Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 24th september,...

Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  
ताजमहल से बच्चो में कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1इस तरह के अभियान की शुरुआत पहली बार प्रसिद्ध ताज-महल की प्राची से किया जायेगा| इस अभियान का उद्देश्य बच्चो में कैंसर के प्रति जागरूकता लाना है| यह अभियान 25 से 27 सितम्बर, 2016 तक आगरा, ताजमहल  में आयोजित किया जायेगा| यह भारत में बचपन के कैंसर के परिवर्तन के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित किया गया है| यह कार्यक्रम ‘कैन किड्स किड्स कैन’ नाम से आयोजित किया गया है|
इस कार्यक्रम में ‘चलो चले ताज’ कार्यक्रम को भी सम्मिलित किया गया है| जिसके अंतर्गत 1,500 कैंसर पीड़ित बच्चे हिस्सा लेंगे तथा नुक्कड़ नाटक का मंचन करेंगें |         
राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री ने उप-राष्ट्रपति की पुस्तक ”सिटीजन एंड सोसाइटी” का विमोचन किया
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की पुस्तक “सिटीजन एंड सोसाइटी” का विमोचन राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में किया गया| यह पुस्तक उप-राष्ट्रपति के समस्त व्याख्यान का संग्रह है जो उन्होंने लोकतान्त्रिक देश तथा बहुसांस्कृतिक समाज में महिलाओं की भूमिका पर आधारित है|
वाणी कपूर ने छठा पशेवर गोल्फ ख़िताब जीता 
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1वाणी कपूर ने शुक्रवार को 13वें हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह इस सीजन में वाणी का छठा खिताब है। जेपी ग्रींस गोल्फ कोर्स पर खेले गए इस टूर्नामेंट के तीसेर दिन शुक्रवार को वाणी ने वन अंडर 71 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 214 रहा। यह वाणी का नौ मुकाबलों में छठां खिताब है। गुरसिमर बाडवाल 222 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर सानिया शर्मा ने कब्जा जमाया।
वाणी ने अच्छी शुरुआत की और पांचवें, छठे एवं नौवें होल में तीन बर्डी लगाईं। सातवें होल में वह एक शॉट से चूक गईं। जीत की ओर बढ़ रहीं वाणी ने मध्यांतर के बाद सावधानीपूर्वक खेल खेला और 12वें होल में सिर्फ एक बोगी लगाई। वह गुरसिमर से आठ शॉट आगे रहीं। 
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1तमिलनाडु सरकार विवाह सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत थालिकू  थंगम योजना की शुरुआत की
तमिलनाडु सरकार ने विवाह सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वर्ण योजना में वृद्धि तथा कार्यान्वयन के लिए 204 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है| थालिकू  थंगम(स्वर्ण मंगलसूत्र) योजना 2016-17 के अंतर्गत 12,500 महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा| 
‘विसरानई’ फिल्म का ऑस्कर में नामांकन 
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1‘विसरानई’ तमिल क्राइम-ट्रिलर फ़िल्म को 89वें अकादमी पुरुस्कार 2017 के सर्वश्रेस्ट विदेशी भाषा केटेगरी में भारत की ओर से आधिकारिक प्रवेश मिला है| राष्ट्रिय पुरुस्कार से सम्मानित यह फिल्म वेत्रिमारण द्वारा निर्देशित है तथा अभिनेता धनुष वंडरबार फिल्मस द्वारा निर्मित है| यह फिल्म चार प्रवासी श्रमिकों जो पुलिस की बर्बरता और भ्रष्टाचार पीड़ित है तथा झूठे आरोप में जेल में बंद किए जाते है, पर आधारित है| 
इस फिल्म की कहानी एम्.चंद्राकुमार, जोकि ऑटोरिक्शा चालक है, द्वारा रचित ‘लॉक-अप’ पर आधारित है| 
पहला जेसी ओवेंस अवार्ड मरणोपरांत मुहम्मद अली को 
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1पहली बार आयोजित किये जाने वाले ओवेंस अवार्ड2016 ओलिंपिक विजेता मोहम्मद अली को मरणोपरांत दिया जायेगा| 3, जून 2016 को उनका निधन हो गया था| यह पुरुस्कार ओवेंस, जोकि 1936 ओलिंपिक, बर्लिन में स्वर्ण पदक विजेता थे, की 80वीं वर्षगाठ पर आयोजित किया गया| यह पुरुस्कार उन व्यक्तियों को दिया जायेगा जो समाज के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है| यह पुरुस्कार ओवेंस के प्रपोत्र मार्लिन डोर्त्च द्वारा प्रदान किया जायेगा| 
भारत, रूस ने व्लादिवोस्तोक में सयुक्त सेना अभ्यास आरंभ किया
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1भारत-रूस के सयुक्त सेना अभ्यास के 8वें संस्करण ‘इंद्रा 2016’ रूस के व्लादिवोस्तोक में आरंभ हुआ| इस संयुक्त सेना अभ्यास का नाम दोनों देशो के नाम को संयुक्त कर ‘इंद्रा’ रखा गया है| यह अभ्यास दो संगठनों के बीच 2003 से वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है| संयुक्त राष्ट्र संघ के जनादेश के अंतर्गत इस वर्ष अभियान का केंद्र आतंकवाद विरोधी आपरेशनों को पहाड़ी तथा जंगल इलाके में अभ्यास करना है| दिलचस्प बात यह है कि एक रुसी दल को पहली बार पाकिस्तान-रूस मिलिट्री संयुक्त अभ्यास “फ्रेंड-शिप 2016”  के अंतर्गत पाकिस्तान भेजा  गया है|    
आंध्रा बैंक ने सिगना टीटीके तथा रिलायंस जनरल बीमा के साथ स्वस्थ समझौता किया
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1आंध्रा बैंक ने सिगना टीटीके कंपनी लिमिटेड तथा रिलायंस जनरल बीमा कंपनी लिमिटेड के साथ करार किया| दोनों कंपनियों के बीमा समझौतों के कारण ग्राहकों को अधिक विकल्प प्रदान किये जायेंगे तथा  जिसके कारण ग्राहकों को लाभ मिलेगा|  
आंध्रा बैंक के कार्यकारी निदेशक एस के कालरा की मौजूदगी में दो अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिनमें सिगना टीटीके हेल्थ इंशोरेंस कंपनी के कार्यकारी निदेशक संदीप पटेल तथा रिलायंस जनरल बीमा कंपनी लिमिटेड के राकेश जैन भी शामिल थे|
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1
संजीव सिंह इंडियन आयल के नए चेयरमैन नियुक्त  
संजीव सिंह, इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड जोकि भारत के सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है, के नये चेयरमैन नियुक्त किये गए| संजीव सिंह इस समय इंडियन आयल कारपोरेशन के रिफाइनरी विभाग के निदेशक के रूप में कार्यरत है| उन्हें सरकार की सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (PESB) के साक्षात्कार में शीर्ष पद के लिए चयनित किया गया| इस साक्षात्कार में आठ उम्मीदवार ओर भी थे|
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सीफ़ूड उत्सव का आयोजन विज़ाग में
20वें अंतर्राष्ट्रीय सीफ़ूड उत्सव (IISS-2016) का आयोजन 23, सितम्बर 2016  को मरीन एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (MPEDA) द्वारा आंध्र-प्रदेश के विशाखापट्नम में आयोजित किया गया| इस उत्सव का उद्देश्य भारतीय मत्स्य पालन उद्योग के समक्ष वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिये नीतिया निर्धारण करना तथा भारतीय मत्स्य पालन उद्योग का आयात 2020  तक 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है|   
दो भारतीयों को वाइल्डलाइफ पुरुस्कार से सम्मानित 
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_11.1दो भारतीय वन अधिकारी, संजय दत्ता तथा रितेश सरोथिया को आर. ब्राविन वाइल्डलाइफ लॉ एन्फोर्समेंट पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा| यह समारोह 3,अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित किया जाएगा| यह 17वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन लुप्तप्राय प्रजाति तथा वन्य जीवजंतु और फ्लोरा पर आधारित है| यह पुरस्कार ब्राविन की याद में दिया जाता है जोकि अमेरिका के मत्स्य तथा वन्यजीव सेवा प्रभाग के प्रमुख थे|  
हिंदी तथा उर्दू के प्रसिद्ध लेखक रेवती शरण शर्मा का निधन  
Daily GK Update : 24th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_12.1आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई चर्चित नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार रेवती शरण शर्मा का निधन 92 वर्ष की आयु में हो गया। आल इंडिया रेडियो के लिए उन्होंने 150 नाटक लिखे थे और दूरदर्शन के लिए ‘फिर वही तलाश’ ‘अधिकार’, ‘और भी गम हैं ज़माने में’ तथा ‘ग्रेट मराठा’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक भी लिखे थे। वह हिन्दी के अलावा उर्दू नाटकों की दुनिया में भी सम्मानित लेखक माने जाते थे।2007 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला था। उन्हें नाट्य लेखन के लिए उन्हें गालिब सम्मान तथा साहित्य कला परिषद् के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me