Bankersadda Hindi   »   ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज-...

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 2 फरवरी, 2021

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 2 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

एक रैखिक पंक्ति में एक निश्चित संख्या में व्यक्ति बैठे हैं. उनमें से प्रत्येक उत्तर की ओर उन्मुख है. G, F के दायें दूसरे स्थान पर बैठा है. G और P के मध्य चार व्यक्ति बैठे हैं. P और H के म्ध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं. Y, G का निकटतम पडोसी है. H और M के मध्य उतने ही व्यक्ति बैठे हैं जितने M और Y के मध्य बैठे हैं. H पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है. L, M के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है. L पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर से चौथे स्थान पर बैठा है.


Q1. पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) 11

(b) 13

(c) 12

(d) 14

(e) इनमें से कोई नहीं


Q2. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति G के ठीक बाएं बैठा है?

(a) Y

(b) F

(c) L

(d) Y

(e) इनमें से कोई नहीं


Q3. H और F के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) चार

(b) दो

(c) चार से अधिक

(d) तीन

(e) कोई नहीं


Q4.  निम्नलिखित में से कौन दायें छोर से नौवें स्थान पर बैठे व्यक्ति के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है? 

(a) Y

(b) F

(c) L

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं


Q5. यदि O, M के बाएं से चौथे स्थान पर बैठा है तो O, Y से किस प्रकार संबंधित है?

(a) बाएं से तीसरा

(b) बाएं से सातवाँ

(c) दायें से छठा

(d) दायें से दूसरा 

(e) इनमें से कोई नहीं


Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं जिनके नीचे कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं. आपको दिए गये कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और निर्धारित कीजिये की कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का अनुसरण करता है. उत्तर दीजिये –


Q6. कथन: 

केवल पुस्तक पेपर हैं.

कोई पुस्तक विषय नहीं है

सभी विषय परीक्षा हैं.

निष्कर्ष: 

I. कुछ परीक्षा के पुस्तक होने कि संभावना है

II. किसी विषय के परीक्षा न होने की संभावना है

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है.

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है.

(d) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है. 

(e) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं. 

Q7. कथन: 

कुछ मनी कॉइन हैं

कुछ कॉइन बैंक हैं.

सभी बैंक पालिसी हैं.

निष्कर्ष: 

I. कुछ मनी पालिसी हैं

II. कोई पालिसी मनी नहीं है

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है.

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है.

(d) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है. 

(e) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं. 


Q8. कथन: 

केवल कुछ रिंग म्यूजिक हैं

कुछ म्यूजिक लर्न हैं.

कोई लर्न रूचि नहीं है.

निष्कर्ष: 

I. कोई म्यूजिक रुचि नहीं है

II. सभी रिंग लर्न हैं

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है.

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है.

(d) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है. 

(e) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं. 


Q9. कथन: 

केवल कुछ गूगल याहू हैं.

सभी मेल गूगल हैं

कोई मेल इनबॉक्स नहीं है.

निष्कर्ष: 

I. कुछ गूगल इनबॉक्स नहीं है

II. सभी याहू के मेल होने की संभावना है

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है.

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है.

(d) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है. 

(e) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं. 


Q10. कथन: 

कुछ सिल्वर सफ़ेद हैं.

सभी सफ़ेद पीले हैं.

कोई पीला सोना नहीं है

निष्कर्ष: 

I. कोई सफ़ेद सोना नहीं है.

II. कुछ सिल्वर के पीला होने की संभावना है

(a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है.

(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.

(c) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है.

(d) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है. 

(e) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं. 


Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये.

नौ व्यक्ति अर्थात A, B, C, D, E, F, G, H और I एक तीन पीढ़ी वाले परिवार के सदस्य हैं. परिवार में चार महिला सदस्य हैं. C, F की डॉटर इन लॉ है. F, E से विवाहती है. E के तीन बच्चे हैं और उनमें से एक अविवाहित है. A, F की पुत्री है. D, G की आंट है, G जो E का ग्रैंडसन है. I, B का ब्रदर इन लॉ है, B जिसकी केवल एक संतान है अर्थात H. E एक पुरुष नहीं है. D अविवाहित है. B, E का दामाद नहीं है.


Q11. निम्नलिखित में से कौन F का दामाद है?

(a) B

(b) C

(c) I

(d) D

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q12. F, H से किस प्रकार सम्बन्धित है?

(a) ग्रैंडसन

(b) ग्रैंडफादर

(c)  ग्रैंडडॉटर

(d) ग्रैंडमदर

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q13. निम्नलिखित में से कौन D की सिस्टर इन लॉ है?

(a) I

(b) A

(c) H

(d) C

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q14. यदि I, M का पुत्र है तो M, A से किस प्रकार संबंधित है?

(a) ससुर

(b) सास

(c) पिता

(d) माता

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 


Q15. E के कितने पुत्र हैं?

(a) दो

(b)एक

(c) तीन

(d) कोई नहीं

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

SOLUTIONS:

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 2 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_2.1ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 2 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_3.1


Practice with Online Test Series for Bank Mains 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 2 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_4.1

prime_image
[related_posts_view]