Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 30 January 2020:...

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 30 जनवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. तेलंगाना में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का हुआ उद्घाटन
Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित Kanha Shanti Vanam में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस सेंटर का निर्माण श्री राम चंद्र मिशन (एसआरसीएम) और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के गठन की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव
  • तेलंगाना के राज्यपाल:तमिलिसै सौंदरराजन

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

2. ईयू संसद ने ब्रिटेन ब्रेक्सिट समझौते को दी मजूरी

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
यूरोपीयन संसद ने ब्रिटेन ब्रेक्सिट समझौते को मंजूरी दे दी है। ब्रेक्ज़िट समझौता के पक्ष में 621 में और विपक्ष में कुल वोट 49 पड़े, जो कि ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले वर्ष यूरोपीय संघ के अन्य 27 नेताओं के साथ बातचीत करके किया था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूरोपीय संघ मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • यूरोपीय संघ की स्थापना: 1 नवंबर 1993

राज्य समाचार

3. राष्ट्रपति फरवरी में करेंगे 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन 
Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद फरीदाबाद, हरयाणा में पहली फरवरी को 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे। 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला -2020 में उज्बेकिस्तान मेले का भागीदार देश है। इस बार हिमाचल प्रदेश को थीम राज्य के रूप में चुना गया है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मुख्यमंत्री हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर
  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य

पुरस्कार

4. कलकत्ता विश्वविद्यालय ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को दी डी.लिट की उपाधि

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
कोलकाता के कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डॉक्टरेट ऑफ़ लेटर्स (डी. लिट) की उपाधि प्रदान की । प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक जे वी नार्लीकर को सर आशुतोष मुकर्जी मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक समीर के ब्रह्मचारी, अरुप कुमार रायचौधुरी और पार्थ प्रतिम माजुमदार को सर आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे पदक से सम्मानित किया गया है।

समझौता

5. BSE ने ICE फ्यूचर्स यूरोप के साथ लाइसेंसिंग समझौते पर किए हस्ताक्षर 
Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) फ्यूचर्स यूरोप के साथ लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) फ्यूचर्स यूरोप वैश्विक एक्सचेंज और क्लीयरिंगहाउस का संचालक है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BSE के प्रबंध निदेशक और सीईओ: आशीष कुमार चौहान
  • BSE के अध्यक्ष: विक्रमाजीत सेन
  • BSE स्थापित: मुंबई, महाराष्ट्र; स्थापित: 9 जुलाई 1875.

रक्षा समाचार

6. नौसेना ने मेडागास्कर में मानवीय सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए शुरू किया ‘ऑपरेशन वनीला’ 
Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान करने के लिए “Operation Vanilla” शुरू किया है। ‘ऑपरेशन वनीला’ को साइक्लोन डायने द्वारा मचाई गई तबाही के बाद मेडागास्कर के प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख (CNS): करमबीर सिंह
  • भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

7. असम राइफल्स ने नागालैंड में शहीदों के लिए युद्ध स्मारक का किया निर्माण 

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
असम राइफल्स ने नागालैंड में एक संयुक्त युद्ध स्मारक का निर्माण किया है। ये स्मारक पूर्वोत्तर राज्य में उग्रवाद से लड़ते हुए शहीद हुए 357 सेना और असम राइफल्स के जवानों के लिए बनाया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • असम राइफल्स के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान
  • 1835 में असम राइफल्स अस्तित्व में आया था।
8. मंगलुरु में कोस्टगार्ड में शामिल हुआ इंटरसेप्टर बोट C-448
Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
कर्नाटक के मंगलुरु में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा हाई-स्पीड इंटरसेप्टर नाव C-448 को शामिल किया गया है। L&T (लार्सन एंड टुब्रो) शिपयार्ड द्वारा निर्मित इस इंटरसेप्टर शिप में सहायक कमांडेंट अपूर्व शर्मा के अंतर्गत 12 कर्मियों का एक दल होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय तटरक्षक की स्थापना: 18 अगस्त 1978
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य (शब्द): Vayam Rakṣ āmaḥ (We protect) (हम रक्षा करते हैं)

बैठक एवं सम्मलेन

9. टेरी ने नई दिल्ली में वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट 2020 का किया आयोजन 

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
द वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट 2020 नई दिल्ली में द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) द्वारा आयोजित किया जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। इस वर्ष की थीम : ‘टुवर्ड्स 2030: मेकिंग द काउंट काउंट’ हैं



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • TERI के महानिदेशक: डॉ. अजय माथुर
  • TERI का मुख्यालय: नई दिल्ली; TERI की स्थापना: 1974
  • TERI के संस्थापक: दरबारी एस सेठ

खेल समाचार

10. भारत के एल्बेन ने बर्लिन साइक्लिंग टूर्नामेंट में जीता स्‍वर्ण पदक 

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
भारतीय साइकिलिस्ट एसो एल्बेन ने छह दिन तक चलने वाले बर्लिन टूर्नामेंट की कीरिन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 2017 की विश्व चैम्पियनशिप में रजत जीतने वाले चेक गणराज्य के टॉमस बाबेक दूसरे स्थान पर रहे जबकि जर्मनी के मैक्सिमिलियन लेव को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जर्मनी की राजधानी: बर्लिन, जर्मनी की मुद्रा: यूरो
  • जर्मनी की चांसलर: एंजेला मर्केल

विविध

11. सुप्रीम कोर्ट ने भारत में अफ्रीकी चीते को लाने की दी मंजूरी

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भारत सरकार को उपयुक्त स्थान देखकर अफ्रीकी चीते (African cheetahको लाकर बसाने की मंजूरी दे दी। भारत में पाए जाने वाल दुर्लभ चीता देश में लगभग विलुप्त हो गया है, इसीलिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने नामीबिया से अफ्रीकी चीता को लाने के लिए याचिका दायर की थी। स

12. मुंबई में आरंभ हुआ 16 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
मुंबई के वर्ली में स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों के 16 वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह -2020 का उद्घाटन किया गया। इसकी शुरुआत 1990 में हुई थी, इसे भारत सरकार के फिल्म्स डिवीजन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।

13. नेपाल ने सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में की एंट्री 

Daily GK Update 30 January 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
नेपाल ने पृथ्वी पर अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई (5340 मीटर-17515 फीट) वाले क्षेत्र पर फैशन शो का आयोजन कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इस फैशन शो में इतिहास रचने के लिए 10 अलग-अलग देशों की 18 सुपरमॉडल्स ने  रैंप वॉक किया। यह शो नेपाल सरकार के विजिट नेपाल 2020 कार्यक्रम का हिस्सा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी
  • नेपाल के स्पीकर: कृष्ण बहादुर महाराज
  • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया

Watch Current Affairs Headlines- 

All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me