Bankersadda Hindi   »   SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 27th April – Seating Arrangement

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 27th April – Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Seating Arrangement

Direction (1-5): निम्नलिखित आँकड़ों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और तदनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

नौ व्यक्ति एक सीधी रेखा में उत्तर दिशा की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। V, P के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है। N और V के मध्य एक व्यक्ति बैठा है। N और M के मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं, M जो अंतिम स्थान से चौथे स्थान पर बैठा है। M और T के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं, T जो J के दायें बैठा है। J और K के मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं, K जो अंतिम स्थान पर नहीं बैठा है। L, Y के बायें बैठा है।


Q1. निम्नलिखित में से कौन Y और K के ठीक बीच में बैठा है?

(a) M 

(b) N 

(c) V 

(d) T 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q2. L के बाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) M 

(b) Y 

(c) P 

(d) J

(e) इनमें से कोई नहीं   


Q3. P और Y के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) पाँच 

(b) तीन  

(c) दो  

(d) छ

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q4. निम्नलिखित में से कौन अंत में बैठा है?

(a) N, L 

(b) Y, N 

(c) P, J 

(d) J, Y 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q5. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और एक समूह बनाते हैं। वह ज्ञात कीजिए जो उस समूह से संबंधित नहीं है।

(a) J, L 

(b) Y, T 

(c) M, V 

(d) T, K 

(e) P, N


Direction (6-10): निम्नलिखित आँकड़ों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और तदनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

आठ व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उनमें से कुछ अंदर की ओर उन्मुख हैं और कुछ बाहर की ओर उन्मुख हैं। W, R के दायें से पांचवें स्थान पर बैठा है और दोनों विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं। P, W के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। F, P के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। H और F के बीच में एक व्यक्ति बैठा है। Y, अंदर की ओर उन्मुख है और P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। F, Y के बायें से तीसरे स्थान पर नहीं बैठा है और वह H की समान दिशा की ओर उन्मुख है। B, R का निकटतम पडोसी नहीं है और L के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है. F के निकटतम पडोसी समान दिशा की ओर उन्मुख हैं. L, H के बायें से तीसरे स्थान पर नहीं बैठा है।


Q6. F के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) P 

(b) H 

(c) R 

(d) Y 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q7. W के ठीक बायें बैठे व्यक्ति के सन्दर्भ में B का स्थान क्या है?

(a) बाएँ से दूसरा

(b) दाएं से छठा

(c) बाएँ से तीसरा

(d) दाएं से चौथा

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q8. निम्नलिखित में से कौन निकटतम पड़ोसी हैं?

(a) B, W 

(b) R, Y 

(c) L, H 

(d) F, R 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q9. यदि इन सभी को घड़ी की सुई की दिशा में B से शुरू करते हुए वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो उनमें से कितने अपने समान स्थान पर रहेंगे (B को छोड़कर)? 

(a) तीन 

(b) दो  

(c) चार

(d) एक  

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q10. अंतिम व्यवस्था के अनुसार सही कथन ज्ञात कीजिए।

(a) F और L के आसन्न बैठा व्यक्ति विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं

(b) R और B के बीच एक व्यक्ति बैठा है

(c) W, R के आसन्न बैठे व्यक्ति के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है

(d) B और P निकटतम पड़ोसी नहीं हैं

(e) कोई भी सही नहीं है 


Direction (11-15): निम्नलिखित आँकड़ों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और तदनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

दस व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं। पंक्ति 1 में – A, B, C, D और E दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं और पंक्ति 2 में – P, Q, R, S, और T उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं लेकिन आवश्यक रूप से इसी क्रम में हैं। पंक्ति 1 के व्यक्ति, पंक्ति 2 के व्यक्ति की ओर उन्मुख हैं और इसके विपरीत। C, B के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है और उनमें से एक अंत में बैठा है। C के विपरीत बैठा व्यक्ति, R के ठीक बाएँ बैठा है। R और P के बीच दो व्यक्ति बैठे हैं। P के विपरीत बैठा व्यक्ति, A के ठीक दाएं बैठा है। D, R के विपरीत नहीं बैठा है। न तो Q और न ही S, B के विपरीत बैठा है। A, S के विपरीत नहीं बैठा है।  


Q11. T और Q के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) तीन  

(b) दो 

(c) एक 

(d) या तो A या  B 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q12. निम्नलिखित में से कौन D के आसन्न बैठा है?

(a) E 

(b) C 

(c) A 

(d) B 

(e) इनमें से कोई नहीं


Q13. निम्नलिखित में से कौन निकटतम पड़ोसी हैं?

(a) D, C 

(b) S, R 

(c) T, P 

(d) B, A 

(e) इनमें से कोई नहीं


Q14. अंतिम व्यवस्था के अनुसार गलत कथन/कथनों को ज्ञात कीजिए।

1. D पंक्ति के अंत में बैठा है।

2. S के दायीं ओर दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं।

3. P और A एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं।

(a) केवल 2

(b) दोनों 1 और 3

(c) दोनों 2 और 3

(d) केवल 3

(e) सभी गलत हैं 


Q15. निम्नलिखित पाँच में से चार एक निश्चित रूप से एक-समान हैं और एक समूह का निर्माण करते हैं। वह ज्ञात कीजिए जो उस समूह से संबंधित नहीं है।

(a) R 

(b) C 

(c) Q 

(d) E 

(e) T


SOLUTIONS:


SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 27th April – Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_2.1SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 27th April – Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_3.1




Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1


prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me