Bankersadda Hindi   »   SBI PO मेंस 2019 में सफलता...

SBI PO मेंस 2019 में सफलता पाने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं!! !!

SBI PO मेंस 2019 में सफलता पाने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं!! !! | Bankersadda Hindi_0.1

  

देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ मेंस परीक्षा के परिणाम(रिजल्ट) की घोषणा कर दी है| यह बैंक के क्षेत्र की सबसे बड़ी परीक्षा में से एक है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है| इसमें लाखों लोग प्रत्येक वर्ष अपनी किस्मत आजमाते हैं| इसीलिए इसमें कड़ी प्रतियोगिता देखनें को मिलती है|

 SBI PO मेंस 2019 में सफलता पाने वाले सभी उम्मीदवारों को                                           बहुत-बहुत बधाई !!


जिन उम्मीदवारों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है, वह सभी बधाई के पात्र हैं| ADDA247 की तरफ से आप सभी को अगले चरण के लिए शुभकामनायें| आपके धैर्य ने और आपकी कड़ी मेहनत ने आपको इस मुकाम पर पहुँचाया है|

उम्मीद है कि आप अपने जीवन के सफ़र में ऐसे ही सफलता प्राप्त करते रहेंगे| आपके साथ वो लोग भी बधाई के पात्र है जिनका आपकी सफलता के पीछे हाथ है| इसलिए ADDA247 उन सभी को भी बधाई देता है जिसने आपकी मदद की या जिसने आपको मार्गदर्शित किया| अपने सराहनीय कार्य किया है क्योंकि यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है| तो इसमें बैठने वाले लाखों लोगों को पछाड़ कर आप इस मुकाम पर पहुंचे है| आपकी इस उपलब्धि की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है| अंत में इतना ही कि ऐसे ही दृढ़ता से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते रहे और देखेंगें की सफलता आपके कदम चूमेंगी|

अब आगे उन लोगों की बात करते है जो इस परीक्षा में विफल  हो गए है| ऐसे लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है| क्योंकि विफलता और सफलता दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू है| जैसे काली अंधियारी रात के बाद सुबह का प्रकश आ जाता है| वैसे ही विफलता के बाद सफलता भी आती है| इसीलिए निराश होने की जगह, विफलता से सबक सीखें और आगे के लिए प्रयास करें| आप क्यों असफल हुए, कहाँ कमी रह गई, किस जगह पर आप अन्य अभ्यार्थियों पीछे रह गए यह जानने का प्रयास करें | अपनी विफलता से सीखने वाले लोग एक न एक दिन सफल अवश्य होते है| 



उम्मीद है आप बेहतर करेंगे और सफल होंगे. ADDA247 की ओर से आपको साक्षात्कार के लिए ढेर सारी शुभकामनायें…




SBI PO मेंस 2019 में सफलता पाने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं!! !! | Bankersadda Hindi_1.1  SBI PO मेंस 2019 में सफलता पाने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं!! !! | Bankersadda Hindi_2.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me