इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
भारतीय मूल की प्रियंका बनीं मिस जापान
भारतीय मूल की युवती प्रियंका योशिकावा को सौंदर्य स्पर्धा में वर्ष 2016 के लिए मिस जापान चुना गया है| बाईस वर्षीय प्रियंका, इस खिताब को पाने वाली भारतीय मूल की पहली युवती बन गयीं हैं| टोक्यो में जन्मीं प्रियंका के पिता भारतीय हैं और उनकी मां जापानी हैं| गत वर्ष प्रियंका को मिले इस खिताब से अरियाना मियामोतो को चुना गया था जो जापान का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम अश्वेत महिला थीं|
रेलीगेयर इंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (आरईएल) द्वारा सुनील गोदवानी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है| गोदवानी इस संस्था के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन हैं जो अब आरईएल के पूर्ण रूप से निदेशक एवं सीईओ होंगे| वे भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) तथा फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) जैसे संस्थानों के साथ विभिन्न व्यापारिक प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहते हैं|हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पेहोवा के नजदीक स्थित गुम्थाला गढ़ु गांव को राज्य का पहला वाईफाई हॉटस्पॉट गांव घोषित किया| गांव में वाईफाई हॉटस्पॉट सुविधा बीएसएनएल द्वारा प्रदान की गयी है| इस सुविधा को चंडीगढ़ से आरंभ किया गया है| बीएसएनएल हरियाणा द्वारा 238 वाईफाई स्थानों को चयनित किया गया है जहां से राज्य के 1072 स्थानों पर सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है| यह परियोजना इस वित्त वर्ष में पूरी तरह लागू की जाएगी| लगभग 11,000 लोगों की आबादी वाला यह गांव अम्बाला-कैथल-हिसार रोड पर स्थित है|
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित वॅाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट (डब्ल्यूजेएफएसी), “तिहायु” को कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। जीआरएसई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) ए.के.वर्मा ने यह युद्धपोत जहाज के कमांडिंग अधिकारी कमांडर अजय केशव के सुपुर्द किया। इस युद्धपोत का ‘तिहायु’ नाम अंडमान के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है। यह युद्धपोत 48 मीटर लम्बा और 7.5 मीटर चौड़ा है और इसमें करीब 315 टन के लगभग विस्थापन क्षमता है तथा 12-14 समुद्री मील की गति पर यह लगभग 2000 समुद्री मील तक बिना रुके चल सकता है। इसमें रहने की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं और यहां 29 कर्मी रह सकते हैं।
यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने 2011 के बाद से पहली बार उत्पादक सहयोग को और बढाने के अपने उद्देश्य के हिस्से के रूप में ईरान में अपने राजदूत को नियुक्त किया है। कतर और यमन के पूर्व ब्रिटिश राजदूत निकोलस होप्टोन इस भूमिका को निभाएंगे। 






