Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022...

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 30th May – Blood Relation

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 30th May – Blood Relation | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Blood Relation

Direction (1-3): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

एक परिवार में तीन विवाहित युगल के साथ आठ सदस्य हैं। P, T की आंट है, T जो K का पुत्र है। O, V की पुत्रवधू है। B, T का पिता है और S जो अविवाहित है। S, V की सिस्टर-इन-लॉ है। M, K का ग्रैंडसन है, K, जिसका कोई सहोदर नहीं है। P की कोई बहन नहीं है।


Q1. O का पति कौन है?

(a) K 

(b) M 

(c) T 

(d) B 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q2. M, B से किस प्रकार संबंधित है?

(a) अंकल 

(b) पुत्र

(c) ग्रैंडसन

(d) नेफ्यू

(e) इनमें से कोई नहीं


Q3. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित रूप से एक-समान हैं और इस प्रकार एक समूह का निर्माण करते हैं। ज्ञात कीजिए कि कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?

(a) P 

(b) K 

(c) S 

(d) O 

(e) T


Direction (4-6): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

एक परिवार में सात सदस्य हैं। H, L की पुत्रवधू है, L जो K के भाई की ग्रैंडमदर है। M दो बच्चों का पिता है जिनमें से एक विवाहित है। G और H एक दूसरे से विवाहित हैं। K, J की बहन है। J, G का इकलौता पुत्र है, G जिसका भाई I है।


Q4. M, G से किस प्रकार संबंधित है?

(a) भाई 

(b) पुत्र 

(c) ग्रैंडफादर 

(d) पिता

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q5. K का पिता कौन है?

(a) L 

(b) M 

(c) G 

(d) I 

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q6. परिवार में कितनी महिला सदस्य हैं?

(a) एक 

(b) दो 

(c) तीन 

(d) कोई नहीं 

(e) तीन से अधिक


Direction (7-9): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

S, O, L, V, E, और D तीन पीढ़ियों के परिवार में छह सदस्य हैं। इनमें दो शादीशुदा युगल भी हैं। L, S और D की माता है। E, V का पिता है। S, O का ग्रैंडसन है। परिवार में महिला सदस्यों की कुल संख्या तीन है। V एक विवाहित व्यक्ति है जिसके दो बच्चे हैं


Q7. निम्नलिखित में से कौन सा युगल विवाहित युगलों में से एक है?

(a) E-D 

(b) O-V 

(c) E-O 

(d) S-D 

(e) इनमें से कोई नहीं  


Q8. D, S से किस प्रकार संबंधित है?

(a) भाई 

(b) पुत्री

(c) पुत्र 

(d) माता

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q9. निम्नलिखित में से कौन पुरुष सदस्यों का समूह है?

(a) OVE 

(b) SVE 

(c) VLD 

(d) OLD 

(e) इनमें से कोई नहीं


Direction (10-12): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

T, F की इकलौती संतान है। F की कोई बहन नहीं है। E, X का दामाद है। V, F का ब्रदर-इन-लॉ है। X की कोई नीस नहीं है। K और V युगल हैं। S, T का कजिन है। R, X की ग्रैंडडॉटर है। M, T का पुत्र है। X, F की पत्नी है।


Q10. V, T से किस प्रकार संबंधित है?

(a) नीस

(b) नेफ्यू

(c) पिता 

(d) अंकल

(E) इनमें से कोई नहीं 


Q11. परिवार में कितनी महिला सदस्य हैं?

(a) तीन  

(b) एक 

(c) दो 

(d) चार

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता


Q12. F, M से किस प्रकार संबंधित है?

(a) नेफ्यू

(b)  अंकल 

(c) ग्रैंडफादर

(d) पिता

(e) इनमें से कोई नहीं


Direction (13-15): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें।

एक तीन पीढ़ी के परिवार में नौ सदस्य अर्थात् A, B, C, D, E, F, G, H और J हैं, जहां महिलाओं की संख्या, पुरुषों की संख्या से अधिक है। D, H की बहन है। B, G की माँ है। J, G का ग्रैंडफादर है। F, H की माँ है। A, B का ससुर है। C, G का सहोदर है। A के जीवनसाथी की केवल दो संतान हैं। C, H की सास का ग्रैंडसन है।


Q13. B के सन्दर्भ में F का क्या संबंध है?

(a) मैटरनल आंट 

(b) सास

(c) पिता

(d) पुत्रवधू

(e) मैटरनल अंकल


Q14. यदि N, G का पति है, तो H के सन्दर्भ में N का क्या संबंध है?

(a) पुत्र

(b) ससुर

(c) ब्रदर-इन-लॉ

(d) दामाद

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q15. दी गई व्यवस्था के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?

(a) F, D का ससुर है 

(b) D और H बहनें हैं 

(c) परिवार में केवल पाँच महिला सदस्य हैं

(d) J की दो ग्रैंडडॉटर हैं

(e) सभी सत्य हैं 

Solutions:

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 30th May – Blood Relation | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 30th May – Blood Relation | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 30th May – Blood Relation | Bankersadda Hindi_4.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me