Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 14th November 2019...

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !



अंतरराष्ट्रीय समाचार

1. श्रीलंका मैच फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने वाला बना पहला एशियाई देश 
Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • श्रीलंकाई संसद में ‘खेल से संबंधित अपराधों की रोकथाम’ का बिल पारित होते ही, श्रीलंका मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों को अपराध की श्रेणी में लाने वाला पहला एशियाई देश बन गया हैं।
  •  मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से संबंधित यह नया कानून सभी खेलों पर लागू होगा और यदि कोई व्यक्ति खेल में भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है और साथ ही उसे अन्य जुर्मानो का भुगतान भी करना पड़ेगा ।
उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी 
  • मुद्रा: श्रीलंकन का रुपया
  • प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे; अध्यक्ष: मैत्रीपाल सिरिसेन

राज्य समाचार

2. ओडिशा में “बाली यात्रा” उत्सव का हुआ शुभारंभ 

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • राज्य के समृद्ध समुद्री इतिहास की याद में हर साल आयोजित होने वाले त्योहार ‘बाली यात्रा’ का उद्घाटन ओडिशा के कटक में किया गया।
  • यह महोत्सव हर साल महानदी नदी के तट पर आयोजित किया जाता है, यह उत्सव पुराने समय को याद करने के लिए मनाया जाता हैं जब ओडिशा के व्यापारी समुंद्री यात्रा करके पूर्वी देशो इंडोनेशिया, बोर्नियो और श्रीलंका, बाली, सुमात्रा, जावा (जवा) में सुदूरवर्ती भूमि के विस्तार और व्यापार के लिए यात्रा करते थे। 
उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल होता है
  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल; मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक

3.  यूपी सरकार ने e-Ganna ऐप और वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों को समर्पित वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन e-Ganna ऐप का शुभारंभ किया हैं।
  • पोर्टल और ऐप की शुरुआत भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, किसानों को मिलों को गन्ने की आपूर्ति की सुविधा प्रदान करने और अनियमितताओं की जाँच करने के लिए की गई हैं।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

नियुक्तियां

4. निल्स एंडरसन होंगे यूनिलीवर अगले अध्यक्ष 

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • ब्रिटिश-डच उपभोक्ता उप्ताद कंपनी यूनिलीवर ने अपने गैर-कार्यकारी निदेशक निल्स एंडरसन को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं, ताकि उपभोक्ता वस्तुओं और लोजिस्टिक उद्योगों में उनके गहन अनुभव का उपयोग कर सके। 
  •  एंडरसन, मारिजन डेकर्स की जगह लेंगे जो पिछले तीन साल से भी ज्यादा समय से निवेश और सलाहकार फर्म नोवेलिस लाइफसाइंस के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों निभा रहे थे।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनिलीवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): एलन जोप
  • स्थापना: 2 सितंबर 1929
  • मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) और नीदरलैंड

5. ITDC ने कमल वर्धन राव को अपना नया अध्यक्ष और एमडी किया नियुक्त 

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) ने जी. कमल वर्धन राव को अपना नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  • इससे पहले केरल कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी केरल सरकार के प्रधान सचिव थे। उन्होंने 2014-15 में केरल पर्यटन के सचिव के रूप में भी काम किया है।
  • उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार में भारतीय तम्बाकू बोर्ड के अध्यक्ष, मत्स्य विभाग के निदेशक और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सहित कई पदों पर कार्य किया है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) स्थापना: अक्टूबर 1966

6. प्रकाश जावड़ेकर ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय का संभाला पदभार 
Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • प्रकाश जावड़ेकर ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय का पदभार संभाला। शिवसेना नेता अरविंद सावंत के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद यह निर्णय लिया गया। 
  • जावड़ेकर सूचना और प्रसारण, और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भी हैं।

7. जस्टिस मुहम्मद रफीक होंगे मेघालय उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश 

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • न्यायमूर्ति मुहम्मद रफीक ने मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें अजय कुमार मित्तल के स्थान पर नियुक्त किया गया हैं जो अब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • मो.रफीक मेघालय उच्च न्यायालय के आठवें मुख्य न्यायाधीश होंगे। जस्टिस रफीक ने 1984 में अपना क़ानूनी अभ्यास शुरू किया था। उन्होंने विशेष रूप से राजस्थान उच्च न्यायालय की लगभग सभी कानूनी शाखाओं में अभ्यास किया हैं।
  • उन्हें भारतीय संविधान, सेवा, भूमि अधिग्रहण, कर और कंपनी कानून मामलों के विशेषज्ञ के रूप में पहचाना जाता है। 
  • 2008 में, उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने दो बार राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मेघालय राजधानी: शिलांग; मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा; राज्यपाल: तथागत राय

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

8. नासा ने विवाद के बाद अल्टिमा थुले का नाम बदलकर रखा अरोकोथ 

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने धरती से सबसे दूर अंतरिक्ष चट्टान अल्टिमा थुले का नाम बदलकर अरोकोथ कर दिया है।
  • पृथ्वी से ये अब तक का सबसे दूर स्थित पिंड है, अर्मेरिकी भाषा में अरोकोथ का अर्थ “स्काई” यानी ऊंचाई की ओर देखने को प्रेरित करता है, पुराने नाम नाजी पर हुए विवाद के कारण इसका नाम बदला गया है।
  •  ये नाम पोहातन आदिवासी बुजुर्गों के साथ सहयोग से संबंधित है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.
  • स्थापना: 29,1958 जुलाई

बैठक और सम्मेलन

9.भारत-आसियान बिजनेस शिखर सम्मेलन 2019

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ने भारत-आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) बिजनेस शिखर सम्मेलन 2019 को संबोधित किया है।
  • आज, कल और एक साथ’ की थीम पर भारत-आसियान बिजनेस शिखर सम्मेलन का आयोजन आसियान अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार एवं निवेश प्रवाह को बढ़ाने पर किया जा रहा है। 
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार को बढ़ाकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। भारत और आसियान देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा आसियान के कारोबारी समुदाय के साथ संवाद कर रहे हैं।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 10 आसियान सदस्य देश: इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई, कंबोडिया, म्यांमार (बर्मा), लाओस

10.  पश्चिम बंगाल में COCSSO के 27वें सम्मेलन का हुआ उद्घाटन  
Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में केन्द्रीय एवं राज्य सांख्यिकीय संगठनों (COCSSO) के 27वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। 27वां COCSSO एक ऐसा सम्मेलन है, जिसका आयोजन हर वर्ष भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
  • COCSSO केंद्र और राज्य सांख्यिकीय हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सभी हितधारकों को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्यों योजनाकारों और नीति निर्माताओं को विश्वसनीय और समय पर आँकड़े उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करना है। इस सम्मेलन का विषय “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)” था, जो सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए एक सुदृढ़ निगरानी प्रणाली की स्थापना के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा उठाए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।
उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राष्ट्रीय सांख्यिकीय आयोग के अध्यक्ष: प्रो. बिमल के रॉय

11. आयुष मंत्रालय कर्नाटक में योग के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेगा आयोजन

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • आयुष मंत्रालयकर्नाटक के मैसूर में 15 से 16 नवंबर 2019 तक योग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा।
  • इस सम्मेलन का विषय ‘योग फॉर हार्ट केयर’ है। यह सम्मेलन इस श्रृंखला का पांचवा सम्मलेन हैं जिसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा की 69वीं बैठक द्वारा, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाएं जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अपनाने के बाद किया जा रहा है।
  • 2014 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बाद, दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय समुदायों में योग के प्रति अत्यधिक रुचि देखी गई है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आयुर्वेद, योग व प्राकृति चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): श्रीपाद येसो नाइक

खेल समाचार

12.फीफा ने भ्रष्टाचार से जुड़े तीन फुटबॉल अधिकारियों पर लगाया अजीव प्रतिबंधित 
Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) ने 2015 के भ्रष्टाचार घोटाले के जुड़े 3 दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल अधिकारियों को आजीवन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। 
  • जिन तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया गया था, उनमे पेरू के पूर्व फुटबॉल महासंघ अधिकारी मैनुअल बर्गा और अर्जेंटीना के एडुवर्डो डेलुकाऔर जोस लुइस मेकज़्नर शामिल हैं।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फीफा के अध्यक्ष:जियानी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904 
  • मुख्यालय: ज्यूरिक, स्विट्जरलैंड


महत्वपूर्ण दिन

13. वर्ल्ड डायबिटीज डे : 14 नवंबर

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • वर्ल्ड डायबिटीज डे (WDD) 14 नवंबर को विश्वस्तर पर मनाया जाता।
  • इस बार के डायबिटीज अवेयरनेस मंथ और वर्ल्ड डायबिटीज डे 2019 का विषय “फैमिली एंड डायबिटीज”। इस दिन की शुरूआत सबसे पहले इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (I.D.F.) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.)द्वारा वर्ष 1991 में की गई थी, जो डायबिटीज से पैदा हुए बढ़ते स्वास्थ्य खतरे के बारे में बढ़ती चिंताओं के लिए शुरू किया गया था।

  • वर्ल्ड डायबिटीज डे को 2006 में संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक दिवस घोषित किया गया। यह दिन प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी।

14. बाल दिवस: 14 नवंबर

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्‍म दिवस पर उनकी याद में मनाया जाता है।
  • उन्हें हमेशा बच्चो के साथ समय बिताना, उनसे बात करना और उनके साथ खेलना पसंद था। 
  •  बच्चे भी उन्हें प्यार करते थे और उनका सम्मान करते थे और उन्हें  प्यार से चाचा नेहरु बुलाया करते थे। भारत में बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है।
विविध

15. नीता अंबानी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में हुई शामिल 

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
  • रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को “मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट” का  मानद (ऑनरेरी) ट्रस्टी चुना गया है।
  • यह निर्णय भारतीय कला और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता के कारण लिया गया था।  वह इस सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं।
  • 2017 में, संग्रहालय ने उन्हें ‘द मेट विंटर पार्टी’ में  सम्मानित किया था, जो कला की क्षेत्र में अधिक विविधता और समावेश को बढ़ावा देने वाले लोगों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता हैं।
    2017 में उन्हें खेलों के क्षेत्र में विकास करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन द्वारा उठाए गए कदमो के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फोर्ब्स ने उन्हें 2016 में, एशिया की 50 सबसे शक्तिशाली व्यवसायियों महिलओं की सूची में रखा था।
  • वर्तमान में वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं, जो इस भूमिका में सेवा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट अध्यक्ष: डेनियल ब्रोड्स्की
  • स्थापित: 13 अप्रैल, 1870
  • अध्यक्ष और CEO: डेनियल वेइस

16. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का एंथम हुआ लॉन्च

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
  • Tसूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की गोल्डन जुबली के मौके पर इसका आधिकारिक एंथम और रेडियो जिंगल जारी किया।
  • यह एंथम, नाट्य शास्त्र के नौ रसों (भावनाओं) से प्रेरित है और जो प्रमुख फिल्मों और नृत्य ‘मुद्राओं’ के दृश्यों का संयोजन हैं,जिसे प्रसिद्ध नर्तक गीता चंद्रन और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज द्वारा तैयार किया गया है।
  • राष्ट्रगान का ऑडियो-विजुअल I&B मंत्रालय और फिल्म समारोह निदेशालय (DFF) के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) द्वारा निर्देशित और निर्मित किया गया है।
  • भारत का 50वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2019 76 देशों की 200 से अधिक फिल्मों का गवाह बनेगा। इस गोल्डन जुबली संस्करण में इंडियन पनोरमा सेक्शन में 26 फीचर फिल्मों और 15 गैर-फीचर फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी साथ इसमें लगभग 10,000 लोगों और फिल्म प्रेमियों के भाग लेने की संभावना है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

https://www.youtube.com/watch?v=iyQojVJ0HCs&list=PL4t_secZTPn6LHu6JRgz5H0PgMjlsyAaU

More Current Affairs Show

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 14th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me