकते हैं।

Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1पर्यटन मंत्रालय द्वारा पहली बार ‘अतुल्‍य भारत पर्यटन निवेश शिखर सम्‍मेलन’ का आयोजन
पर्यटन मंत्रालय द्वारा 21 सितंबर, 2016 से 23 सितंबर, 2016 तक नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में अतुल्‍य भारत पर्यटन निवेश शिखर सम्‍मेलन (आईआईटीआईएस) का आयोजन किया जाएगा। इस सम्‍मेलन का आयोजन टूरिज्‍म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (टीएफसीआई) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से किया जा रहा है। आईआईटीआईएस घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय निवेशकों को भारतीय राज्‍यों और निजी क्षेत्र के परियोजना मालिकों से मुलाकात का एक मंच प्रदान करेगा।


मोबिक्विक करेगा “बबल पिन” लॉन्‍च 
भारत की दिग्गज फि‍नटेच प्‍लेयर मोबिक्विक ने ऑफलाइन भुगतान “बबल पिन” लॉन्‍च किया है। पे-एट-स्‍टोर पर क्लिक करते ही सिर्फ 60 सेकेंड़स में मोबिक्विक पर इसका पिन जारी हो जायगा। भुगतान के लिए सभी मोबाइल यूजर्स को जारी हुए पिन को मर्चेंट के साथ साझा  करना होगा। भुगतान के लिए जारी हुई पिन संख्या और अल्फाबेट दोनों तरह के होंगे।

Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1जैकी चेन होंगे मानद ऑस्कर से सम्मानित 
महान अभिनेता, लेखक, निर्देशक एवं मार्शल आर्टिस्ट जैकी चेन को मानद ऑस्कर से सम्मानित किए जाने के लिए चुना गया है| जैकी चेन को यह पुरस्कार उनकी फिल्मों द्वारा असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है| उन्हें इस सम्मान से 8वें वार्षिक एकेडमी गवर्नर्स अवार्ड के दौरान 12 नवम्बर 2016 को दिया जाएगा|  बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स ऑफ़ द एकैडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने हाल ही में चेन को नामांकित किया| 
ईरान में 2011 के बाद पहली बार ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त
Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने 2011 के बाद से पहली बार उत्पादक सहयोग को और बढाने के अपने उद्देश्य के हिस्से के रूप में ईरान में अपने राजदूत को नियुक्त किया है। कतर और यमन के पूर्व ब्रिटिश राजदूत निकोलस होप्टोन इस भूमिका को निभाएंगे।   
विदेश कार्यालय की यह घोषणा तेहरान में ब्रिटिश दूतावास के दोबारा खोले जाने के एक साल बाद हुई है। विदेश सचिव बोरिस जॉनसन ने कहा कि यह ब्रिटेन और ईरान के बीच संबंधों में एक महत्वपूर्ण समय है।
सिलचर में एशिया के सबसे बड़े डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 55 वें शिक्षक दिवस के अवसर पर एनआईटी सिलचर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति की स्मृति में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित एशिया के सबसे बड़े डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। विश्व स्तर के पुस्तकालय, संयुक्त राज्य अमरीका के इलिनोइस विश्वविद्यालय की मदद से स्थापित किया गया है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की अपनी आखिरी यात्रा के दौरान इच्छा थी कि यहाँ 1 लाख पुस्तकों और शोध पत्र के साथ एक विश्व स्तरीय पुस्तकालय स्थापित किया जाए।

Daily GK Update : 6th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me