Bankersadda Hindi   »   Current Affairs : Daily GK Update...

Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017

बैंकर्स अड्डा के प्रिय पाठकों,

Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_0.1



आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में बदलते पैटर्न के अनुसार Current Affairs सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. उसे समझते हुए इस पोस्ट में हम आपको Latest Current Affairs से अवगत करा रहे हैं जो परीक्षा की आवश्यकता के अनुसार आपको General Knowledge से Update रखेगी.


अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव : उत्तराखंड

Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_1.1i. ऋषिकेश, उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कि दुनिया को आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन की दोहरी चुनौतियों से खतरा है.
ii. उन्होंने कहा कि देशों के बीच शांति होनी चाहिए और योग दुनिया भर में व्यक्तियों, समाज, देश सभी के भीतर सद्भाव और शांति बनाने में मदद करता है. 



अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट ऑनलाइन फाइल करना होगा अनिवार्य

Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_2.1i. केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) के अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट को ऑनलाइन फाइल करने की इजाज़त देने के लिए नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है.
ii. इसके तहत रिपोर्टिंग अधिकारी, समीक्षा करने वाले अधिकारी और स्वीकार करने वाले अधिकारी को अपनी टिप्पणियां ऑनलाइन दर्ज करनी होंगी.


एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक से अब केवल 4 ट्रांज़ैक्शन फ्री
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_3.1i. कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने और लोगों को नकदी के इस्तेमाल के प्रति हतोत्साहित करने के लिए निजी और सरकारी बैंकों ने लेन-देन पर चार्ज वसूलने की तैयारी कर ली है.
ii. एसबीआई एक माह में बचत खाते से एटीएम से तीन बार कैश ट्रांजेक्‍शन के बाद हर ट्रांजेक्‍शन पर 50 रुपए और सर्विस चार्ज वसूलेगा. साथ ही बैंक ने व्यवसायिक प्रतिनिधि और पीओएस से नकदी निकालने पर निर्धारित सीमा के बाद शुल्क लगेगा.
iii. एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक भी एक महीने में 4 मुफ्त लेनदेन के बाद हर बार न्यूनतम 150 रु शुल्क वसूलेंगे. एचडीएफसी के मुताबिक, ये नियम बचत खातों के साथ-साथ सैलरी खातों पर भी लागू होंगे.


नोटबंदी के बाद जनधन खातों की संख्या और जमा में वृद्धि
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_4.1i. विमुद्रीकरण के 100 दिन बाद, प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के अंतर्गत खातों की संख्या में 2.26 करोड़ की वृद्धि हुई है और इसमें जमा राशि बढ़कर 19,084 करोड़ रु हो गई है. 
ii. PMJDY खातों की बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश (57.11 लाख) से है, जिसके बाद महाराष्ट्र (25.05 लाख) और मध्यप्रदेश (24.11 लाख) है.

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और कैथोलिक सीरियन बैंक ने टाई-अप किया
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_5.1i. रिलायंस कैपिटल के एक हिस्से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (RGI) ने कैथोलिक सीरियन बैंक के साथ एक बैंकाश्योरेंस करार में प्रवेश किया है.
ii. इस टाई-अप के साथ, कैथोलिक सीरियन बैंक के तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल की 430 बैंक शाखाओं में 1.5 मिलियन ग्राहकों को RGI अपने जनरल इंश्योरेंस के उत्पाद प्रस्तुत करेगा. 





विश्व बैंक ने महाराष्ट्र को $1-बिलियन से अधिक का लोन दिया 

Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_6.1i. विश्व बैंक के सीईओ क्रिस्तालिना जोर्जिवा ने अगले 2-3 वर्षों में महाराष्ट्र में शहरी परिवहन और जलवायु अनुरूप कृषि के क्षेत्र में $1 बिलियन से अधिक के सहायता कार्यक्रम की घोषणा की है.

ii. पिछले पांच वर्षों में, विश्व बैंक ने महाराष्ट्र में शहरी परिवहन, ग्रामीण जल आपूर्ति और कृषि के क्षेत्र में $1.4 अरब से अधिक का निवेश किया था.




आश्रय ने झारखंड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये

Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_7.1i. गुजरात स्थित एक टेक्नो सोशल बिज़नेस इनक्यूबेटर आश्रय प्रमोशन ऑफ़ सोशल इंटरप्राइजेज फाउंडेशन ने झारखंड में स्टार्टअप्स के लिए एक इनक्यूबेशन सेंटर शुरू करने के लिए झारखंड सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा ई-गवर्नेंस विभाग (DoIT) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं.
ii. इसके अंतर्गत, इनक्यूब वेंचर झारखंड सरकार की स्टार्टअप-पालिसी 2016 के अंतर्गत सूचीबद्ध स्टार्टअप्स को ऊष्मायन केंद्र को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पांच साल के लिए समर्थन देगी.

खराब नोट बदलने से इनकार करने पर बैंक को देना होगा 10,000रु. जुर्माना
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_8.1i. आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी बैंक शाखा द्वारा खराब या कुछ लिखे हुए नोटों को बदलने से इनकार करने पर उनके ऊपर 10,000रु. का जुर्माना लगाया जाएगा.
ii. हालाँकि, आरबीआई ने बताया कि अगर एक दिन में एक व्यक्ति 20 से अधिक नोट या ₹5,000 बदलता है तो बैंक उससे सर्विस चार्ज वसूल सकता है.

BEML ने मैसूर परिसर में सौर परियोजना का उद्घाटन किया
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_9.1i. सार्वजनिक क्षेत्र की एक रक्षा कंपनी, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने अपनी खपत के लिए 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस प्रयास में, कंपनी ने अपने मैसूर परिसर में ग्रिड से जुड़े 200 किलोवाट की एक सौर परियोजना का उद्घाटन किया है.
ii. 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए BEML उत्तर कर्नाटक में गडग जिले में 5 मेगावाट की एक विंडमिल परियोजना स्थापित की है जो 2007 से बिजली उत्पादन कर रही है.

MSMEs को सस्ते दरों पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए SIDBI और CSFB ने करार किया
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_10.1i. SIDBI ने एक बहु-आयामी रणनीति के माध्यम से अपने पुनर्वित्त योजना के अंतर्गत, सीएसएफबी के MCLR पर रियायती वित्त पोषण द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs) को सस्ता अर्थात 9.6% की दर पर ऋण देने के लिए कैपिटल स्माल फाइनेंस बैंक (CSFB) को सक्षम बनाने के लिए CSFB के साथ एक समझौता किया है.
ii. इस एमओयू द्वारा संयुक्त SMILE के नाम से लोकप्रिय ‘सिडबी मेक इन इंडिया सॉफ्ट लोन फण्ड फॉर माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज’ के अंतर्गत वित्तपोषण/एमएसएमई के पूंजीगत व्यय के लिए सह वित्तपोषण की भी परिकल्पना की गई है.

केनरा, एचएसबीसी और
ओबीसी बैंकों ने
iSelect टर्म प्लान लांच किया

i. केनरा बैंक, एचएसबीसी और ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस ने परिवार की सुरक्षा के लिए बने अपने ऑनलाइन उत्पाद सूट का विस्तार करने के लिए iSelect टर्म प्लान लांच किया है.

अमेरिकन एक्सप्रेस ने ‘बायर इनिशिएटिड
पेमेंट्स
‘ शुरू किया

i. भुगतान समाधान के क्षेत्र में वैश्विक दिग्गज अमेरिकन एक्सप्रेस ने चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान समाप्त करने के लिए कॉर्पोरेट कार्ड से लिंक कर एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्लेटफार्म ‘बायर इनिशिएटिड पेमेंट्स’ (BIP) लांच किया है.

आपसी सहयोग के लिए DIFC, और GIFT
सिटी ने हाथ मिलाया

i. गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) ने बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के साथ ही नियामक प्रथाओं के क्षेत्र में विचारों एवं अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए दुबई इंटरनेशनल फाइनेंसियल सेंटर (DIFC) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं.

आल-आईपी सेवा के लिए सिस्को-रिलायंस जियो ने साझेदारी की
i. एलटीई मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर रिलायंस जियो ने अपने मौजूदा मल्टी-टेराबाईट क्षमता को भारत में पहले आल-आईपी नेटवर्क तक विस्तार देने के लिए नेटवर्किंग दिग्गज सिस्को के साथ साझेदारी की घोषणा की है.

अजय त्यागी ने सेबी के 9वें चेयरमैन का पदभार संभाला
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_11.1i. आईएएस अधिकारी अजय त्यागी ने 02 मार्च 2017 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के 9वें चेयरमैन का पदभार संभाल लिया.
ii. 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी 58 वर्षीय त्यागी का कार्यकाल तीन वर्षों का है. उन्होंने यू के सिन्हा का स्थान लिया है. 

जे एस दीपक होंगे WTO में भारत के अगले दूत

Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_12.1i. जून 2017 से विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के अगले दूत, दूरसंचार सचिव जे एस दीपक होंगे.
ii. 1982 बैच के IAS अधिकारी श्री दीपक को तत्काल प्रभाव से दूरसंचार मंत्रालय से हटाकर वाणिज्य मंत्रालय में ऑफिसर ओं स्पेशल ड्यूटी बनाया गया है.

लेखक नील गैमन यूएन के गुडविल एम्बेसडर नामित
i. लेखक नील गैमन को संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (शरणार्थी) द्वारा यूएन की शरणार्थी एजेंसी UNHCR का वैश्विक गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया.

सरकार ने दीपा समेत नॉर्थ-ईस्ट के 7 ओलंपियन्स को किया सम्मानित
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_13.1i. गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु और पीएमओ में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने जिमनास्ट दीपा करमाकर, तीरंदाज बोंबायला देवी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, मणिपुर की पी सुशीला चानु समेत नॉर्थ-ईस्ट के 7 ओलंपियन्स को सम्मानित किया है. इस दौरान खिलाड़ियों को गृह मंत्रालय की ओर से 2-2 लाख रु की प्रोत्साहन राशि भी दी गई. 
ii. अन्य खिलाड़ियों में पुरुष हॉकी से के. चिन्ग्लेंसन सिंह और के. कोथाजित सिंह, भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू, महिला हॉकी टीम सदस्य एच. लाल रुँत्फेली (मिज़ोरम) हैं.

बीसीसीआई अवार्ड्स 2017 घोषित
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_14.1i. बीसीसीआई ने कप्तान विराट कोहली को भारत का बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर चुना है जिसके साथ ही वह इस उपाधि से तीन बार सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इसके लिए कोहली को 08 मार्च को पुरस्कार समारोह में पॉली उम्रीगर अवार्ड दिया जायेगा.
ii. घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय मैचों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों, अंपायर एवं क्रिकेट संघ समेत कुल 19 पुरस्कार दिए जायेंगे.


भारत की 15 वर्षीय पैरा निशानेबाज़ ने बनाया जूनियर विश्व रिकॉर्ड
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_15.1i. भारत की 15 वर्षीय पैरा निशानेबाज़ अवनी लेखरा ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए वर्ल्ड शूटिंग पैरा विश्व कप में 244.4 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम कर लिया.

ii. इसी विश्व कप में भारत की पूजा अग्रवाल ने भी रजत पदक जीता. गौरतलब है कि दोनों ही निशानेबाजों ने इस विश्व कप से अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. 


गुप्टिल वनडे में सर्वाधिक बार 180+ रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने
Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_16.1i. न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 180 की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक (तीन) बार 180+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए
ii. इससे पहले गुप्टिल ने 2015 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ नाबाद 237 और इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में नाबाद 189 रनों की पारी खेली थी



जारी हुआ आईपीएल-10 का एंथम ’10 साल आपके नाम’

Current Affairs : Daily GK Update 02 March 2017 – Bankersadda Hindi_17.1i. 5 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के 10वें संस्करण का एंथम जारी हो गया है. इस एंथम का नाम ’10 साल आपके नाम’ रखा गया है जिसे बॉलीवुड संगीतकार सलीम-सुलेमान ने मिलकर कंपोज़ किया है और बेनी दयाल ने गाया है.
ii. यह पहली बार था जब आईपीएल का थीम सॉन्ग ट्विटर पर लाइव रिलीज़ हुआ.

prime_image
[related_posts_view]