Bankersadda Hindi   »   Reasoning Quiz for SBI Clerk Prelims:...

Reasoning Quiz for SBI Clerk Prelims: 11th June 2018 (In Hindi)

Dear Aspirants,

Reasoning Quiz for SBI Clerk Prelims: 11th June 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_1.1
Reasoning Questions for SBI Clerk 2018

तार्किक क्षमता (रिजिनिंग) एक बड़ा अनुभाग है. प्रश्नों की बढ़ती जटिलता के साथ, इसे आसानी से पास करना  मुश्किल हो जाता है. आज SBI CLERK प्रारम्भिक परीक्षा की 60 दिवसीय अध्ययन योजाना का 51वां दिन है. आगामी  बैंक clerk प्रीलिम और बैंकिंग परीक्षाओं में इस विशेष अनुभाग में ग्रेड बनाने का एकमात्र तरीका अपने पूरे दिल और आत्मा के साथ लगातार अभ्यास करना है. और, आपको नवीनतम पैटर्न प्रश्नों के साथ अभ्यास करने प्रदान करने के लिए, यहां परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के सटीक समान पैटर्न के आधार पर Adda247 रीज़निंग क्विज दी गयी है.





                                        Check Detailed VIDEO SOLUTION for this Quiz




Direction (1-5): निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों का उत्तर दें:


आठ व्यक्ति- P, Q, R, S, T, U, V और W एक वृत्त के चारों ओर बैठे हैं. उनमें से तीन केंद्र की ओर उन्मुख हैं और अन्य पांच वृत्त के केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख हैं. दो व्यक्ति W और T के मध्य बैठे हैं तथा दो व्यक्ति U और T के बीच बैठे हैं. R, V के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा हैं, जो वृत्त के केंद्र की ओर उन्मुख हैं. Q वृत्त के केंद्र की ओर उन्मुख है. Q, U के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है. S, W का पड़ोसी नहीं है. R, S के बायीं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जो P के दायें दूसरे स्थान पर बैठा है, जो वृत्त के केंद्र के बाहर की ओर उन्मुख है. T, U और R के विपरीत नहीं है. U के निकटतम पड़ोसी विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं.


Q1. P के दाएं चौथे स्थान पर, निम्नलिखित में से कौन बैठा है?
(a) U
(b) S
(c) T
(d) R
(e) W


Q2. T के बायीं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
(a) S
(b) U
(c) Q
(d) W
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. U के ठीक बायीं ओर, निम्नलिखित में से कौन बैठा है?
(a) R
(b) P
(c) T
(d) S
(e) W

Q4. V के दायें दूसरा कौन है?
(a) U
(b) W
(c) Q
(d) S
(e) P


Q5. W और S के बीच कितने लोग बैठे हैं, जब S से दक्षिणावर्त दिशा में गिना जाता है?
(a) तीन
(b) चार
(c) एक
(d) दो
(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (6-10): निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन करें और प्रश्नों का उत्तर दें।


आठ दोस्त L, M, N, O, A, B, C और D, एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं, लेकिन इसी क्रम में हो जरूरी नहीं है. उनमें से कुछ उत्तर की ओर उन्मुख हैं और कुछ दक्षिण की ओर उन्मुख हैं. 
A, पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे एक व्यक्ति का निकटतम पड़ोसी है. A और C के मध्य केवल तीन लोग बैठे हैं. O, C के दायीं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है. O पंक्ति के अंतिम छोर पर नहीं बैठा है. D, L के ठीक बायीं ओर बैठा है. D, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है. L के निकटतम पड़ोसी विपरीत दिशा की ओर उन्मुख है. पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति विपरीत दिशाओं की ओर उन्मुख हैं. M, B के बायीं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है. B उत्तर की ओर उन्मुख है. B, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है. B के निकटतम पड़ोसी समान दिशा की ओर उन्मुख हैं. A और M दोनों, O की विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं.


Q6. दी गई व्यवस्था के अनुसार,  L के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?
(a) L दक्षिण की ओर उन्मुख है
(b) L, M के दायीं ओर चौथे स्थान पर बैठा है
(c) L, A के बायीं ओर दूसरा है
(d) L, C और D के मध्य बैठा है
(e) इनमें से कोई नहीं


Q7. M के बायीं ओर कितने लोग बैठे हैं?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. L के संबंध में, O की स्थिति क्या है?
(a) ठीक बायीं ओर
(b) बाएं से तीसरा
(c) दाएं से तीसरा
(d) बाएं से चौथा
(e) इनमें से कोई नहीं


Q9. M के निकटतम पड़ोसी, निम्नलिखित में से कौन हैं?
(a) A, O
(b) A, B
(c) C, B
(d) N, O
(e) इनमें से कोई नहीं


Q10. निम्नलिखित पांच में से चार, दी गई व्यवस्था के आधार पर एक निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्नलिखित में से कौन सा उस समूह से संबंधित नहीं है?  
(a) N
(b) O
(c) L
(d) B
(e)C


Directions (11-15): इन प्रश्नों में, कथन में विभिन्न तत्वों के बीच एक संबंध को दर्शाया गया है. कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं. उत्तर दीजिये-


Q11. कथन: P<Q; G<D≤E; G≥F>Q
          निष्कर्ष: I. G≥Q          II. E>G
(a) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है.
(b) यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है.
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है.
(d) यदि या तो निष्कर्ष I या II सत्य है.
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं.


Q12. कथन : M>S≥K; A>S=H; M>T
          निष्कर्ष : I. A>K           II. K<T
(a) यदि निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
(b) यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है.
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।
(d) यदि या तो निष्कर्ष I या II सत्य है.
(e) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है.


Q13. कथन : A≥K; Q<O<M≥N; K≥O=T
          निष्कर्ष : I. K≥Q      II. A>T
(a) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है.
(b) यदि या तो निष्कर्ष I या II सत्य है.
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है.
(d) यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है.
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।


Q14. कथन : J> T≤N; A>T>R; N<M
          निष्कर्ष : I. M< J   II. J≤M
(a) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है.
(b) यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है.
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है.
(d) यदि या तो निष्कर्ष I या II सत्य है।
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं.


Q15. कथन : D>B≥C; F<M≤T<D; B>Q; T=E
          निष्कर्ष : I. Q<D          II. E>C
(a) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है.
(b) यदि या तो निष्कर्ष I या II सत्य है.
(c) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है.
(d) यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है.
(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं.




 


Reasoning Quiz for SBI Clerk Prelims: 11th June 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_2.1       Reasoning Quiz for SBI Clerk Prelims: 11th June 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_3.1 

Reasoning Quiz for SBI Clerk Prelims: 11th June 2018 (In Hindi) | Bankersadda Hindi_4.1
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me