Bankersadda Hindi   »   LIC AAO Salary 2022: LIC AAO...

LIC AAO Salary 2022: LIC AAO सैलरी 2022 चेक करें एलआईसी एएओ की इन-हैंड सैलरी, भत्ते, जॉब प्रोफाइल और करियर ग्रोथ की पूरी डिटेल

LIC AAO Salary 2022: LIC AAO सैलरी 2022 चेक करें एलआईसी एएओ की इन-हैंड सैलरी, भत्ते, जॉब प्रोफाइल और करियर ग्रोथ की पूरी डिटेल | Bankersadda Hindi_1.1

 LIC AAO Salary 2022: सैलरी या वेतन हर एक नौकरी के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक होता है, जो उस नौकरी का आकर्षण केंद्र भी होता है। प्रत्येक उम्मीदवार को निश्चित रूप से आवेदन किये गये नौकरी की सैलरी के बारे में पता होना चाहिए। ठीक इसी प्रकार LIC AAO वेतन 2022 सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है जो सभी उम्मीदवारों को पता होना चाहिए। वेतन और नौकरी प्रोफ़ाइल उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार करने के लिए उत्साहित और प्रेरित कर सकती है। LIC AAO जॉब प्रोफाइल, आकर्षक वेतन संरचना और अन्य लाभ व भत्ते LIC AAO की नौकरी को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। LIC AAO पदों के लिए मूल वेतन 53,600 रुपये प्रति माह से शुरू होता है इसके अतिरक्त इसमें भत्ते और अन्य लाभ प्राप्त होते हैं। इस लेख में, हम आपको LIC AAO 2022 का पूर्ण विवरण अर्थात इन-हैंड सैलरी/वेतन, वेतन संरचना, भत्ता, अन्य लाभ, नौकरी प्रोफ़ाइल और पदोन्नति प्रदान करने जा रहे हैं।

LIC AAO वेतन 2022 (LIC AAO Salary 2022)

भारतीय जीवन बीमा निगम Life Insurance Corporation of India), भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है और LIC में स्थायी सरकारी नौकरी हासिल करना सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) की नौकरी बीमा क्षेत्र में सबसे अधिक मांग वाली नौकरियों में से एक मानी जाती है, यही इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा में वृद्धि/बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण है। इस प्रकार, LIC AAO के रूप में एक सीट सुरक्षित करने के लिए, आपको बहुत कठिन मेहनत और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है।

LIC AAO वेतन 2022: वेतन संरचना (LIC AAO Salary 2022: Salary Structure)

LIC AAO वेतन संरचना में विभिन्न भत्ते और कटौतियां हैं। उसी का विवरण नीचे दिया गया है।

LIC AAO Salary 2022 Salary Structure

Basic Pay

53,600/-

Special Allowance

4,500/-

DA

21500/-

HRA (Minimum 7%)

3752/-

Transport Allowance

1,960/-

Gross Salary

85,612/-

LIC AAO 2022 लाभ और भत्ते (LIC AAO 2022 Perks and Allowances)

भत्ते तय नहीं होते हैं, समय-समय पर ज़रूरत के हिसाब से इन्हें बढ़ा दिया जाता है। भत्तों का उद्देश्य जीवन यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ सुरक्षा प्रदान करना और अप्रत्याशित चिकित्सा ख़र्चों के ख़िलाफ़ सुरक्षा प्रदान करना है। LIC AAO के रूप में चुने गए एक उम्मीदवार को आकर्षक वेतन के साथ कई आकर्षक भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं और उनमें से कुछ का विवरण नीचे दिया गया है।

  • अवकाश यात्रा रियायत/Leave Travel Concession
  • स्वास्थ्य सुविधा/Medical Facility
  • दुर्घटना बीमा/Accidental Insurance
  • निजी वाहन के लिए ऋण सुविधा/Loan facility for personal vehicle
  • भोजन कूपन/Meal Coupon
  • महंगाई भत्ता/Meal Coupon
  • मकान किराया भत्ता/House Rent Allowance
  • परिवहन भत्ता/Transport Allowance
  • विशेष भत्ता/Special Allowance
  • सामूहिक बीमा/Group Insurance
  • मोबाइल और अन्य दैनिक आवश्यकता व्यय/Mobile and other daily requirement expenses, आदि.

LIC AAO 2022: जॉब प्रोफाइल (LIC AAO 2022: Job Profile)

LIC AAO की नौकरी की भूमिकाओं और ज़िम्मेदारियों के बारे में पूर्व ज्ञान, आपको चयन चरणों में सफलता के मामले में आत्मविश्वास से काम करने में मदद करेगा। उम्मीदवार इस लेख में LIC AAO 2022 की जॉब प्रोफाइल देख सकते हैं।

  • नई योजनाएँ बनाना तथा पहले से मौजूद और नई नीतियों की जाँच करना।
  • ग्राहकों के दावों और निपटान का पर्यवेक्षण करना और क्लेम दाखिल करना।
  • सहायता प्रदान करना और संबंधित अन्य विभागों के साथ भी समन्वय करना।
  • ग्राहकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना, उनके साथ बातचीत करना और उनके प्रश्नों के समाधान प्रदान करना।
  • उच्च विभागीय अधिकारियों द्वारा सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा करना।
  • मौजूदा तथ्यों का निरीक्षण और तथ्यात्मक त्रुटियों को इंगित करना।

LIC AAO 2022: कैरियर विकास (LIC AAO 2022: Career Growth)

सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले हर व्यक्ति को उसकी नौकरी की अवधि में पदोन्नति मिलती है। वेतन वृद्धि के साथ, LIC AAO को उच्च ग्रेड सहायक का पद प्राप्त होने की उम्मीद है। यह उम्मीदवार के प्रदर्शन और अनुभव पर भी निर्भर करता है।

  • प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer)
  • सहायक मंडल प्रबंधक (Assistant Divisional Manager)
  • प्रभागीय प्रबंधक (Divisional Manager)
  • वरिष्ठ मंडल प्रबंधक (Senior Divisional Manager)
  • अंचल/परिक्षेत्रीय प्रबंधक (Zonal Manager)

FAQs: LIC AAO Salary 2022

प्रश्न 1. LIC AAO के लिए मूल वेतन क्या है?

उत्तर: LIC AAO का मूल वेतन 53,600/- है।


प्रश्न 2. LIC AAO के क्या लाभ हैं?

उत्तर: उम्मीदवार उपरोक्त लेख में LIC AAO के सभी भत्तों को चेक कर सकते हैं।

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me