Bankersadda Hindi   »   IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 09...

IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 09 नवम्बर, 2019

IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 09 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_1.1

तार्किक क्षमता से आप परीक्षा में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं, यह एक स्कोरिंग सेक्शन है। आप सभी को अपने बेसिक्स स्पष्ट करने की जरूरत है और साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी रखना भी महत्त्वपूर्ण है। आपको दैनिक रूप से मॉक और प्रश्नोत्तरी प्रदान की जा रही है ताकि आप उचित स्ट्रेटेजी अपना सकें। इसके अलावा, आगामी महीनों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों के लिए स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। दिसम्बर महीने में होने वाली IBPS क्लर्क प्राम्भिक परीक्षा के लिए स्टडी प्लान हमने पहले ही जारी कर दिया है। उसी प्लान के तहत, यहाँ तार्किक क्षमता की प्रश्नोत्तरी दी जा रही है। सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्त्वपूर्ण विषय न चूकें।

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

सात व्यक्ति P,Q, R, S, T, U और V विभिन्न खेल अर्थात् वॉलीबॉल, टेनिस, क्रिकेट, गोल्फ, बेसबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल खेलते हैं। वे सभी विभिन्न रंग अर्थात् सफ़ेद, भूरा, गुलाबी, लाल, पीला, हरा और नीला पसंद करते हैं। सभी जानकारी समान क्रम में हों यह आवश्यक नहीं है।
S लाल रंग पसंद करता है और बैडमिंटन खेलता है। T गोल्फ और वॉलीबॉल नहीं खेलता है। पीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति क्रिकेट नहीं खेलता है। P बेसबॉल खेलता है और गुलाबी और भूरा रंग पसंद नहीं करता है। हरा रंग पसंद करने वाला व्यक्ति बास्केटबॉल खेलता है। T पीला रंग पसंद करता है। V नीला रंग पसंद करता है और गोल्फ और वॉलीबॉल नहीं खेलता है। U भूरा रंग पसंद करता है। Q वॉलीबॉल खेलता है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन गुलाबी रंग पसंद करता है? 
(a) P
(b) R
(c) U
(d) T
(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति गोल्फ खेलता है? 
(a) Q
(b) S
(c) U
(d) T
(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा सयोंजन सत्य है? 
(a) T-गोल्फ
(b) R-बास्केटबॉल
(c) S-टेनिस
(d) V-बैडमिंटन
(e) कोई सत्य नहीं है

Q4. निम्नलिखित में से कौन बास्केटबॉल खेलता है? 
(a) P
(b) S
(c) R
(d) T
(e) इनमें से कोई नहीं

Q5.निम्नलिखित में से कौन-सा दिया गया कथन सत्य है?
I. T पीला रंग पसंद करता है और गोल्फ खेलता है
II. P बेसबॉल खेलता है
III. U भूरा रंग पसंद करता है
(a) केवल  I
(b) केवल I और II
(c) केवल II और III
(d) केवल II
(e) कोई सत्य नहीं है

IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 09 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_2.1

Directions (6-8): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
छह व्यक्ति P,Q R, S, T और U में से, प्रत्येक की विभिन्न आयु है। T की आयु P और R से अधिक है। Q, S से आयु में बड़ा है। S से केवल तीन व्यक्ति आयु में छोटे है। P आयु में सबसे छोटा कर्मचारी नहीं है। आयु में दूसरे सबसे छोटे व्यक्ति की आयु 15 वर्ष है। U, Q से आयु में बड़ा है।

Q6. निम्नलिखित में से कौन आयु में सबसे बड़ा है?
(a) S
(b) Q
(c) R
(d) P
(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. आयु में T से बड़े कितने व्यक्ति हैं? 
(a) एक
(b) तीन
(c) दो
(d) तीन से अधिक
(e) कोई नहीं

Q8. यदि S की आयु 36 वर्ष है तो Q की आयु कितनी हो सकती है? 
(a)  24 वर्ष
(b) 48 वर्ष
(c) 40 वर्ष
(d) 9 वर्ष
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Solution(6-8):
U>Q>S>T>P(15)>R
S6.Ans(e)
S7.Ans(b)
S8.Ans(e)

Directions (9-10): प्रत्येक प्रश्नों में कुछ कथन और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भलें ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। निष्कर्षों को पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-सा दिए गए कथनों का अनुसरण करता है। 
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q9. कथन: 
कुछ संतरे आम हैं
सभी आम लीची हैं
कुछ लीची लाल हैं
निष्कर्ष:
I. कुछ लीची संतरे हैं
II. कुछ लाल आम हैं

S9. Ans.(a)
Sol.  
IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 09 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_3.1

Q10. कथन: 
कोई वॉटर हेन नहीं है
सभी हेन क्वीन हैं
कुछ क्वीन ट्री हैं
निष्कर्ष:
I. कुछ ट्री वॉटर नहीं हैं
II. कुछ क्वीन वॉटर नहीं हैं

S10. Ans.(b)
Sol.

IBPS clerk तार्किक क्षमता क्विज: 09 नवम्बर, 2019 | Bankersadda Hindi_4.1

Directions (11-15): इन प्रश्नों में, कथनों में विभिन्न तत्वों के मध्य सम्बन्ध दर्शाया गया है। कथनों के साथ निष्कर्ष भी दिए गए हैं। दिए गए कथनों पर आधारित निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उचित उत्तर चुनिए- 

Q11. कथन:  V>J>X<L=F≥R<U<Q≤K
निष्कर्ष: I: K>X II: L>R
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q12. कथन: D>R=L>C<N≤V>F<L
निष्कर्ष: I:  D≥C II: V>C
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q13. कथन:  H≥B=Q>I<J>S>N≤L
निष्कर्ष: I:  H>Q II: N<J
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q14. कथन:  C<N=F≥K>E<T≤R≥Y
निष्कर्ष: I: K≤N II: R>K
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q15. कथन:  Y>Z>U>Q≤K≥L=Q
 निष्कर्ष: I: K>Z II: Q>Y
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Solution(11-15):
S11. Ans(d)
I: K>X(False) II: L>R(False)

S12. Ans(b)
I:  D≥C(False)      II: V>C(True)

S13. Ans(b)
I:  H>Q(False)      II: N<J(True)

S14. Ans(a)
I: K≤N(True) II: R>K(False)

S15. Ans(d)
I: K>Z(False) II: Q>Y(False)

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me