Bankersadda Hindi   »   क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए ‘हिंदी...

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए ‘हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी’

बैंकर्स अड्डा के प्यारे पाठकों,
आरआरबी परीक्षा की नोटिफिकेशन्स जारी कर दी गई हैं. अतः परीक्षा भी अब दूर नहीं है. आप सब काफी समय से इसकी तैयारी कर रहे होंगे लेकिन अब समय आ गया है कि अपनी तैयारी को और धार दिया जाये. अब अपने सभी मजबूत-कमज़ोर पहलुओं का विश्लेषण कर उन पर बराबर ध्यान देने की जरुरत है और उनमें एक संतुलन बनाकर अपनी तैयारी को परीक्षा के स्तर की बनाने की आवश्यकता है. 
जैसाकि आप सभी जानते ही हैं कि आरआरबी परीक्षा में हिंदी खंड में 40 अंकों के 40 प्रश्न पूछे जाते हैं. ये प्रश्न बहुत आसान नहीं होते लेकिन बहुत कठिन भी नहीं होते. भाषा, वर्तनी, व्याकरण, मुहावरे, कहावतें आदि परअच्छी पकड़ बनाकर तथा गद्यांश के अच्छे और सतत अभ्यास से आप इस खंड में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं जो परीक्षा में आपके लिए निर्णायक साबित होंगे.

बैंकर्स अड्डा भी आपकी सभी चिंताओं को समझकर हर तरह से आपकी सहायता के लिए तैयार एवं तत्पर है. इसी के अंतर्गत हमने आरआरबी परीक्षा के हिंदी खंड के लिए “हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी” शुरू करने का  निर्णय लिया है. हमें पूरा विश्वास है कि इस प्रश्नोत्तरी के अभ्यास से आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर पाएंगे. 

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_1.1

निर्देश (1-5):
नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न के शब्दों का एक समूह या कोई वाक्यांश मोटे अक्षरों
में लिखा गया है. वाक्य के नीचे (1)
, (2), (3) और (4) विकल्प दिए गए हैं. इनमें से उस विकल्प का चयन कीजिए जो कि वाक्य
में मोटे अक्षरों वाले भाग की जगह इस तरह रखा जा सके कि वह वाक्य का आशय बदले बगैर
उस मोटे अक्षरों वाले भाग की जगह ले ले. अगर कोई विकल्प उस मोटे अक्षरों वाले भाग
की जगह नहीं ले सकता तो उत्तर (5) दीजिए
, अर्थात संशोधन आवश्यक नहीं’.
Q1. बैंक अपने ग्राहक की ओर से मालिक को
गांरटीनुमा पत्र जारी करता है जिसके निबंधनों और शर्तों को पूरा होने पर वह उनकी
ओर से भुगतान की गांरटी देता है.
(a) सर्वाधिकारी
(b) हिताधिकारी
(c) व्यवसायी
(d) धनवान
(e) संशोधन आवश्यक नहीं

Q2. लज्जातस्लीमा नसरीन द्वारा प्रकाशित एक उल्लेखनीय पुस्तक है.
(a) निर्मित
(b) सज्जित
(c) रचित
(d) व्याख्यायित
(e) संशोधन आवश्यक नहीं
Q3. वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर पृथ्वी की
जलवायु में होने वाले परिवर्तन चिंतनीय कारण बने हुए हैं.
(a) चिंता का विषय
(b) चिंता का वातावरण
(c) चिंतनीय मुद्दे
(d) चिंता का अवरोध
(e) संशोधन आवश्यक नहीं
Q4. देश में 48 अरबपतियों की कुल ताकत सरकार के
पिछले वित्त वर्ष के उपभोग व्यय से अधिक है.
(a) अरबपतियों की शुद्ध आमदनी
(b) अरबपतियों की शुद्ध लाभ
(c) अरबपतियों की कुल देनदारी
(d) अरबपतियों की कुल संपत्ति
(e) संशोधन आवश्यक नहीं
Q5. जीवन की प्रत्याशा वाले पृथ्वी जैसे ग्रहों
की खोज में लगे खगोलविदों ने अंतरिक्ष में एक ऐसे ग्रह के होने की पुष्टि की है
जिस पर वायुमंडल मौजूद है.
(a) जीवन की हताशा
(b) जीवन की प्रमाण
(c) जीवन की अवशेष
(d) जीवन की अवधारणा
(e) जीवन की संभावना
निर्देश (6-10):
नीचें दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक रिक्त स्थान छुटा हुआ है और उनके बीच शब्दों
के पाँच जोड़े सुझाए गए हैं. इनमें से किसी एक शब्द को रिक्त स्थान पर रख देने से
वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता है. सही शब्द को ज्ञात कर उसकी क्रम संख्या
को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए. दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त का चयन
करना है.
Q6. आपसे सादर…………है कि आप हमारे
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारें.
(a) कामना
(b) अनुरोध
(c) अभिलाषा
(d) विनय
(e) अभिलाषा
Q7. ताजमहल…………का अद्भूत नमूना
है.
(a) मूर्तिकला
(b) शिल्पकला
(c) चित्रकला
(d) स्थापत्कला
(e) ललितकला
Q8. यहाँ की जलवायु आपके…………नहीं है.
(a) योग्य
(b) अनुरूप
(c) अनुकूल
(d) अनुसार
(e) प्रतिरूप
Q9. समय का सदुपयोग न करने वाले व्यक्तियों को
बाद में
…………करना पड़ता है.
(a) पश्चाताप
(b) प्रायश्चित
(c) परिष्कार
(d) विलाप
(e) परिताप
Q10. इस नाटक का………… अन्त तक बना रहा.
(a) आश्चर्य
(b) कुतूहल
(c) दर्द
(d) विषय
(e) रहस्य
निर्देश (11-15):
नीचें दिए गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बाँटा गया है. जिन्हें (
a), (b), (c) और (d) क्रमांक दिए गए हैं. आपको यह देखना है कि वाक्य
के किसी भाग में व्याकरण
, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटि तो नहीं हैं. त्रुटि अगर होगी
तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी. उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है. अगर वाक्य
त्रुटिरहित है तो उत्तर (
e) अर्थात् दोष रहितदीजिए.
Q11. शिक्षक ने विद्यार्थियों को/(a) इस घटना के बाद/(b)समझाया कि वे आपस में/(c)मिल-मिल कर रहें/(d)त्रुटि रहित (e)
Q12. सम्बन्धों को बुनियाद/(a) निजी अविश्वास पर/(b)निर्भर करती/(c)आयी है/(d)त्रुटि रहित (e) 
Q13. अपना आलेख/(a)तैयार करने से पहले/(b)कृपया इस टिप्पणी पर/(c)फिर से पुनर्विचार कर लें/(d)  त्रुटि रहित (e)
Q14. जब मैं/(a)कलकत्ते के अंदर/(b)रहता था तो/(c)ऐसी घटनाएँ नहीं होती थी/(d)त्रुटि रहित (e)
Q15. जब तक उसने/(a)इस बात की रपट लिखवायी/(b)तभी तक बहुत देर/(c)हो चुकी थी/(d)त्रुटि रहित (e)  
हल
1. (b)
2. (c)
3. (a)
4. (d)
5. (e)
6. (b)
7. (d)
8. (c)
9. (a)
10. (2)
11. (d)
12. (b)
13. (d)
14. (b)
15. (c)

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लिए 'हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी' | Bankersadda Hindi_2.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me