Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 10 और 11...

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update


Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1.जीईएस 2019 का 5वां संस्करण बेंगलुरु में किया जाएगा आयोजित


Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_1.1
  • ग्लोबल एक्जीबिशन ऑन सर्विसेज, GES 2019 का 5वां संस्करण 26 से 28 नवंबर तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित जाएगा। 
  • ग्लोबल एक्जीबिशन ऑन सर्विसेज एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य दुनिया भर में उद्योग और सरकारों को शामिल करना है और भारत और शेष दुनिया के बीच सेवाओं के व्यापार में अधिक से अधिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
  • भारत उड्डयन और अंतरिक्ष कार्यक्रम, बुनियादी ढाँचे, और दूरसंचार परियोजनाओं जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश और साझेदारी को आकर्षित करना चाहता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO Pre 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल

नियुक्तियां

2. अंजनी कुमार होंगे माली में भारत के अगले राजदूत : विदेश मंत्रालय


Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_2.1
  • विदेश मंत्रालय (MEA) ने घोषणा की कि अंजनी कुमार को माली गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वह 2003 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। वह माली में प्रदीप कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रपति: इब्राहिम बोबाकर केटा
  • राजधानी: बामको ; मुद्रा: वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक 

3. न्यायमूर्ति संजय कैरोल बने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_3.1
  • न्यायमूर्ति संजय कैरोल ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने राजभवन में न्यायमूर्ति कैरोल को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलवाई।
  • इस नियुक्ति से पहले उन्हें पहले त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
पुरस्कार

4.  लेखिका शांता गोखले को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित 

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_4.1
  • सुविख्यात लेखिका, अनुवादक और फिल्म समीक्षक शांता गोखले को ‘टाटा लिटरेचर लाइव’ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जाएगा।
  • 1939 में महाराष्ट्र के दहानू शहर में जन्मी लेखिका ने हाल ही में अपने संस्मरण वन फुट ऑन द ग्राउंड: ए लाइफ टोल्ड थ्रू द बॉडी को प्रकाशित किया हैं। 
  • उन्हें 2015 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मिमानित किया जा चुका हैं।
  • साथ ही कवि के. सच्चिदानंदन को टाटा लिटरेचर लाइव पोएट लॉरेट के 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।
रक्षा समाचार

5. रक्षा मंत्रालय ने IDEX पोर्टल और स्टार्टअप चैलेंज (DISC) -III का किया शुभारंभ 

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_5.1
  • रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में (iDEX) रक्षा क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता प्राप्‍त करने के लिए नवाचार से जुड़ी उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए डेफ कनेक्‍ट सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है।
  • सम्मेलन का उद्देश्य iDEX पारिस्थितिकी तंत्र, रक्षा मंत्रालय, iDEX चयनित स्टार्टअप, पार्टनर इंक्यूबेटर्स, रक्षा नवाचार संगठन, नोडल एजेंसियां (थल सेना, नेवी, एयरफोर्स), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और सभी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और भारतीय आयुध निर्माणियाँ के बीच तालमेल बिठाना है।
  • IDEX पोर्टल का शुभारंभ और रक्षा भारत स्टार्टअप चैलेंज (DISC) -III का शुभारंभ इस दिन भर के कार्यक्रम की नियोजित कुछ प्रमुख गतिविधियाँ थी।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह


बैंकिंग समाचार

6. कर्नाटक ग्रामीण बैंक ने ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मोबाइल एटीएम’ सेवा की शुरू 

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_6.1
  • कर्नाटक ग्रामीण बैंक (KGB) ने कर्नाटक के कालाबुरागी और कई अन्य जिलों में ‘मोबाइल एटीएम’ सेवा की शुरुआत की है। इस विशेष वाहन में एटीएम और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के वीडियो दिखाने के लिए एक स्क्रीन लगाई गई है।
  • मोबाइल एटीएम किसानों के घर-घर जाकर उन्हें बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल ऑपरेटिंग सिस्टम से अवगत कराएंगे।
  • वैन में एक बैंक अधिकारी मौजूद होगा, जो डिजिटल ऑपरेटिंग सिस्टम और योजनाओं के बारे में जानकारी देगा।

7. जनवरी 2020 से NEFT लेन-देंन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क  

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_7.1
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी “फर्धरिंग डिजिटल पेमेंट” रिपोर्ट के अनुसार, रिज़र्व बैंक विमुद्रीकरण की तीसरी वर्षगांठ पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने से संबंधित एक प्रस्ताव लाया है।
  • जनवरी 2020 से, बैंक ऑनलाइन NEFT प्रणाली लेनदेन पर बचत बैंक खाताधारकों से कोई शुल्क नहीं ले सकते हैं। 
  •  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंको को ऐसा करने के लिए निर्देश जारी कर दिए है। RBI ने कहा कि वह डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहा है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO Pre 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कलकत्ता


बैठक एवं सम्मेलन

8. संस्कृत भारती विश्व सम्मेलन नई दिल्ली में हुआ शुरू

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_8.1
  • प्राचीन संस्कृत भाषा पर विचारों, सिद्धांतों और शोध के निष्कर्षों पर चर्चा करने के लिए विशाल प्रदर्शनी संस्कृत भारती विश्व सम्मेलननई दिल्ली में शुरू की गई हैं। 
  • 17 देशों के हजारों संस्कृत प्रेमी संस्कृत भारती सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
  • संस्कृती प्रदर्शनी में, भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में संस्कृत के विकास के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करने वाले मानस, मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए जाएंगे हैं।
खेल समाचार

9. दीपक चाहर ने T-20 में  हैट्रिक लेकर रचा इतिहास 

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_9.1
  • भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अंतरराष्ट्रीय T-20 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए T-20 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 3.2 ओवर में मात्र 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।
  •  पिछला रिकॉर्ड श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम था जिन्होंने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे ।
  • चाहर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T-20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं, उन्होंने अपने चौथे ओवर की लगातार तीन गेंदों में शफीउल इस्लाम, मुस्तफ़िज़ूर रहमान और अमीनुल इस्लाम के विकेटों के साथ बांग्लादेश की पारी को समेट दिया। 
पुस्तकें और लेखक

10.  मुख्य न्यायधीश ने ‘कोर्ट ऑफ इंडिया: पास्ट टू प्रेजेंट’ पुस्तक का किया विमोचन

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_10.1
  • Cभारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने गुवाहाटी, असम में ‘कोर्ट्स ऑफ इंडिया: पास्ट टू प्रेजेंट’ पुस्तक के असमिया संस्करण का विमोचन किया।
  •  पुस्तक प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक के विभिन्न अध्याय भारतीय न्‍याय प्रणाली की ऐतिहासिक घटनाओं का वर्णन करते हैं।
निधन

11. पद्मश्री से सम्मानित ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_11.1
  • पद्मश्री से सम्मानित ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन। 
  • उन्हें और उनके भाई उमाकांत गुंदेचा को साल 2012 में कला – भारतीय शास्त्रीय संगीत -गायन के क्षेत्र में दिए जाने वाले पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  • ध्रुपद भारतीय उपमहाद्वीप के हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक शैली है और जिसका संबंध दक्षिण भारतीय कर्नाटक परंपरा से है।

    .

12.पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_12.1
  • पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का निधन। तमिलनाडु कैडर के 1955 बैच के IAS अधिकारी शेषन ने 1990 से 1996 तक चुनाव आयोग का नेतृत्व किया था। 
  •  उन्होंने सरकार में रक्षा सचिव और कैबिनेट सचिव सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया।
महत्वपूर्ण दिन

13. शांति और विकास पर 10 नवंबर को मनाया गया विश्व विज्ञान दिवस  

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_13.1
  • विश्व विज्ञान दिवस, शांति और विकास के लिए हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है।
  • वर्ष 2019 का विषय “ओपन साइंस, लीविंग नो वन बिहाइंड” है।
  • यह दिन समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में लोगो को शामिल करने की आवश्यकता को दर्शाता है। 
  • यह हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को भी रेखांकित करता है। विश्व विज्ञान दिवस, यूनेस्को द्वारा 2001 में घोषित किया गया था।

14. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस: 11 नवंबर

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_14.1
  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, हर साल 11 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और प्रख्यात शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता है। 
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने 11 सितंबर, 2008 को घोषणा की, “मंत्रालय ने भारत के इस महान पुत्र द्वारा भारत के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप मनाने का फैसला किया है।”
  • अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन ने 1947 से 1958 तक स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था।
विविध

15.इंडियन ऑयल को पानीपत में इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने की मिली मंजूरी 

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_15.1
  • पर्यावरण मंत्रालय ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) को हरियाणा के पानीपत जिले में 766 करोड़ के 2G इथेनॉल संयंत्र को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
  •  संयंत्र में उत्पादित इथेनॉल का उपयोग विशेष रूप से परिवहन ईंधन को मिश्रण करने के लिए किया जाएगा। साथ ही परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना भी है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

More Current Affairs Show

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 10 और 11 नवम्बर 2019 | Daily GK Update | Bankersadda Hindi_16.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me