Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 25th January 2019...

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. स्टेटिक और बैंकिंग अवेयरनेस पर प्रश्न उन देशों, घटनाओं या किसी भी चीज़ से संबंधित होते है जो कुछ समय से खबरों में होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!




Current-Affairs-24th-January-2019-2018-Daily-GK-Update
                              

                                           राष्ट्रीय समाचार



1. ISRO ने कलाम सैट और माइक्रोसेट आर के वाहन PSLV C44  को सफलतापूर्वक लॉन्च किया
Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी C 44 को कलाम सैट एंड इमेजिंग सैटेलाइट माइक्रोसेट आर ले जाने के लिए सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया. रॉकेट ने माइक्रोसेट आर को उसकी निर्धारित कक्षा में ठीक से पहुंचा दिया है. उपग्रह को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था.

ii. कलामसैट दो महीने के जीवन काल वाली एक किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह है.

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • इसरो के निदेशक: के. सिवान, मुख्यालय: बेंगलुरु , स्थापना: 1969.
2. डीआरडीओ ने ओडिशा तट से लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने नौसेना के युद्धपोत INS चेन्नई से लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (LR-SAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.

ii.  परीक्षण ओडिशा के तट पर आयोजित किया गया था. LR-SAM ने परीक्षण के दौरान एक कम उड़ान वाले हवाई लक्ष्य पर निशाना मारा.
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • डॉ. जी. सतीश रेड्डी रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष हैं.
  • DRDO की स्थापना 1958 में हुई थी.
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है.

3. तेलंगाना सरकार ने बाघों की रक्षा के लिए राज्य बाघ संरक्षण बल का गठन किया

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. तेलंगाना सरकार ने राज्य में बाघों की आबादी को बचाने के लिए एक ‘राज्य बाघ संरक्षण बल’ के गठन का निर्णय लिया है.मुख्य सचिव एस के जोशी की अध्यक्षता वाली राज्य वन संरक्षण समिति ने STPF के गठन का निर्णय लिया है.

ii. राज्य और केंद्र सरकार बल की लागत 40:60 के आधार पर साझा करेंगे. 2.25 करोड़ की निधि राशि को भी बाघों की रक्षा और वन अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्वीकृत दी गई है. समिति ने जंगल के पेड़ों की कटाई और अन्य संबंधित अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है.

नियुक्ति
4. सुल्तान अब्दुल्ला को नया मलेशियाई राजा चुना गया
Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह को देश के शाही परिवारों के सदस्यों द्वारा मलेशिया के नए राजा के रूप में चुना गया है. 59 वर्षीय नये राजा को पहले मलेशियाई राज्य पहांग का सुल्तान नियुक्त किया गया था.

ii. उन्होंने हाल ही में अपना पद छोड़ने वाले केल्तन के सुल्तान मुहम्मद वी की जगह ली थी,जिससे यह मलेशिया के इतिहास में पहला उदगम बन गया.
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • मलेशिया की राजधानी: कुआलालंपुर, मुद्रा: मलेशियाई रिंगित.

5. इंडिगो ने रोनोजॉय दत्ता को नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

i.इंडिगो के मालिक इंटरग्लोब एविएशन ने रोनोजॉय दत्ता को तत्काल प्रभाव से कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है. कंपनी ने कंपनी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक, मेलेवेटिल दामोदरन की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है.

ii. रोनोजॉय दत्ता अगले पांच वर्ष तक कंपनी के सीईओ के रूप में कार्य करेंगे. 
पुरस्कार



6. सरकार ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कार की स्थापना की

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. सरकार ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कार के शीर्षक के साथ एक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है. इसकी घोषणा हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाएगी. पुरस्कार में प्रमाणपत्र और 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है.

ii. इस वर्ष, गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 8 वीं बटालियन को आपदा प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है. 
महत्वपूर्ण दिवस


7. राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i. हर वर्ष 25 जनवरी को मतदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने और युवा पीढ़ी को मतदान के अधिकारों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

ii. राष्ट्रीय मतदाता दिवस विषय  2019 “No Voter to be left behind” है. राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का यह नौवां वर्ष है.
iii. 25 जनवरी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का स्थापना दिवस है, जो 1950 में अस्तित्व में आया था.
खेल समाचार

8. जोहान बोथा ने क्रिकेट से सेवानिवृत्ति की घोषणा की

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने तत्काल सेवानिवृत्ति की घोषणा की है. बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2005 से 2012 तक 5 टेस्ट मैच, 78 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच, और 40 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले.

ii. बोथा ने 10 वनडे मैचों में प्रोटियज की कप्तानी की और 2009 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद टीम को नंबर 1 रैंकिंग पर ले गया.

निधन

9. साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बंगाली लेखक अतीन बंद्योपाध्याय का निधन
Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

i. साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बंगाली लेखक अतीन बंद्योपाध्याय का ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया है.

ii. 2001 में पंचशती गैल्पो, जैसी लघु कथाओं के संकलन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित बंद्योपाध्याय ने कई दशकों के अपने शानदार करियर में नीलकंठ पखिर खोंजे, अलौकिक जलयान, निल तिमी, एकती जल रेखा जैसे लोकप्रिय उपन्यास लिखे. उन्होंने भरतभार्षो के लिए बंकिम पुरस्कार (1998) भी प्राप्त किया था.

10.ज्ञानपीठ विजेता हिंदी लिखिका कृष्णा सोबती का निधन

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

i. प्रख्यात हिंदी लिखिका और निबंधकार कृष्णा सोबती का दिल्ली में निधन हो गया है. वह 93वर्ष की थी. वह साहित्य अकादमी, ज्ञानपीठ जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता थीं और उन्हें पद्म भूषण भी दिया गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था.

ii. उनकी कुछ प्रसिद्ध कृतियों में दार से बिछुड़ी, मित्रो मरजानी, जिंदगीनामा, दिल-ओ-दानिश, बादलों के घेरे , ऐ लड़की और गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान शामिल हैं.


11. पुलित्जर पुरस्कार-विजेता समीक्षक रसेल बेकर का निधन

Daily GK Update 25th January 2019 | Daily Current Affairs | In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

i. द न्यू यॉर्क टाइम्स के लिए हजारों कॉलम लिखने वाले और पीबीएस टेलीविजन कार्यक्रम “मास्टरपीस थिएटर” की को होस्ट करने वाले पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक रसेल बेकर का लेसेबर्ग, वे में निधन हो ग. वह 93 वर्ष के थे.

ii. बेकर ने 1979 में कमेंट्री के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता था. यह हास्य लेखक को टिप्पणी के लिए दिया गया पहला पुलित्जर था.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me