Bankersadda Hindi   »   FCI Assistant Grade 3 Cut Off...

FCI Assistant Grade 3 Cut Off 2022: एफसीआई असिस्टेंट ग्रेड 3 कट ऑफ 2022, देखें FCI असिस्टेंट की पिछले वर्ष कट ऑफ

उम्मीदवार नीचे आर्टिकल में एफसीआई सहायक ग्रेड 3 कट ऑफ 2022 (FCI Assistant Grade 3 Cut Off 2022) और पिछले वर्ष की कट ऑफ चेक कर सकते हैं

FCI Assistant Grade 3 Cut Off 2022: एफसीआई असिस्टेंट ग्रेड 3 कट ऑफ 2022, देखें FCI असिस्टेंट की पिछले वर्ष कट ऑफ | Bankersadda Hindi_1.1


FCI Assistant Grade 3 Cut Off 2022: भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) अपनी कट-ऑफ़ दो चरणों यानी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए ज़ारी करेगा। एफसीआई असिस्टेंट परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद, एफसीआई सहायक ग्रेड 3 कट-ऑफ़ 2022 (FCI Assistant Grade 3 Cut-off 2022) प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए अलग-अलग ज़ारी की जाएगी। इसके अलावा एफसीआई सहायक ग्रेड 3 (FCI Assistant Grade 3) के लिए कट-ऑफ़ जोन-वार के साथ-साथ श्रेणी-वार भी ज़ारी की जाएगी। आपको बता दें कि कट ऑफ़ वे न्यूनतम अंक हैं जिन्हें उम्मीदवारों को अगले चरण में जाने के लिए क्लीयर करना होता है। एफसीआई सहायक ग्रेड 3 (FCI Assistant Grade 3) पिछले वर्ष की कट-ऑफ़ जानने के लिए आप इस लेख को पढ़ते रहें.



FCI Assistant Exam Pattern & Syllabus 2022




एफसीआई सहायक ग्रेड 3 कट ऑफ 2022 (FCI Assistant Grade 3 Cut Off 2022)

परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले कट ऑफ़ जानना बहुत ज़रूरी है। कट ऑफ़ हमें परीक्षा के कठिनाई स्तर और प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के स्तर के बारे में एक उचित विचार देता है। कई उम्मीदवार किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले पिछले वर्ष की कट-ऑफ़ चेक करना पसंद करते हैं। एफसीआई सहायक ग्रेड 3 कट ऑफ 2022 (FCI Assistant Grade 3 Cut off 2022) कुछ कारकों पर निर्भर करेगा जैसे परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, ज़ारी की गयी रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर आदि। कट-ऑफ़ एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट @fci.gov.in पर ज़ारी की जाएगी।


एफसीआई सहायक ग्रेड 3: पिछले वर्ष के कट-ऑफ़ (FCI Assistant Grade 3 Previous Year Cut Off)

एफसीआई सहायक ग्रेड 3 पिछले वर्ष की कट ऑफ: प्रारंभिक परीक्षा (FCI Assistant Grade 3 Previous Year Cut Off: Prelims)

उम्मीदवार वर्ष 2019 के लिए एफसीआई सहायक ग्रेड 3 कट-ऑफ़ (FCI Assistant Grade 3 cut off) देख सकते हैं। चरण 1 (Phase 1) की परीक्षा 100 अंकों की थी। कट-ऑफ़ चार स्ट्रीम यानी तकनीकी (Technical), डिपो ( Depot), लेखा (Accounts) और सामान्य (General) के लिए दी गई है।

Name of The Stream

 Category

Previous Year’s Cut Off

AG-III General
AG-III Technical
AG-III Accounts
AG-III Depot

General

65 Marks

OBC

63 Marks

SC

56 Marks

ST

49 Marks

Ex-Servicemen

45 Marks

एफसीआई सहायक ग्रेड 3 पिछला वर्ष की कट-ऑफ़: मुख्य परीक्षा (FCI Assistant Grade 3 Previous Year Cut Off: Mains Exam)

उम्मीदवार वर्ष 2019 मुख्य परीक्षा के लिए FCI सहायक ग्रेड 3 कट-ऑफ़ देख सकते हैं। चरण 2 (Phase 2) परीक्षा सामान्य (General) और डिपो (Depot) स्ट्रीम के लिए 120 अंकों की थी। तकनीकी (Technical) और अकाउंट्स (Accounts) स्ट्रीम के लिए मुख्य परीक्षा 240 अंकों की थी। चार स्ट्रीम यानी तकनीकी, डिपो, लेखा और सामान्य के लिए कट ऑफ नीचे दी गई है।

Name of The Stream

Category

Previous Year’s Cut Off

AG-III General
AG-III Depot

General

73 Marks

OBC

65 Marks

SC

63 Marks

ST

62 Marks

Ex-Servicemen

72 Marks

People with Disabilities

60 Marks

AG-III Technical
AG-III Accounts

General

206 Marks

OBC

192 Marks

SC

172 Marks

ST

166 Marks

Ex-Servicemen

134 Marks

People with Disabilities

136 Marks


FCI Assistant Grade 3 Cut Off 2022: एफसीआई असिस्टेंट ग्रेड 3 कट ऑफ 2022, देखें FCI असिस्टेंट की पिछले वर्ष कट ऑफ | Bankersadda Hindi_2.1


FAQs: FCI Assistant Grade 3 Cut Off 2022

प्रश्न. एफसीआई सहायक ग्रेड 3 कट-ऑफ़ 2022 कब ज़ारी की जाएगी?

उत्तर: एफसीआई सहायक ग्रेड 3 कटऑफ़ 2022, परीक्षा आयोजित होने के बाद ज़ारी की जाएगा।

प्रश्न. एफसीआई सहायक का पिछले वर्ष का कट-ऑफ़ क्या थी?

उत्तर: एफसीआई सहायक की पिछले वर्ष की कट-ऑफ़ उपरोक्त लेख में दी गई है।


prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me