प्रिय पाठकों,
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सीएमडी सुशील मुहनोत को हटाया
गुड़गांव का नाम गुरुग्राम करने को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि शहर के साथ-साथ गुड़गांव जिला भी अब गुरुग्राम के रूप में जाना जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटा गुड़गांव ‘मिलेनियम सिटी’ के रूप में भी जाना जाता है. फार्चून 500 श्रेणी की 300 से ज्यादा कंपनियों के कार्यालय आधुनिक गुड़गांव में हैं. हरियाणा की बीजेपी सरकार ने इस साल अप्रैल में गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुग्राम करने की घोषणा की थी और इससे संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था.
स्वच्छ भारत के नए प्रचार अभियान में सचिन और अमिताभ

स्वच्छ भारत मिशन के लिए, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने एक नया प्रचार अभियान जारी किया है जिसमें अपने क्षेत्रों के दिग्गज, सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन को फिल्माया गया है. सरकार 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन सप्ताह मनाने वाली है.
गौरतलब है कि यह मोदी सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है और यह स्वच्छता को लेकर भारत की अब तक की सबसे बड़ी योजना है. इसकी शुरुआत 02 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजघाट से की गई थी.
इस्राइल के वरिष्ठ राजनीतिक नेता और देश के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज़ का निधन हो गया है. वो 93 साल के थे और दो हफ़्ते पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे. शिमोन पेरेज़ को वर्ष 1994 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल के दौरान इस्राइल और फिलस्तीन के बीच हुई ‘ओस्लो संधि’ में अहम भूमिका निभाने के लिए इस्राइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री इत्ज़हाक राबिन तथा फिलस्तीनी नेता यासिर अराफात के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. शिमोन पेरेज़ वर्ष 1948 में इस्राइल के गठन के वक्त भी सक्रिय में और कुल मिलाकर दो बार प्रधानमंत्री तथा एक बार राष्ट्रपति पद पर बैठे. वो ऐसा इस्राइली राजनीतिक नेता थे जो 1948 में इस्राइल बनने के वक़्त भी सक्रिय थे और फिर दो बार देश के प्रधानमंत्री और एक बार राष्ट्रपति बने.
सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सीएमडी सुशील मुहनोत को हटाया
सरकार ने बैंक ऑफ महारष्ट्र के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुशील मुहनोत को बिना किसी कारण बताये उनके पद से हटा दिया है. मुहनोत 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले थे. सरकार ने तत्काल प्रभाव से, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) आर पी मराठे को, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है.
केंद्र ने लगाई मुहर, गुडगाँव अब हुआ गुरुग्राम
गुड़गांव का नाम गुरुग्राम करने को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि शहर के साथ-साथ गुड़गांव जिला भी अब गुरुग्राम के रूप में जाना जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटा गुड़गांव ‘मिलेनियम सिटी’ के रूप में भी जाना जाता है. फार्चून 500 श्रेणी की 300 से ज्यादा कंपनियों के कार्यालय आधुनिक गुड़गांव में हैं. हरियाणा की बीजेपी सरकार ने इस साल अप्रैल में गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुग्राम करने की घोषणा की थी और इससे संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था.
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा था, ‘गुड़गांव का नाम गुरुग्राम के रूप में बदलने का निर्णय अनेक मंचों से मिली रिपोर्ट के आधार पर किया गया था. इसलिए गुड़गांव का गुरुग्राम के रूप में नामकरण उचित होगा.’ उनके अनुसार, ‘हरियाणा भगवद् गीता की भूमि है और गुड़गांव शिक्षा का एक केंद्र रहा था. गुरु द्रोणाचार्य के समय से यह गुरगांव के रूप में जाना जाता रहा था. यहां राजकुमारों को शिक्षा दी जाती थी. इसलिए काफी समय से इस क्षेत्र के लोग इसका नाम गुरुग्राम करने की मांग कर रहे थे.’
पाकिस्तानी संसद ने हिन्दू विवाह विधेयक पारित कियाl

पाकिस्तानी संसद के निचले सदन ने एक ऐतिहासिक विधेयक पारित करते हुए अपने छोटे हिन्दू अल्पसंख्यक समुदाय को विवाह के पंजीकरण का अधिकार प्रदान किया है. अब यह विधेयक विचार कर पारित करने के लिए सीनेट के पास भेज दिया गया है. नया विधेयक हिन्दुओं के लिए विवाह की न्यूनतम आयु तय करेगा जोकि 18 वर्ष होगी.
FIFA ने लॉन्च किया वर्ल्ड कप 2017 का अधिकारिक लोगो
इनफेनटिनो के अनुसार फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप, फुटबॉल का विकास पूरे देश में करने के लिए आदर्श होगा. यह फीफा के दो अहम मिशन- टूर्नामेंटों के आयोजन और फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने को अभिसरित करने का बेहतरीन मौका है. अंडर 17 वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर 2017 में भारत में छह स्थानों पर किया जाएगा.

‘फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप भारत 2017’ की स्थानीय आयोजन समिति ने देश की पहली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह जारी किया. एक बड़े समारोह में फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेनटिनो और स्थानीय आयोजन समिति तथा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी हिस्सा लिया.
इनफेनटिनो के अनुसार फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप, फुटबॉल का विकास पूरे देश में करने के लिए आदर्श होगा. यह फीफा के दो अहम मिशन- टूर्नामेंटों के आयोजन और फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने को अभिसरित करने का बेहतरीन मौका है. अंडर 17 वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर 2017 में भारत में छह स्थानों पर किया जाएगा.
प्रतीक चिन्ह एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के दौरान लांच किया गया जो अगले साल होने वाले टूर्नामेंट की पहली क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है. भारत में पहली फीफा प्रतियोगिता के प्रतीक चिन्ह में देश की समद्ध संस्कृति की झलक दिखाई गई है जिसमें हिंद महासागर, बरगद के पेड़, पतंग और देश की पहचान के अभिन्न हिस्से अशोक चक्र के प्रतीक स्टारबस्र्ट को जगह दी गई है.
वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक, 2016
वर्ल्ड इकनोमिक फोरम (WEF) ने 138 देशों की रैंकिंग वाली वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक जारी कर दिया है. WEF के अनुसार भारत ने 16 स्थानों की छलांग लगाते हुए इस सूचकांक में 39वां स्थान हासिल किया है. पिछले वर्ष (2015-16), भारत 55 वें स्थान पर था. यह लगातार दूसरा वर्ष है जब भारत ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है. इस सूची में किसी भी देश द्वारा यह बड़ी छलांग लगाई गई है. WEF की यह रैंकिंग मोदी सरकार द्वारा देश में लगातार आर्थिक सुधारों के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए एक ऊर्जा बनकर आई है.
WEF कोलोग्नी (Cologny), जिनेवा में स्थित एक गैरलाभकारी स्विस फाउंडेशन है, और वर्तमान में Klaus Schwab इसके एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. ब्रिक्स देशों में चीन (28वां स्थान) के बाद भारत दूसरा सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी देश है. रूस और दक्षिण अफ्रीका दो स्थान ऊपर जाकर क्रमशः 43 और 47 पर पहुँच गए हैं. केवल ब्राज़ील छः स्थान के नुक्सान के साथ 81वें स्थान पर आ गया है. स्विट्ज़रलैंड पिछले आठ वर्षों से लगातार इस सूची में पहले स्थान पर रह रहा है.
टॉप के 5 देश हैं :: स्विट्ज़रलैंड (1st), सिंगापुर (2nd), संयुक्त राज्य अमेरिका (3rd), नीदरलैंड (4th) और जर्मनी (5th)