Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 09th April 2020:...

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 9 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !



राष्ट्रीय समाचार

1. डीआरडीओ ने सैनिटेशन इंक्लोजर्स और फुल फेस मास्क का किया निर्माण

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
देश में लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), कोविड 19 महामारी के खिलाफ जारी प्रयासों में त्वरित तरीके से उत्पादों का विकास करने के लिए वैज्ञानिक प्रयासों में लगा हुआ है। अपने प्रयासों के परिणामस्वरूप, DRDO ने मुख्य रूप से स्वास्थ्य पेशेवरों को नोवेल कोरोनोवायरस से बचाने के लिए सैनिटेशन इंक्लोजर्स (PSE) और फुल फेस मास्क (FFM) का निर्माण किया है।


2. सरकार ने COVID-19 से निपटने के लिए ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म “iGOT” किया लॉन्च

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
भारत सरकार ने सभी फ्रंट-लाइन कार्यकर्ताओं के लिए COVID -19 से लड़ने के लिए एक ई-लर्निंग प्लेटफार्म  iGOT लांच किया है जो उन्हें महामारी से निपटने में प्रशिक्षण एवं अपडेटों से लैस करेगा। इस प्लेटफॉर्म को https://igot.gov.in पर एक्सेस किया जा सकता है। iGOT प्लेटफ़ॉर्म को जनसंख्या के परिमाण के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है और जो लगभग 1.50 करोड़ श्रमिकों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। 


3. ट्राइफेड ने यूनिसेफ के साथ मिलकर SHGs समूह के लिए डिजिटल रणनीति की तैयार

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) द्वारा यूनिसेफ के साथ मिलकर स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए शुरू किए डिजिटल अभियान को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल संचार रणनीति विकसित की है। यूनिसेफ के सहयोग से सभी SHG केन्द्रों पर डिजिटल मीडिया सामग्री प्रदान करेगा और वर्चुअल प्रशिक्षण (कोविड के संबंध में मूल जानकारी, प्रमुख रोकथाम व्यवहार) के लिए वेबिनार आयोजित किए जाएंगे; सोशल मीडिया अभियान (एक-दूसरे से आवश्यक दूरी बनाए रखना घर में क्वारंटाइन होना) चलाए जाएंगे तथा वन्य रेडियो का संचालन किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनिसेफ गठन: 1946; मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, यू.एस.
  • यूनिसेफ के अध्यक्ष: एच.ई. रबाब फातिमा.

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

4. सार्क ने सदस्य देशों को COVID-19 परियोजनाओं के लिए आवंटित किए 5 मिलियन डॉलर 
Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation –SAARC) विकास कोष (Development Fund) ने अपने सदस्य देशों को COVID-19 संबंधित परियोजनाओं के लिए 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं। यह परियोजनाए एसडीएफ के सोशल विंडो थीमेटिक क्षेत्रों के तहत वित्त पोषित की जाएगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सार्क के 8 सदस्यों देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं.
  • सार्क का मुख्यालय: काठमांडू, नेपाल.
  • सार्क के महासचिव: एसाला रूवान वेराकून.
  • एसडीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): सुनील मोतीवाल.

राज्य समाचार

5. अरुणाचल सरकार ने COVID-19 से मुकाबला करने के लिए लॉन्च की COVIDCARE ऐप लॉन्च 

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने क्वारंटाइन्ड लोगों, संक्रमित या COVID-19 रोगियों के लिए “COVIDCARE” नामक एक नई ऐप लॉन्च की है। हाल ही में विकसित की गई “COVIDCARE” ऐप अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा COVID-19 से निपटने के लिए किया गया प्रयास है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को स्वास्थ्य की जानकारी जैसे शरीर के तापमान के साथ-साथ कोरोना के लक्षणों की स्वयं-जाँच करने में सक्षम बनाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू; राज्यपाल: बी.डी. मिश्रा.

6. ओडिशा 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने वाला बना देश का पहला राज्य

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
ओडिशा लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा बंद रखने का आग्रह भी किया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रखने की भी घोषणा की है। ओडिशा उन राज्यों में भी शामिल है, जिन्होंने हाल ही में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है, अन्य राज्य दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और नागालैंड हैं।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.

रैंक और रिपोर्ट

7. फोर्ब्स ने जारी की साल 2020 के अरबपतियों की सूची, जेफ बेजोस ने लगातार तीसरी बार किया टॉप

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 34 वीं वार्षिक सूची “2020 के सबसे अमीर व्यक्ति” (The Richest in 2020) लॉन्च की है। 2020 के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस सबसे ऊपर हैं। वह 113 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर जिसके बाद बिल गेट्स कुल संपत्ति 98 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि लक्जरी माल टाइकून एवं लक्जरी मैग्नेट LVVH (LVMHF) के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट 76 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।

यहां “द रिचेस्ट इन 2020” सूची शामिल दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की जानकारी दी जा रही है:-

Rank
नाम
संपत्ति
(बिलियन)
देश
कंपनी
1
जेफ बेजोस
$113
संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेजन
2
बिल गेट्स
$98
संयुक्त राज्य अमेरिका
माइक्रोसॉफ्ट
3
बर्नार्ड अरनॉल्ट
$76
फ्रांस
LVMH
4
वारेन बफेट
$67.5
संयुक्त राज्य अमेरिका
बर्कशायर हैथवे
5
लैरी एलिसन
$59
संयुक्त राज्य अमेरिका
सॉफ्टवेयर
6
अमानसियो ओर्टेगा
$55.1
स्पेन
जारा
7
मार्क जकरबर्ग
$54.7
संयुक्त राज्य अमेरिका
फेसबुक
8
जिम वाल्टन
$54.6
संयुक्त राज्य अमेरिका
वॉल-मार्ट
9
एलिस वाल्टन
$54.4
संयुक्त राज्य अमेरिका
वॉल-मार्ट
10
रॉब वाल्टन
$54.1
संयुक्त राज्य अमेरिका
वॉल-मार्ट


नियुक्तियां

8. पराग राजा होंगे भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के नए एमडी और सीईओ 

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
जीवन बीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पराग राजा को कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त किया है। पराग राजा की नियुक्ति पिछले ढाई साल से बीमा कंपनी की अगुवाई करने वाले विकास सेठ के स्थान पर की गई है, जो 30 अप्रैल, 2020 को रिटायर हो रहे हैं।

समझौता

9. एल एंड टी ने उन्नत आईटी-नेटवर्क स्थापित करने के लिए भारतीय सेना के साथ किया करार

Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने नेटवर्क ऑफ स्पेक्ट्रम (एनएफएस) के अंतर्गत सुरक्षा बलों के नेटवर्क को संचालित करने के लिए एक उन्नत आईटी-सक्षम प्रणाली स्थापित करने के लिए भारतीय सेना के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) का मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात.
  • L & T Technology Services (LTTS) के सीईओ: डॉ. केशब पांडा.
    •  

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी

    10. कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए विकसित किया ‘मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेटर इक्विपमेंट’ 

    Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
    जेनरिच मेम्ब्रेन्स ने COVID-19 के मरीजों के उपचार में काम आने वाले मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेटर इक्विपमेंट को विकसित किया है। इस डिवाइस को “सांस फूलना” के इलाज के लिए विकसित किया गया है जो COVID-19 के प्रमुख लक्षणों में से एक है। ‘मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेटर उपकरण’ नवीन, स्वदेशी हॉलो-फाइबर मेम्ब्रेन प्रौद्योगिकी पर आधारित उपकरण है, जो हवा में 35% तक ऑक्सीजन को बढ़ा सकता है। जेनरिक मेम्ब्रेंस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा वित्त पोषित पुणे की एक कंपनी है।

      खेल समाचार

      11. विजडन ने बेन स्टोक्स को दिया विश्व में 2020 के लीडिंग क्रिकेटर का खिताब

      Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
      विजडन द्वारा इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को विश्व में 2020 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (leading cricketer in the world) का खिताब दिया गया है। महिला खिलाड़ियों में, ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी को विश्व में विजडन की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का खिताब दिया गया है। विजडन द्वारा क्रिकेटर्स ऑफ़ इयर चुने गए अन्य पांच खिलाड़ी है, जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), साइमन हैमर (दक्षिण अफ्रीका), मारनस लाबुस्चगने (ऑस्ट्रेलिया) और एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया- महिला) हैं।

      निधन

      12. जेम्स बॉन्ड फिल्म अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का निधन

      Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
      जेम्स बॉन्ड फिल्म में अभिनय करने वाली अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का निधन। उन्हें 1964 की जेम्स बॉन्ड फिल्म ‘गोल्डफिंगर’ में सीन कॉनरी के साथ दिग्गज Bond girl Pussy Galore की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। इसके अलावा उन्होंने 1960 के दशक की लोकप्रिय टीवी जासूस सीरिज ‘द एवेंजर्स’ में “कैथी गेल” का भी किरदार निभाया था।

      13. दिग्गज भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कंचिबोतला का निधन

      Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
      भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कंचिबोतला (Brahm Kanchibotla) का कोरोनोवायरस के कारण निधन। वे यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया न्यूज़ एजेंसी में काम कर चुके है और वे यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया के न्यूयॉर्क और संयुक्त राष्ट्र संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। वह कोरोना से उस समय संक्रमित हुए थे जब वह अपनी समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया (UNI) के लिए ग्राउंड रिपोर्ट करने में लगे हुए थे।

      14. रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के पूर्व कोच रेडोमिर एंटिक का निधन

      Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
      रियल मैड्रिड, बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व कोच रेडोमिर एंटिक का निधन। उनका जन्म 22 नवंबर, 1948 को सर्बिया के ज़िस्टिस्ट में हुआ था। उन्होंने मार्च 1991 से जनवरी 1992 तक रियल मैड्रिड को कोचिंग सेवाए दी और 2003 में बार्सिलोना के कोच का प्रभार संभालने सहित रियल ज़ारागोज़ा, रियल ओविडो, सेल्टा विगो के कोच भी रहे और 2010 विश्व कप में सर्बिया की राष्ट्रीय टीम का प्रबंधन भी किया था।

      Current Affairs मार्च 2020: The Hindu Review | Download PDF Now

      Weekly Current-Affairs One-Liners : 30 मार्च से 05 अप्रैल 2020, Download PDF

      Daily GK Update 09th April 2020: Read Daily GK Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

      Watch Current Affairs Video of 09th April April 2020: 
          Register here to get study materials and regular updates!!

      All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

      prime_image
      [related_posts_view]
      QR Code
      Scan Me