Bankersadda Hindi   »   Quantitative Aptitude for NABARD Grade-A Exam...

Quantitative Aptitude for NABARD Grade-A Exam 2018: 5th April 2018 (In Hindi)

प्रिय छात्रों,

Quantitative Aptitude for NABARD Group A Exam 2018: 25th March 2018
Quantitative Aptitude For NABARD Grade-A Exam 2018

संख्यात्मक क्षमता खंड बैंकिंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को काफी परेशान करता है. चूंकि प्रत्येक दूसरे अनुभाग का स्तर केवल जटिल और जटिल होता जा रहा है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह खंड भी आपको कठिनाई देगा. इस खंड में पूछे गये प्रश्न गणनात्मक और बहुत समय लेने वाले हैं. लेकिन एक बार उचित रणनीति, गति और सटीकता से प्रयास करने के बाद, यह खंड आपको परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करा सकता है. निम्नलिखित नवीनतम पैटर्न के Quantitative Aptitude के साथ अभ्यास करने में आपकी सहायता करने के लिए संख्यात्मक अभियोग्यता की क्विज़ प्रदान की गयी है.



Q1. दो मोटरसाइकिलों का लागत मूल्य समान है. एक को 15% लाभ पर बेचा जाता है और दूसरी को पहले वाले से 4800रु अधिक पर बेचा जाता है. यदि कुल लाभ 20% है. तो प्रत्येक मोटरसाइकिल का लागत मूल्य ज्ञात कीजिये:
(a) 48,000रु
(b) 52,000रु
(c) 36,000रु
(d) 42,500रु
(e) 45,400रु

Q2. एक व्यक्ति ने ब्रांड A की 4 शर्ट और ब्रांड B की कुछ शर्ट आर्डर करीं. ब्रांड A की एक शर्ट की कीमत ब्रांड B की एक शर्ट के कीमत के दोगुनी थी. जब आदेश निष्पादित किया गया, यह पाया गया कि दोनों ब्रांडों की शर्ट की संख्या आपस में बदल गई हैं. इस से बिल की कीमत में 40% वृद्धि हुई. वास्तविक आर्डर में ब्रांड A की शर्ट की संख्या का ब्रांड B की शर्ट की संख्या से कितना अनुपात था:  
(a) 1 : 2
(b) 1 : 3
(c) 1 : 4
(d) 1 : 5
(e) 2 : 3

Q3. पहले वर्ष के दौरान, गावं की संख्या में 5% वृद्धि होती है और दूसरे वर्ष में इसमें 5% कमी होती है. दूसरे वर्ष के अंत में, इसकी जनसँख्या 47880 थी. पहले वर्ष के आरम्भ में गावं की जनसँख्या कितनी थी? 
(a) 45,500
(b) 48,000
(c) 43,500
(d) 53,000
(e) 63,000

Q4. A, B के दोगुना कुशल कर्मचारी है और B, C की तुलना में दोगुना कुशल कर्मचारी है. यदि A और B एक कार्य को 4 दिन में पूरा कर सकते हैं, तो C इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
(a) 6 दिन
(b) 8 दिन
(c) 12 दिन
(d) 24 दिन

(e) 16 दिन

Quantitative Aptitude for NABARD Grade-A Exam 2018: 5th April 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_2.1

Q6. रोनाल्ड और एलेन एक असाइनमेंट पर काम कर रहे हैं. रोनाल्ड को कंप्यूटर पर 32 पेज टाइप करने में 6 घंटे लगते हैं, जबकि एलेन को 40 पेज टाइप करने में 5 घंटे लगते हैं. एकसाथ कार्य करते हुए 110 पेजों के असाइनमेंट को टाइप करने में उन्हें कितना समय लगेगा?
(a) 7 घंटे 30 मिनट
(b) 8 घंटे
(c) 8 घंटे 15 मिनट
(d) 8 घंटे 25 मिनट
(e) 6 घंटे 25 मिनट

Q7. दो ट्रेन P और Q दो स्टेशन क्रमश: A और B जो की एकदूसरे से 200कि.मी दूर हैं वहां से समान समय पर एकदूसरे की ओर चलना आरंभ करती हैं और एकदूसरे की ओर चलने के बाद वे A से 150कि.मी की दूरी पर मिलती हैं. ट्रेन P की गति का ट्रेन Q की गति से कितना अनुपात है?
(a) 3 : 1
(b) 1 : 4
(c) 1 : 2
(d) 4 : 1
(e) 5 : 2

Q8. A, B और C नदी के किनारे पर स्थित है जो एक स्थिर दर से बह रही है. B, A और C से समान दूरी पर है. तैराक अविनाश को A से B तक और B से A तक तैरने में 10 घंटे लगते हैं. और उसे A से C तक तैरने में 4 घंटे लगते हैं. स्थिर पानी में और अविनाश की गति का और धारा की गति का अनुपात कितना है? 
(a) 3 : 5
(b) 5 : 3
(c) 2 : 5
(d) 1 : 2
(e) 5 : 2

Q9. एक निश्चित परीक्षा में एक परीक्षार्थी के औसत अंक 64 प्रति पेपर हैं. यदि वह गणित में 18 अंक अधिक और अंग्रेजी में 4 अंक अधिक प्राप्त करता, तो प्रत्येक पेपर में उसके औसत अंक 66 होते. परीक्षा में कितने पेपर थे? 
(a) 11
(b) 13
(c) 9
(d) 15
(e) 17

Q10. एक परीक्षा में छात्रों के एक समूह के स्कोर की अंकगणितीय औसत 52 थी. उनमें से बुद्धिमान 20% का औसत स्कोर 80 और न्यूनतम 25% का औसत स्कोर 31 था. शेष 55% का औसत है: (लगभग) 
(a) 45
(b) 50
(c) 51.4
(d) 54.6
(e) 64.6

Directions (11-15): दिए गए प्रश्नों में निकटतम मान ज्ञात कीजिये.

Q11. 21 + 4.9 × 7.9 + 9.88 =? 
(a) 65
(b) 71
(c) 66
(d) 75
(e) 81

Q12. 255.89 का 74.99% + 39.94/√x=649.81 का 47.99%  
(a) 1/16
(b) 1/9
(c) 1/25
(d) 1/4
(e) 1/36

Q13. 294.01×x/8.01- 119.99x का 19.99% =254.9÷1.9
(a) 10
(b)16
(c) 8
(d) 5
(e) 12

Q14. 31.952 – 12.052 + (1987.25 + 21.85) ÷ ? = 900 
(a) 115
(b) 120
(c) 90
(d) 85
(e) 100

Q15. 1576 ÷ 45.02 + 23.99 × √255=?
(a) 340
(b) 420
(c) 380
(d) 460
(e) 360


We will be updating the detailed solutions shortly…




Quantitative Aptitude for NABARD Grade-A Exam 2018: 5th April 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_3.1  Quantitative Aptitude for NABARD Grade-A Exam 2018: 5th April 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_4.1

Quantitative Aptitude for NABARD Grade-A Exam 2018: 5th April 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_5.1
     You may also like to Read:
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me