Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 21th september,...

Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  

Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1

विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया
विश्वभर में 21 सितंबर 2016 को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया| इस वर्ष का विषय है: सतत विकास लक्ष्य: शांति के लिए प्रयास| सतत विकास लक्ष्य वर्तमान समय की विशेष मांग है जिसके द्वारा विश्व में शांति तथा विकास की स्थापना की जा सकती है| यह दिवस शांति, अहिंसा, तथा युद्धविराम के लिए मनाया जाता है| अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना वर्ष 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी|
बांग्लादेश के जुनैद अहमद को विश्व बैंक ने भारत का अध्यक्ष नियुक्त किया 
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1
जुनैद अहमद को भारत में विश्व बैंक का निदेशक नियुक्त किया गया| उन्होंने, ओंनो रूहल के स्थान पर पद ग्रहण किया| अहमद, विश्व-बैंक में 1991 नियुक्त हुए थे| इस से पूर्व वह विश्व बैंक के अफ्रीका तथा यूरोप के बुनियादी ढाचें के विकास के लिए कार्यरत थे| वह विभिन्न प्रबंधक पदों पर आसीन रहें तथा तथा विविध महाद्वीपों जैसे अफ्रीका, मध्य पूर्व, तथा उतरी अफ्रीका, साथ ही साथ दक्षिण एशिया तथा भारत में भी कार्यरत रहें| विश्व बैंक एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जोकि विकासशील देशो को आर्थिक सहायता प्रदान करती है| 
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1 
आनंद चंद्रशेखरन को फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप के लिए नियुक्त किया 
फेसबुक ने, स्नेपडील के पूर्व मुख्य उत्पाद अधिकारी, आनंद चंद्रशेखरन को, उसके मैसेंजर एप की सामरिक भूमिका के लिए नियुक्त किया| चंद्रशेखरन कंपनी के सिलिकॉन वैली मुख्यालय में कार्य करेंगे तथा कंपनी की योजनाओ तथा साझेदारियो के विकास का प्रयास करेंगे|
कबड्डी विश्व कप टूर्नामेंट के लिए अनूप कुमार भारतीय टीम के कप्तान घोषित 
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1
कबड्डी विश्व कप हेतु हरियाणा के स्टार राइडर अनूप कुमार को भारतीय टीम का कप्तान घोषित किया गया तथा आलराउंडर मनजीत छिल्लर को उप कप्तान घोषित किया गाया| अहमदाबाद में अगले महीने अक्टूबर में होने वाली इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी| बलवान सिंह टीम के मुख्य कोच और इ. भास्करन सहायक कोच होंगें| 
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी नागरिक अंतर्राष्ट्रीय रक्ताधान संस्था के अध्यक्ष बने 

भारतीय-मूल के दक्षिण अफ्रीकी नागरिक, अफ्रीका महाद्वीप के पहले व्यक्ति के रूप में अंतर्राष्ट्रीय संघठन जो की चिकित्सा से सम्बंधित है तथा दुनिया-भर में सुरक्षित रक्त-आधान करने के लिए कार्यरत है, के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये गए|  
रवि रेड्डी, जोकि दक्षिण-अफ़्रीकी राष्ट्रीय रक्त सेवा संस्थान के मुख्य सञ्चालन अधिकारी के रूप में कार्यरत है, को अंतर्राष्ट्रीय रक्ताधान संस्था, अमेस्टरडैम स्थित कार्यालय के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया| दक्षिण अफ्रीका में एचआईवी/एड्स की बढती समस्या के लिए रवि रेड्डी ने रक्तदान को सुरक्षित बनाने तथा उसका सुरक्षित आधान करने में बड़ा योगदान दिया|  
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंडा तीन दिवस के भारत दौरे पर 

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पा कमल बहल ‘प्रचंडा’ तीन दिन के भारत दौरे पर 15 सितम्बर 2016 को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया|
भारत तथा नेपाल के बीच तीन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए:
1. डॉलर क्रेडिट लाइन समझौते- इस एलऔसी समझौते के अंतर्गत भारत नेपाल को 750 मिलियन अमरीकी डॉलर भूकंप के बाद के पुनः निर्माण के लिये प्रदान करेगा|
2. पहला अमेंदेट्री डॉलर क्रेडिट लाइन समझौते: यह एलऔसी समझौता नेपाल सरकार तथा एक्सिम बैंक के बीच 1 बिलियन अमरीकी डॉलर का नवम्बर 2014 में हुआ था| इस समझौते के अंतर्गत भूकंप के बाद के पुनर्निर्माण के लिए जारी धन का उपयोग करना है|
3. नेपाल के तेराई क्षेत्र में सड़क की आधारभुत संरचना के विकास के लिए समझौता ज्ञापन(MoU) पर हस्ताक्षर: यह समझौता सड़क मंत्रालय, नेपाल के राजमार्ग परियोजना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा परियोजना प्रबंधन परामर्शदात्री संस्थाओ के बीच हुआ|    
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1
भारत ने सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परिक्षण किया 
भारत ने सतह-से-हवा में मार करने वाली लम्बी दुरी की मिसाइल का सफल परिक्षण किया| भारत ने इजराइल के साथ मिलकर ओड़िसा स्थित रक्षा अनुसंधान में विकसित किया| मिसाइल का प्रक्षेपर्ण मोबाइल लांचर द्वारा चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज(ITR) में किया गया|
यह परिक्षण सफल रहा, कुछ ओर परिक्षण भी जल्दी ही किये जाएंगें| इस से पूर्व 30 जून से 1 जुलाई के बीच लगातार तीन बार सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दुरी की मिसाइल का प्रक्षेपर्ण भारत तथा इजराइल ने साथ मिलकर रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन(DRDO) के चांदीपुर स्थित बेस पर किया|     
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1
मलिकार्जुना सिंडिकेट बैंक के नए कार्यकारी निदेशक बने
एस.एस मलिकार्जुना राव ने सिंडिकेट बैंक के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार सम्भाला| इस से पूर्व राव, ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स(OBC) के महाप्रबंधक तथा सीऍफ़औ थे| 
भारत में सिंडिकेट बैंक प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों तथा सबसे पुराने बैंकों में से एक हैं| इसकी स्थापना टी.एम.ए पाई, उपेन्द्र पाई तथा वमन कुदवा ने की थी| इसकी स्थापना के समय इस बैंक को केनरा इंडस्ट्रियल एंड बैंकिंग सिंडिकेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था|       
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1
सरकार ने दुसरे चरण में 27 नये ‘स्मार्ट सिटी’ की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी क्षेत्र वाराणसी को “स्मार्ट सिटी” की सूची में स्थान मिला| सरकार द्वारा जारी स्मार्ट सिटी की नयी सूची में 27 शहरों में वाराणसी का स्थान 23वा है| 
इस चरण में चुने गये 27 शहरों में कुल 66,883 करोड़ का निवेश किया जायेगा| जिसमें क्षेत्र आधारित विकास पर 79% का निवेश तथा बाकि 21% का निवेश शहरों के अखिल विकास समाधान के लिए किया जायेगा| इस सूची में महाराष्ट्र के 5 शहरों, तमिलनाडु तथा कर्नाटक के 4 शहरों को सूची में शामिल किया गया है| उत्तर प्रदेश जहां अगले वर्ष चुनाव होने वाले है, के तीन शहरों आगरा, कानपूर तथा वाराणसी को इस चरण में शामिल किया गया है|       
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1
विश्व प्रतियोगिता में भारतीय बधिर शूटर प्रियेशा देशमुख ने कांस्य पदक जीता 

भारतीय बधिर शूटर प्रियेशा देशमुख ने पहली विश्व बधिर शूटिंग प्रतियोगिता जोकि रूस के काज़ान शहर  में हुई, में कांस्य पदक जीता| 
उन्होंने 10 मीटर राइफल क्षेणी में कांस्य पदक जीता जबकि ये उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी| पुणे में रहने वाली, 23 वर्षीय प्रियेशा ने केवल तीन वर्ष पूर्व ही इस खेल को खेलना शुरू किया, पर अपने परिश्रम के बल पर उन्होंने इस प्रतियोगिता में 180.4 पॉइंट के साथ कांस्य पदक जीता|
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_11.1
जुबिलेंट फ़ूड वर्क के सीइओ अजय कॉल ने त्यागपत्र दिया
जुबिलेंट फ़ूड वर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कॉल ने पद से त्यागपत्र दिया| अजय कॉल जोकि आईआईटी तथा साथ ही साथ XLRI अलुमनुस, से सम्बंधित थे 2005 में जुबिलेंट फ़ूड वर्क से जुड़े| कंपनी की सूचना के अनुसार मार्च 2017 तक उनका कार्यकाल है|
जुबिलेंट फ़ूड वर्क लिमिटेड भारत में नॉएडा, उत्तर-प्रदेश में स्थित है तथा जिसे भारत, नेपाल, श्री-लंका, तथा बांग्लादेश में डोमिनोस पिज़्ज़ा के विशेष विक्रय अधिकार प्राप्त है|      
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_12.1
सरकार ने 2,600 करोड़ के 9 राजमार्ग परियोजना को हरी झंडी दी
केंद्र सरकार ने 2,600.31 करोड़ की 9 राजमार्ग परियोजना को स्वीकृत किया| इस परियोजना को स्थायी वित्त समिति ने स्वीकृति प्रदान की, इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 76 उतर-प्रदेश के इलाहबाद-मिर्ज़ापुर(400.878किमी से 450 किमी) भाग को दो लाइन का बनाया जायेगा तथा उनके पुर्नवासन तथा सुधार का कार्य किया जायेगा| इस परियोजना पर कुल 241.37 करोड़ रूपए का खर्च आयेगा|      
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_13.1
आईआईटी गुवाहाटी में सुपर कंप्यूटर परम-ईशान का उद्घाटन
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आईआईटी गुवाहाटी में सुपर कंप्यूटर परम ईशान का उद्घाटन किया| यह उत्तर पूर्वी भारत एवं सुदूर दक्षिणी क्षेत्र में सबसे तेज़ चलने वाला सुपर कंप्यूटर है|
इसे आईआईटी गुवाहाटी एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सी-डैक द्वारा तैयार किया गया है| परम ईशान की क्षमता 250 टेराफ्लॉप्स एवं 300 टेराबाइट है तथा इसे कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान, कम्प्यूटेशनल तरल गतिकी, कम्प्यूटेशनल विद्युत, सिविल इंजीनियरिंग संरचनाओं के लिये प्रयोग किया जा सकता है| 
Daily GK Update : 21th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_14.1
पद्मश्री से सम्मानित शुभा मुद्गल, को ललित अर्पण सम्मान 
हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल को ‘ललित अर्पण सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा| वह अपने ख्याल, ठुमरी और दादरा के गायन के लिए जानी जाती हैं उन्होंने अनेक इंडी-पॉप गीत भी गाये है यह सम्मान विभिन्न शास्त्रीय शैलियों को प्रोत्साहित करने वाले कलाकारों को दिया जाता है| इस वर्ष का समारोह नृत्य को समर्पित है| इस वर्ष समालोचक नामवर सिंह, चित्रकार कृष्ण खन्ना, फोटोग्राफर रघु राय और भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति को ललित अर्पण सम्मान से सम्मानित किया गया|
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me