Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 29th september,...

Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी .


कैबिनेट ने सिंगापुर के साथ औद्योगिक संपत्ति सहयोग हेतु एमओयू पर दी सहमति

Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1केंद्रीय कैबिनेट ने भारत और सिंगापुर के बीच औद्योगिक संपत्ति अधिकार से संबंधित समझौते ज्ञापन को अपनी औपचारिक अनुमति दे दी है. इससे दोनों देशों के बीच नवाचार, सृजनात्मकता और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा मिलेगा. यह समझौता सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूँग (Lee Hsien Loong) के 4-7 अक्टूबर के भारत दौरे के दौरान किया गया था.


श्रीनगर में पीएम उज्ज्वला योजना  लांच

Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगर में राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 01 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से की गई थी. इस योजना के तहत देश भर में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार की महिलाओं को भोजन पकाने हेतु स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जाना है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लक्ष्य 2019 तक 05 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन की सुविधा देना है और यह 2019 तक 10 करोड़ नए एलपीजी कनेक्शन देने के वृहत कार्यक्रम का ही एक भाग है जो भारतीय परिवारों में पूरी तरह कनेक्शन पहुँचाने के लक्ष्य प्राप्ति के लिए है.


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्स वॉकर का निधन
Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्स वॉकर, जिनकी अजीब और अपरंपरागत गेंदबाजी शैली ने उन्हें ‘Tangles’ उपनाम दिया था, उनका निधन हो गया है. वे अनेक पुस्तकों के लेखक थे जिनमें से “How To Hypnotise Chooks And Other Great Yarns” उनकी सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में से एक है.


सेबी ने कमोडिटी में वैकल्पिक कारोबार को मंजूरी दी
सेबी-एफएमसी विलय के ठीक 1 साल के बाद बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को कमोडिटी डेरिवेटिव मार्केट में वैकल्पिक कारोबार को मंजूरी दे दी। सेबी ने कहा, ‘‘जो भी कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज ऑप्सन कांट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सेबी से पूर्व अनुमति लेनी होगी, जिसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश समय पर जारी कर दिया जाएगा।’’

Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1
सेबी ने इसके अलावा एक्सचेंजों को निर्देश दिया कि वे अपने सदस्यों को कमोडिटी में ऑप्सन ट्रेडिंग की जानकारी दे दें। साथ ही सेबी ने 6 नई कमोडिटी में वायदा कारोबार शुरू करने की भी मंजूरी दी है जिसमें हीरा, चाय, अंडा, कोकोआ, पिग आयरन और पीतल शामिल हैं। इस तरह अब वायदा की लिस्ट में कुल 91 कमोडिटी शामिल हो गई हैं।
कमोडिटी के कारोबार में कमोडिटी एक्सचेंजों के मार्केट शेयर की बात करें तो 2015-2016 में 2.9 लाख करोड़ रुपये के कमोडिटी बाजार में एमसीएक्स की हिस्सेदारी 84.5 फीसदी, एनसीडीईएक्स की हिस्सेदार 15 फीसदी और एनएमसीई की हिस्सेदारी 0.5 फीसदी रही है।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वित वर्ष 2016-17 के बजट भाषण में कहा था, ‘‘कमोडिटी डेरिवेटिव मार्केट में सेबी नए डेरिवेटिव उत्पादों को विकसित करेगी।’’ इसके बाद सेबी ने एक विशेषज्ञ समिति कमोडिटी डेरिवेटिव एडवाइजरी कमेटी (सीडीएसी) का गठन किया था, ताकि कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार के विकास और प्रभावी विनियमन संबंधी मामलों पर सलाह दे सके।

सार्क सम्मेलन का बहिष्कार – बड़ी जीत, पाक अलग-थलग

Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1इस साल नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाला 19वां सार्क सम्मेलन के अनेक देशों द्वारा बहिष्कार से इसका स्थगित होना लगभग पक्का हो गया है। उरी में हुए आतंकी हमले से गुस्साए भारत ने सार्क सम्मेलन में शिरकत नहीं करने का फैसला किया था। भारत की इस पहल का पड़ोसी बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी समर्थन किया और सम्मेलन का बहिष्कार करने का फैसला किया। 
नियमों के मुताबिक सम्मेलन में सभी सदस्य देशों की मौजूदगी जरूरी है। अगर एक भी सदस्य सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेता है तो इसे स्थगित करना पड़ता है या रद्द करना पड़ता है। साल 1985 में ढका में बने इस गुट में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान शामिल हैं।




उत्तम सिंह ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित
Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1
संगीत निर्देशक उत्तम सिंह को महारष्ट्र सरकार द्वारा ‘लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाण पत्र, एक ट्राफी और 5 लाख रुपए नकद प्रदान किये जाते हैं.




मनोहर पर्रीकर ने 35वें तटरक्षक कमांडर सम्मलेन का किया उद्घाटन
Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1

वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने दिल्ली स्थित तटरक्षक बल के मुख्यालय में 35वीं तटरक्षक कमांडर सम्मलेन का उद्घाटन किया. तीन दिवसीय इस सम्मलेन के आयोजन का उद्देश्य सेवा के लिए भविष्य की दूरगामी दृष्टि बनाना है और कुशलतापूर्वक चुनौतियों पर काबू पाने के लिए तौर-तरीकों का निर्धारण करना है.


विश्व समुद्री दिवस:  29 सितम्बर
Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1विश्व समुद्री दिवस प्रतिवर्ष 29 सितम्बर को पूरे विश्व में मनाया जाता है. विश्व समुद्री दिवस 2016 का विषय है :“नौपरिवहन: दुनिया के लिए अपरिहार्य”. यह विषय नौपरिवहन और वैश्विक समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चुना गया है और अंतर्राष्ट्रीय नौपरिवहन के लिए वैश्विक नियामक निकाय के रूप में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आइएमो) की भूमिका की प्रासंगिकता के प्रति जागरूकता लाना है.


विश्व ह्रदय दिवस : 29 सितम्बर
Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_10.1विश्व ह्रदय दिवस प्रतिवर्ष पूरे विश्व में 29 सितम्बर को मनाया जाता है. विश्व ह्रदय दिवस वर्ष 2000 में इस उददेश्य से स्थापित किया गया था कि पूरे ग्लोब पर लोगों को यह बताया जा सके कि दिल की बीमारी और ह्रदय आघात/स्ट्रोक यह दो ऐसी बीमारियां हैं जिनकी वजह से हर वर्ष सबसे अधिक रोगी मरते हैंविश्व ह्रदय दिवस 2016 का विषय है ‘Light Your Heart, Empower Your Life’ अर्थात ‘अपने ह्रदय को स्वस्थ बनाएं, अपने जीवन को सशक्त बनाएं’. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की भागीदारी से स्वयंसेवी संगठन ‘वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ हर साल विश्व हृदय दिवस मनाता है.


WHO ने अमेरिका को खसरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया
Daily GK Update : 29th september, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_11.1

संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अमेरिका को खसरा मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है. यह घोषणा पैन अमेरिका स्वास्थ्य संगठन/विश्व स्वास्थ्य संगठन (PAHO/WHO) के 55वीं डायरेक्टिंग काउंसिल में की गई है. इसके साथ ही अमेरिका, खसरे का सफाया करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है. खसरा एक विषाणुजनित रोग है जो अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण है जिनमें निमोनिया, अंधता,  मस्तिष्क में सूजन और यहाँ तक की मौत भी शामिल है.



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me