NIACL सहायक परीक्षा की प्रीलीम्स परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. वे सभी जिन्होंने एनआईएसीएल सहायकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्य परीक्षा में सफलतापूर्वक योग्यता प्राप्त की है उन्होंने उसके लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है. NIACL सहायक मेन्स परीक्षा में पूछे जाने वाले पांच विषय अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता, तर्क, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान हैं. इस परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए Bankersadda आपके लिए लाया है सभी पांच विषयों की रणनीति.
NIACL Assistant Mains Examination का पैटर्न
| Serial Number | Section | No. of Question | Max. Marks | Duration |
|---|---|---|---|---|
| 1. | English Language | 40 | 50 | 120 minutes |
| 2. | Numerical Ability | 40 | 50 | |
| 3. | Reasoning | 40 | 50 | |
| 4. | General Awareness | 40 | 50 | |
| 5. | Computer Knowledge | 40 | 50 | |
| Total | 200 | 250 |
रीजनिंग अनुभाग
- रीजनिंग अनुभाग में कम समय में अधिक प्रश्नों को हल करने के लिए कठिन पजल को अंत में हल कीजिये.
- आपको उन प्रश्नों से शुरू करना चाहिए जो पजल के रूप में नहीं हैं, आप असमिकाएं, दिशा निर्देश, सिलोग कोडिंग-डिकोडिंग, अल्फान्यूमेरिक श्रृंखला और अन्य टॉपिक से शुरू कीजिये.
- फिर उन पजल को हल कीजिये जो हल करने में आसान लग रही हैं और उसके बाद मध्यम फिर कठिन पजल का प्रयास कीजिये.
अंग्रेजी भाषा अनुभाग
- यदि आप vocab और reading में अच्छे हैं तो पहले reading comprehension का प्रयास करें और Cloze Test और अन्य विविध विषयों जैसे Error Detection, Para Jumbles, Phrase Replacement, Double Fillers आदि से आगे बढ़ें.
- लेकिन यदि आप grammar में अच्छे हैं, तो Reading Comprehension अंत में करने की कोशिश करें.
- Reading Comprehension का भी इस तरह से प्रयास करना चाहिए कि आप पहले शब्दबोधक और वाक्यांशों के आधार पर प्रश्नों का प्रयास करें और फिर उन प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें जिन्हें गहन अध्ययन की आवश्यकता हो.
- cloze टेस्ट के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक subject-verb agreement, preposition, और verbs हैं. यह टॉपिक आपको व्याकरण आधारित अन्य टॉपिक को भी हल करने में सहायता करेंगे. तो ध्यान रहे की यह विषय आपको अच्छी तरह से याद रखने हैं.
General Awareness Section
- जैसा की आओ जानते हैं की दैनिक रूप से नई नई घटनाएं सामने आती रहती हैं और इनमें से कई परीक्षा के नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण हैं बिना इन खबरों से परिचित हुए आप GA के भाग में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं.
- आपका महत्वपूर्ण समय बचाने के लिए हम आपको “Daily GK Update” (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध) प्रदान करते हैं, जिसमें एक दिन की सारी मुख्य ख़बरें समाविष्ट होती हैं जो परीक्षा के नजरिये से महत्वपूर्ण हैं. इसमें वे सभी समाचार समाविष्ट होती हैं जो NIACL Assistant Mains Examinations के नजरिये से महत्वपूर्ण हैं.
- आपको इस अनदेखा करने वाली आदत को छोड़ना होगा और परीक्षा के निकट आने पर सामन्य jaaid जागरूकता का अध्यन करने वाली आदत को छोड़ना होगा, अंत में आप सभी महत्वपूर्ण समाचारों का अध्यन नहीं कर पायेंगे और परीक्षा में अन्य विद्यार्थियों से पीछे रह जायेंगे.
- आप Bankersadda द्वारा प्रदान की जाने वाली मासिक कैप्सूल का अध्यन कर सकते हैं यह करेंट अफेयर्स और बैंकिंग जागरूकता दोनों के लिए सहायक है.
संख्यात्मक अभियोग्यता खंड
- क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड खंड में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पहले Quadratic Equations, Simplification और Approximation के प्रश्नों का प्रयास करना है और फिर संख्या श्रृंखला के प्रश्नों को हल करने का प्राय क्कारना चाहिए.
- इन सभी सवालों का कुशलतापूर्वक प्रयास करने के बाद, Data Interpretation का प्रयास करना चाहिए.
- शेष कुछ प्रश्न चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज, समय और कार्य, पाइप्स और सीस्ट्रन, साझेदारी, आदि जैसे विविध विषयों पर आधारित होंगे.
कंप्यूटर ज्ञान खंड
- कंप्यूटर ऐपटीत्युड खंड एक विषय है जिस से अधिकतम उम्मीदवार पुन: परिचित हैं. हालांकि SBI PO Mains में कंप्यूटर ऐपटीत्युड से कोई प्रश्न नहीं था लेकिन एक उम्मीदवार के रूप में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए आपको इस विषय का भी अध्यन करना चाहिए. ताकि यदि इस खंड से कोई भी सवाल पुछा जाता है तो आप आसानी से इसका उत्तर दे सकें.
- कंप्यूटर के लिए आपको कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी प्राप्त करनी होगी और सभी सटीक परिभाषा याद करनी होगी. आप इसके लिए Bankersadda द्वारा प्रदान की गई कंप्यूटर कैप्सूल से अध्यन कर सकते हैं.
प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक उम्मीदवार की मेहनत तभी सफल होती है जब वह मेहनत नवीनतम पैटर्न पर आधारित और उच्च कोटि की अध्यन सामग्री के साथ की जाए. तो विद्यार्थियों, Adda247 आपके लिए लाया है नवीनतम पैटर्न आधारित अध्यन सामग्री ताकि आप बेहतर अध्यन कर सकें. Adda247 NIACL Assistant Mains Exam 2018 Test Series के साथ इस वर्ष NIACL Assistant Mains परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कीजिये.




