Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 24th January 2019...

Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. स्टेटिक और बैंकिंग अवेयरनेस पर प्रश्न उन देशों, घटनाओं या किसी भी चीज़ से संबंधित होते है जो कुछ समय से खबरों में होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!




Current-Affairs-24th-January-2019-2018-Daily-GK-Update
                              

                                           राष्ट्रीय समाचार



1. ग्लोबल इन्वेस्टर्स शिखर सम्मेलन चेन्नई में आयोजित किया गया
Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1


i. तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में ग्लोबल इन्वेस्टर शिखर सम्मेलन का दूसरा संस्करण आयोजित किया. राज्य सरकार जल्द ही राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ई-वाहन नीति का अनावरण करेगी.

ii. उद्घाटन समारोह में, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि थीं. उन्होंने राज्य की  प्रगति के लिए केंद्र के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. तमिलनाडु सरकार ने इस आयोजन को करने के लिए लगभग 75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी (AIADMK), राजधानी: चेन्नई (मद्रास)
2. पीएम मोदी ने प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना शुरू की

Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की, जिसके तहत भारत में धार्मिक प्रवासियों के एक समूह को एक वर्ष में दो बार भारत के धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा.

ii. 40 भारतीय मूल के लोगों का पहला जत्था प्रवासी भारतीय दिवस पर जाएँगे और यहीं से वे अपना दौरा शुरू करेंगे. 

3.IAFTX 2019: भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास पुणे में आयोजित किया गया

Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (IAFTX) -2019 के लिए तौर-तरीकों पर काम करने के लिए अंतिम योजना सम्मेलन पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था.

ii. संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों और भारत के साथ आयोजित किया जा रहा है. 
4. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने नये नौसेना एयर बेस आईएनएस कोहासा का कमीशन किया

Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i.भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के डिगलीपुर में नए नौसेना एयर बेस ‘आईएनएस कोहासा’का कमीशन किया गया.
ii. एयरबेस का उपयोग डोर्नियर जैसे हेलीकॉप्टर और छोटे विमानों के संचालन को संभालने के लिए किया जाएगा. अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी भाग में नए एयरबेस का उपयोग रक्षा और नागरिक विमान दोनों के लिए किया जाएगा.
5. गोवा में दूसरा विश्व एकीकृत चिकित्सा मंच 2019 आयोजित किया गया

Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. आयुष के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपाद येसो नाइक ने ‘होम्योपैथिक चिकित्सा उत्पादों का विनियमन; वैश्विक सहयोग में उन्नति’ पर गोवा में द्वितीय विश्व एकीकृत चिकित्सा मंच 2019 का उद्घाटन किया.

ii. मंच के आयोजक आयुष मंत्रालय के तहत होम्योपैथी में अनुसंधान के लिए केंद्रीय परिषद हैं.



अंतरराष्ट्रीय समाचार
6. वेनेजुएला ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध तोड़े
Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

i. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने घोषणा की है कि वह अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा विपक्ष के नेता जुआन गुएदो को दक्षिण अमेरिकी देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने के बाद अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध तोड़ रहे हैं.
ii. निकोलस मादुरो ने वेनेजुएला में सभी अमेरिकी राजनयिक कर्मचारियों को देश छोड़ने के लिए 72 घंटे दिए है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने अमेरिकी सरकार पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगाया है.

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • वेनेजुएला राजधानी- काराकस, मुद्रा- वेनेजुएला बोलिवर. 
नियुक्ति



7. रवनीत गिल को येस बैंक का नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया
Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. येस बैंक ने अनुभवी बैंकर रवनीत सिंह गिल को अपना नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है और ऋणदाता को इसके लिए आरबीआई की स्वीकृति भी मिल गई है. वह 1 मार्च, 2019 को या उससे पहले बैंक में शामिल हो जाएँगे.

ii. श्री गिल वर्तमान में ड्यूश बैंक के भारत परिचालन के प्रमुख हैं. गिल 1991 में ड्यूश बैंक में शामिल हो गए थे और कॉर्पोरेट बैंकिंग, पूंजी बाजार और धन प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवसायों में कार्यरत थे.



उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • येस बैंक का मुख्यालय मुंबई में है.
8. पीयूष गोयल को अंतरिम वित्त मंत्री के रूप में नामित किया गया
Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i. पीयूष गोयल को अरुण जेटली की अस्वस्थता के दौरान अंतरिम वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के अंतरिम मंत्री के रूप में नामित किया गया है. गोयल कोयला और रेलवे के अपने मौजूदा विभागों को बनाए रखेंगे.

ii. 66 वर्षीय केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली नियमित चिकित्सा जांच के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए रवाना हुए थे. अपरिहार्य अवधि के दौरान जेटली को एक पोर्टफोलियो के बिना एक मंत्री के रूप में नामित किया जाएगा.

रैंक और रिपोर्ट
9. वित्त वर्ष 2020 में भारत की वृद्धि दर 7.4% से 7.6% तक होने की उम्मीद: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट
Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i. संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड इकॉनोमिक सिचुएशन एंड प्रोस्पेक्टस (WESP) 2019 नामक संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में मजबूत निजी खपत और 7.4% की जीडीपी वृद्धि दर के साथ, भारतीय अर्थव्यवस्था के 2019-20 में 7.6% की गति से वृद्धि होने की उम्मीद है.



पुरस्कार



10. यूएई के तीन भारतीय आप्रवासियों को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया

Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

i. Tयूएई के तीन भारतीय आप्रवासी उन लोगों में हैं जिन्हें भारतीय प्रवासी के लिए सर्वोच्च सम्मान प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) कन्वेंशन में गिरीश पंत, सुरेंद्र सिंह कंधारी और डॉ. ज़ुलेखा दाउद और अन्य पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया.

ii. गिरीश पंत, एक सामाजिक कार्यकर्ता है. गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार सिख मंदिर के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह कंधारी एक परोपकारी, व्यवसायी हैं. ज़ुलेखा हेल्थकेयर ग्रुप की संस्थापक और चेयरपर्सन डॉ. ज़ुलेखा के लिए माना जाता है.

महत्वपूर्ण दिवस


11. राष्ट्रीय बालिका दिवस: 24 जनवरी

Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

i. 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. महिला और बाल विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2019 मनाया. कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ (BBBP) योजना की वर्षगांठ भी मनाई गई.

ii. राष्ट्रीय बालिका दिवस 2019 का विषय “Empowering Girls for a Brighter Tomorrow” था और इसे बाल लिंग अनुपात (CSR) में गिरावट के मुद्दे पर जागरूकता पैदा करने और बालिकाओं के मूल्यांकन के आसपास सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्यों के साथ मनाया गया.

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • मेनका संजय गांधी केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री हैं.

12. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस: 24 जनवरी

Daily GK Update 24th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

i. आज (24 जनवरी) को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस है.
ii. 3 दिसंबर 2018 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति के साथ शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका के जश्न में 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित करने का संकल्प लिया गया था.

Print Friendly and PDF
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me