प्रिय पाठकों,
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
रमेश रसकर ‘लेमेल्सन-एमआईटी’ पुरस्कार से सम्मानित
भारतीय मूल के वैज्ञानिक रमेश रसकर को ‘लेमेल्सन-एमआईटी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार आम आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए की गई प्रयास के लिए दिया गया| लेमेल्सन-एमआइटी पुरस्कार से प्रतिवर्ष उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जो विश्व को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकी की खोज करते हैं| पुरस्कार के तहत उन्हें पांच लाख अमरीकी डॉलर (करीब 3.35 करोड़ रुपये) दिया जायगा|
एक्सिस बैंक और बीएचयू मिलकर तैयार करेंगे बैंकिंग पाठ्यक्रम
निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के साथ विशेष बैंकिंग पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए करार किया है। बैंक, बीएचयू में वाणिज्य संकाय के साथ-साथ ई-लर्निंग मॉड्यूल, संरचना और पाठ्य सामग्री पर निर्णय लेने के अलावा, डिजाइन और पाठ्यक्रम का विकास करेगा। इस साझेदारी के तहत अनेक पाठ्यक्रम शुरू किये जायंगे| इसका उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग उद्योग के कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार करना है| एक्सिस बैंक, बैंकिंग और बीमा से संबंधित प्रत्येक सेमेस्टर के अंत से पहले डोमेन विशेषज्ञों या शिक्षकों के माध्यम से व्याख्यान का आयोजन करेगा।
इंडिया ब्लू ने जीती दलीप ट्रॉफी
दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट का खिताब गौतम गंभीर की कप्तानी में खेल रही इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड को 355 रनों के बड़े अन्तराल से हराया| इस मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किये गये| इंडिया रेड की कप्तानी युवराज सिंह ने की| रविन्द्र जडेजा ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए एवं निर्णायक भूमिका निभाई| उन्होंने पहली पारी में भी पांच विकेट लिए थे|
प्रियंका बनीं सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय अभिनेत्री
कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार, अमेरिकी टीवी सीरीज़ ‘क्वांटिको’ में अभिनय के बाद प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2016 में सर्वाधिक कमाने वाली भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री बन गई हैं। प्रियंका फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाने वाली टीवी अभिनेत्रियों की वैश्विक सूची में 8वें पायदान पर हैं। वहीं, लगातार पांचवें वर्ष भी अमेरिकी अभिनेत्री सोफिया वेरगारा ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है| प्रियंका ने जून 2015 से जून 2016 तक 11 मिलियन डॉलर की कमाई की है।
ऑनलाइन पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पेयू ने साइट्रस पे को खरीद लिया है। भारतीय स्टार्टअप क्षेत्र में पांचवीं सबसे बड़ी डील के तहत दक्षिण अफ्रीका के नैस्पर्स ग्रुप की डिजिटल पेमेंट सर्विस कंपनी पेयू (PayU) ने साइट्रस को 870 करोड़ रुपए अधिग्रहण करने की घोषणा की है। बतौर पेयू इंडिया, यह अधिग्रहण दिसंबर तिमाही में पूरा हो जाएगा। साइट्रस के एमडी अमरीश राव विलय के बाद बनने वाली कंपनी के सीईओ होंगे। भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) के क्षेत्र में विलय-अधिग्रहण का यह सबसे बड़ा सौदा है| सौदे के तहत साइट्रस पे ‘पे यू’ की भारतीय परिचालन का हिस्सा होगी|
भारत ने स्वयं को एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) से मुक्त घोषित किया
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग ने भारत को एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) से मुक्त घोषित कर दिया। कर्नाटक के बीदर जिले के हमनाबाद में मई में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) का आखिरी मामला आया था। निगरानी के पश्चात राज्य में एवियन इन्फ्लूएंजा की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं मिला।
एशिया कप साइकिलिंग टूर्नामेंट में भारत को छह पदक
भारतीय टीम ने ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग टूर्नामेंट के पहले दिन 6 पदक हासिल किए जिसमें 3 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। ट्रैक एशिया कप 2016 नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस दौरान देबोराह हेरॉल्ड ने भारत को 2 स्वर्ण पदक दिलाए। पहले दिन की स्पर्धाओं के बाद भारत और मलेशिया संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दकी बने समाजवादी किसान बीमा योजना के ब्रांड एम्बेसेडर
उत्तर प्रदेश सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को समाजवादी पेंशन योजना से जोड़ने के बाद अब अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी को समाजवादी किसान बीमा योजना का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है| इस योजना का उद्देश्य किसानों को बीमा कवरेज प्रदान करने और लोगों की एक बड़ी संख्या तक इसका लाभ पहुंचाना है। इस योजना के तहत 2.5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार और अंग प्रत्यारोपण के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
पेंशनधारकों के लिए वेब आधारित पेंशनर सेवा पोर्टल की शुरूआत
महालेखा नियंत्रक (सीजीए) कार्यालय द्वारा पेंशनधारकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वेब आधारित पेंशनर सेवा पोर्टल शुरू किया गया। वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली ने महालेखा नियंत्रक कार्यालय द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत वेब आधारित पेंशनर सेवा पोर्टल का उदघाटन किया। इस पोर्टल को केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय (सीपीएओ) ने विकसित किया है जहां सभी पेशनधारकों को अपने पेंशन से संबंधित सभी जानकारी जैसे पेंशन की स्थिति, पेंशन का भुगतान और उससे संबंधित बैंकिंग व्यवस्था की एक ही जगह मिलेगी। इस सेवा से पेंशन शिकायतों के तेजी से निपटारे में मदद मिलेगी।










