Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 5th November 2019...

Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi

प्रिय पाठकों,

Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1.ब्रह्मपुत्र पर पहली बार शुरू हुई कार्गो कंटेनरों की आवाजाही 


Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग और ब्रह्मपुत्र नदी के माध्यम से पहली कंटेनरीकृत कार्गो की आवाजाही पश्चिम बंगाल के हल्दिया से शुरू की जा चुकी हैं।
  • एमवी माहेश्वरी पोत को पेट्रोकेमिकल्स, खाद्य तेल और पेय के 53 कंटेनरों को असम में गुवाहाटी के पांडु IWAI टर्मिनल तक ले जाने में 12-15 दिन का समय लगेगा।
  • राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (NW-2) ब्रह्मपुत्र नदी का एक हिस्सा है, जो असम में धुबरी और सदिया के पास बांग्लादेश सीमा के बीच लगभग 891 किमी की लम्बा है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

2. गुयाना 2020 तक बन जाएगा दुनिया का सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला देश  


Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, 2019 में गुयाना की वृद्धि 4.4% तक बढ़ने के बाद 2020 में गुयाना की जीडीपी 86% से अधिक पहुँचने का अनुमान है।
  • यह अनुमानित वृद्धि गुयाना में एक्सॉन मोबिल कॉर्प द्वारा तेल की खोज के बाद हुई थी। गुयाना की अर्थव्यवस्था पांच साल के भीतर तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना हैं।
  • 2020 में गुयाना की जीडीपी चीन की जीडीपी की तुलना में चौदह गुना बढ़ जाएगी।
  • ये दक्षिण अमेरिका का देश है जिसकी आबादी 7,80,000 है और ब्राजील और वेनेजुएला इसके पड़ोसी देश हैं।
  • तेल क्षेत्र पांच वर्षों के भीतर अर्थव्यवस्था के लगभग 40% हिस्से का प्रतिनिधित्व करेगा।
  • इसके वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)  4 बिलियन डॉलर  को पार कर सकता है और इसके 2024 तक लगभग 15 बिलियन डॉलर तक बढ़ने की संभावना हैं।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • गुयाना के राष्ट्रपति: डेविड ए.ग्रेंजर; गुयाना के प्रधान मंत्री: मूसा नागामुटू
    • गुयाना की राजधानी: जॉर्ज टाउन; गुयाना की मुद्रा: गुयानीज डॉलर
    राज्य समाचार

    3. अमरिंदर सिंह ने पंजाब की पहली रोजगार हेल्पलाइन सेवा का किया शुभारम्भ  

    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
    • पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ‘घर घर रोज़गार’ कार्यक्रम के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए अपनी तरह की पहली रोजगार हेल्पलाइन नंबर 76260-76260 की शुरुआत की है।
    • इस हेल्पलाइन का उद्देश्य पंजाब के हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करना और इसके द्वारा रोजाना 75 हजार मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकेगा।
    • इस प्रक्रिया में, पंजाब रोजगार हेल्पलाइन का डेटा तैयार करने के लिए 110-सीट कॉल सेंटर की भी स्थापना की गई है।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • पंजाब की राजधानी: चंडीगढ़
    • पंजाब के राज्यपाल: विजेन्द्रपाल सिँह बदनौर
    नियुक्तियां

    4. आदित्य मिश्रा होंगे लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अगले अध्यक्ष


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
    • वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
    • वे उत्तर प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने  खोज-सह-चयन पैनल की सिफारिशों पर मिश्रा को LPAI के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
    • उन्हें पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है।

      LPAI भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निर्धारित बिंदुओं पर यात्रियों और सामानों की सीमा पार आवाजाही के लिए सुविधाओं का विकास, स्वच्छता और प्रबंधन करता है।

    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • LPAI का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 2012  

    5. इंडसइंड बैंक ने सुमन कथपालिया को नियुक्त किया अगला एमडी एवं सीईओ


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
    • निजी क्षेत्र के ऋणदाता इंडसइंड बैंक ने अपने उपभोक्ता बैंकिंग प्रमुख सुमन कथपालिया को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
    • वह रोमेश सोबती का स्थान लेंगे, जो मार्च 2020 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इंडसइंड बैंक में नियुक्त होने से पहले सुमंत कथपालिया, एबीएन एमरो बैंक में उपभोक्ता ऋण प्रमुख थे और 2008 में इंडसइंड बैंक के साथ जुड़े थे।

    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इंडसइंड बैंक का मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1994;
    • टैगलाइन: वी मेक यू फील रिचर
    पुरस्कार

    6. माधुरी विजय के पहले उपन्यास ने जीता 2019 का साहित्य जेसीबी पुरस्कार


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
    • यू.एस. मूल की भारतीय लेखिका माधुरी विजय ने उनके पहले उपन्यास, “द फार फील्ड” के लिए इस साल के साहित्य जेसीबी पुरस्कार जीता हैं, ये लेखन के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे कीमती भारतीय पुरस्कार है।
    • उपन्यास फोर्थ एस्टेट इंडिया द्वारा प्रकाशित हैं, जो कश्मीर में 1990 के दशक में हुए नरसंघार की पृष्ठभूमि के खिलाफ जटिल व्यक्तिगत कहानी बयान करता है।
    • उन्हें पुरस्कार के रूप में दिल्ली कलाकार द्वय ठुकराल और टैगरा द्वारा मिरर मेल्टिंग नामक मूर्ति और 25 लाख रुपये राशि भी दी जाएगी ।
    • 2018 में शुरू किया जेसीबी पुरस्कार एक वार्षिक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है। यह अंग्रेजी के क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय लेखक या भारतीय लेखक को उनके अनुवादित उपन्यास के उत्कृष्ट लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है।
    • यह पुरस्कार इंग्अंलिश कंस्ट्रक्शन ग्रुप सीबी द्वारा वित्त पोषित है, जिसने यह पुरस्कार दिए जाने के लिए जेसीबी लिटरेचर फाउंडेशन की स्थापना की।
    • 2018 में, साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार बेन्यामिन द्वारा लिखित जैस्मिन डेज़ को दिया गया हैं, जिसका अनुवाद मलयालम से शहनाज़ हबीब ने किया हैं।
    बैठक एवं सम्मलेन

    7. श्रीलंका द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों के सम्मेलन की करेगा मेजबानी 


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
    • द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों का सम्मेलन 7 नवंबर, 2019 को श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे।
    • 2019 सीएलएम सम्मेलन का विषय ‘इक्न्यावल एक्सेस टू जस्टिस एंड द रूल ऑफ़ लॉ’ है।
    • सम्मेलन में लाखों लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए कानूनी विवादों को सुलझाने की मांग की गई है।
    • इनमें गरीबी, कानूनी सहायता की कमी, न्याय प्रणाली पर अविश्वास और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं शामिल हैं।

    उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे; राष्टपति: मैत्रीपाला सिरिसेना
  • अर्थव्यवस्था समाचार

    8. वित्त मंत्री ने दो आईटी पहलों ICEDASH और ATITHI का किया शुभारंभ


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयातित माल की सीमा शुल्क निकासी की बेहतर निगरानी और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में तेजी लाने के उद्देश्य दो नई आईटी पहल – ICEDASH and ATITHI का अनावरण किया।
    • ICEDASH भारतीय सीमा शुल्क के कारोबार की निगरानी का एक आसान तरीका है, जो यात्रियों को विभिन्न बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर आयात कार्गो के दैनिक सीमा शुल्क निकासी के समय को देखने में मदद करता है।
    • वहीँ ATITHI ऐप हवाई अड्डों पर सीमा शुल्क से होने वाली समस्या से छुटकारा दिलाने और तेज़ निकासी की सुविधा प्रदान करेगा और हवाई अड्डों पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों और अन्य आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाएगा।
    निधन

    9. फ्रांसीसी का विरोध करने वाली यवेटे लंडी का निधन


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
    • फ्रांसीसी विरोधी और नाज़ी शिविरों में समय बिताने वाली लीजेंड यवेटे लंडी जिन्होंने फ्रांस में नाज़ी शासन के दौरान युद्ध के यहूदी कैदियों जेल से भागने में मदद की थी, उनका 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया
    • उनका जन्म 22 अप्रैल 1916 को फ्रांस में हुआ था, यवेटे को सेना का ग्रैंड ऑफिसर बनाया गया था। जो फ्रांस का सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

    10. मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, एन.वी. बालासुब्रमण्यन का हुआ निधन


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
    • मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. बालासुब्रमण्यन का निधन हो गया।
    • उन्होंने 1996 से 2007 तक मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने स्व-वित्तपोषित प्रोफेशनल कॉलेज एंड पॉलिटेक्निक की शुल्क निर्धारण समितियों के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
    • उन्होंने 11 साल तक भारत के सुप्रीम कोर्ट (SC) में वरिष्ठ वकील और मध्यस्थ के रूप में काम किया।

    11. फिक्की के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति के.के. मोदी का निधन 


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
    • फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के पूर्व अध्यक्ष और मोदी एंटरप्राइजेज के प्रमुख कृष्णन कुमार मोदी (के.के. मोदी) का निधन हो गया।
    • वह 2002 से 2006 तक वाणिज्य और उद्योग के एशिया-प्रशांत क्षेत्रो के परिसंघ के अध्यक्ष भी थे। वे पंजाब के पटियाला जिले से थे।
    महत्वपूर्ण दिन

    12. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस: 5 नवंबर


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
    • दुनिया भर में हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया गया।
    • यह दिन दुनिया भर में लोगों में सुनामी के खतरों से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। दिसंबर 2015 में, यूएन महासभा ने 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया था।
    • 2019 में, विश्व सुनामी जागरूकता दिवस “सेंदाई सेवेन कैम्पेन” के लक्ष्य को बढ़ावा देना है, जो महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे में आपदा नुकसान को कम करने और बुनियादी सेवाओं के विघटन पर केंद्रित है।
    • विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की देन हैं क्योंकि जापान वर्षों से बार-बार प्रभावित हुआ हैं, जिसके कारण उसने सुनामी की पूर्व चेतावनी, सार्वजनिक कार्रवाई और भविष्य में प्रभावों को कम करने एवं आपदा से बेहतर तरीके से निपटने जैसे प्रमुख क्षेत्रों का निर्माण किया है।
    विविध समाचार

    13. इफ्को ने की भारत के पहले नैनो-आधारित उत्पादों की शुरुआत


    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
    • दुनिया की सबसे बड़ी इंडियन फ़ार्मर्स फ़र्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को)  ने गुजरात की कलोल इकाई में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान ऑन-ट्रायल आधारित नैनो नाइट्रोजन, नैनो जिंक, नैनो कॉपर की शुरुआत करके भारत की 1 नैनो-आधारित उत्पाद श्रृंखला शुरू की हैं।
    • इफको की कलोल इकाई में  नैनो बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (NBRC) में उत्पादों का उत्पादन किया गया ।
    • पहले चरण प्रयोग कृषि विज्ञान केंद्र (KVK)/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICC) के सहयोग से गया।
    • ये नैनोसंरचित फार्मूले प्रभावी रूप से पौधों को पोषक तत्व पहुंचाते हैं।
    • इन नैनो-उत्पादों के अन्य लाभों में पारंपरिक रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता में 50% की कमी, फसल उत्पादन में 15-30% की वृद्धि, मिट्टी के संवर्धन में सुधार, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी करना शामिल है।

    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इफको के प्रबंध निदेशक: उदय शंकर अवस्थी
    • स्थापना: 3 नवंबर 1967; मुख्यालय: नई दिल्ली

    Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

    More Current Affairs Show

    Practice Current Affairs & Banking Quiz

    You may also like to Read:

    Daily Current Affairs 5th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me