Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 27 February 2020:...

Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 27 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !



राष्ट्रीय समाचार

1. हरसिमरत कौर बादल ने TOP फसल कीमतों की निगरानी के लिए MIEWS पोर्टल किया लॉन्च 

Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम (MIEWS) वेब पोर्टल लॉन्च किया है। पोर्टल पर http://miews.nafed-india.com के जरिए पहुँचा जा सकता है। MIEWS डैशबोर्ड और पोर्टल टमाटर, प्याज और आलू (TOP) की कीमतों पर ‘समय पर सटीक निगरानी’ के लिए’ अपनी तरह के पहले’ प्लेटफार्म के साथ – साथ ऑपरेशन ग्रीन्स योजना की शर्तों के अंतर्गत हस्तक्षेप के लिए अलर्ट करने का मंच है।

2. नई दिल्ली में उच्च शिक्षा लीडरशिप विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ने ‘प्रबंधकों के लिए उच्च शिक्षा लीडरशिप विकास कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम ब्रिटेन, इंडिया एजुकेशन एंड रिसर्च इनिशिएटिव (UKIERI) के तत्वाधान में यूजीसी और ब्रिटिश काउंसिल की संयुक्त पहल है।


नियुक्तियां

3. मास्टरकार्ड ने अजय बंगा को CEO के पद से हटाकर बनाया कंपनी का कार्यकारी अध्यक्ष
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
मास्टरकार्ड ने घोषणा की है कि कंपनी के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय बंगा अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पद से हट जाएंगे और इनकी जगह मुख्य उत्पाद अधिकारी माइकल माइबैश ले लेंगे। बंगा, जिन्होंने अप्रैल 2010 में कंपनी के सीईओ का पदभार संभाला था, कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे। वहीँ माइकल माइबैश, जो वर्तमान में कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी हैं, 1 मार्च को कंपनी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बंगा सेवानिवृत्त रिचर्ड हेथोर्नथवेट की जगह कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मास्टरकार्ड दक्षिण एशिया अध्यक्ष: पोरश सिंह
  • मास्टरकार्ड स्थापित: 1966; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएस

4. CIBIL ने राजेश कुमार को बनाया अपना नया MD और CEO
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
भारत में क्रेडिट रेटिंग या ऋण रेटिंग पर जानकारी मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी Cibil ने HDFC बैंक के राजेश कुमार को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। वह सतीश पिल्लई का स्थान लेंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CIBIL का मुख्यालय: मुंबई.
  • CIBIL की स्थापना: अगस्त 2000
  • CIBIL अमेरिकी बहुराष्ट्रीय समूह TransUnion का हिस्सा है.

5. पांच ग्रैंड स्लैम जीतने वाली मारिया शारापोवा ने टेनिस को कहा अलविदा
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
पांच बार ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम करने वाली मारिया शारापोवा ने टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस रूसी खिलाड़ी ने 2004 में 17 साल की उम्र में विंबलडन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और साल 2012 में फ्रेंच ओपन जीतकर करियर के सभी चार प्रमुख खिताबों अपने नाम किए थे किया। वह 2005 में विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनी और अगले साल यूएस ओपन खिताब जीता। उन्होंने 2004 का डब्ल्यूटीए टूर चैंपियनशिप, 2008 का फेड कप और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
6. जावेद अशरफ होंगे फ्रांस में भारत के नए राजदूत 
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
जावेद अशरफ को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत बनाया गया है। वह वर्तमान में सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। वह विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे, जिन्हें नेपाल में भारत के वर्तमान राजदूत मनोज सिंह पुरी के स्थान पर अगला राजदूत बनाया गया ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फ्रांस के राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रॉन.
  • फ्रांस की राजधानी: पेरिस.
  • फ्रांस की मुद्रा: यूरो, CFP फ्रांस

रक्षा समाचार

7. भारत-ब्रिटेन के बीच संयुक्त वायु सेना अभ्यास इंद्र धनुष हुआ आरंभ
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

इंद्र धनुष अभ्यास 2020 का पांचवा संस्करण 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश में आरंभ हो गया है। यह भारतीय वायु सेना (IAF) और ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के बीच होने वाला संयुक्त वायुसेना अभ्यास है, जो उत्तर प्रदेश (यूपी) के वायु सेना स्टेशन हिंडन में आयोजित किया जा रहा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
  • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली

बैंकिंग समाचार

8. RBI ने बंधन बैंक को बिना अनुमति के नई शाखाएं खोलने की दी मंजूरी

Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने बंधन बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है, जिसके बाद वह अब बिना पूर्व अनुमति के नई शाखाएं खोल सकता है। RBI ने यह फैसला कुछ नियामक शर्तों के लिया है, जिसमे बैंक को निर्देश दिया कि वह कुल बैंकिंग शाखाओं की लगभग 25% शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने का आदेश देगा, जहाँ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बंधन बैंक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष: अनूप कुमार सिन्हा
  • बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष.
  • बंधन बैंक स्थापित: 23 अगस्त 2015.
  • बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • बंधन बैंक टैगलाइन: आपा भला, सबकी भलाई.

9. वित्त मंत्री ने आकांक्षी भारत के लिए प्रौद्योगिकी सक्षम बैंकिंग एजेंडा “EASE 3.0” किया लॉन्च
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भारतीय बैंक संघ के समारोह में EASE 2.0 वार्षिक रिपोर्ट के साथ “बैंकिंग क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट सेवा और कार्यकुशलता बढ़ाने का एजेंडा” (Enhanced Access and Service Excellence –EASE) 3.0 लॉन्च किया है। यह आकांक्षी भारत के लिए स्‍मार्ट और प्रौद्योगिकी सक्षम बैंकिंग सेवा उपलब्‍ध कराने के लिए लॉन्च किया गया है।

व्यापार समाचार

10. एडीबी ने रुपये से जुड़े बांड से जुटाए 118 मिलियन डॉलर
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने जारी किए नए अपतटीय (offshore)  भारतीय रुपये से जुड़े 10-वर्षीय बॉन्ड से 850 करोड़ (USD 118 मिलियन) जुटाए हैं। यह 2017 के बाद से भारतीय रुपये में जुटाए गए एडीबी की पहली नई मैच्योरिटी को दर्शाता है और जो स्थापित यील्ड कर्व में 2021 से 2030 तक 7,240 करोड़ रुपये (बकाया 1 बिलियन अमरीकी डालर) के साथ बकाया बॉन्ड विस्तार में योगदान देता है। एडीबी का भारतीय रुपये बांड स्थानीय मुद्रा संचालन के लिए “गेम-चेंजर” साबित हो रहे हैं। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी का स्थापना: 19 दिसंबर 1966.
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
  • एडीबी की सदस्य: 68 देश.
  • एडीबी के अध्यक्ष: मासात्सुगु असाकावा.


बैठक एवं सम्मलेन

11. नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर RAISE 2020 सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन

Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
भारत सरकार ने 11-12 अप्रैल को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन RAISE 2020- ‘Responsible AI for Social Empowerment 2020 (सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उत्‍तरदायी कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता-2020) आयोजित करने की घोषणा की है। RAISE 2020 सरकार द्वारा उद्योग और शिक्षा जगत के साथ मिलकर आयोजित किया जाने वाला भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.

रैंक और रिपोर्ट

12. Hurun Global Rich List 2020: भारत अरबपतियों के मामलें बना तीसरा देश, मुकेश अंबानी नौवें सबसे अमीर आदमी
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
हुरून रिपोर्ट ने सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची – Hurun Global Rich List 2020 जारी की है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों (यूएस-डॉलर अरबपतियों) की सूची है। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के 9 वें संस्करण में 71 देशों और 2,182 कंपनियों के 2,816 अरबपति को स्थान दिया गया।
Hurun Global Rich List 2020 में शामिल दस सबसे अमीर व्यक्ति:-

रैंक
नाम
संपत्ति (यूएस $ बिलियन)
मुख्य कंपनी
देश
1
जेफ बेजोस
140
अमजोन
अमेरीका
2
बर्नार्ड अरनॉल्ट
107
LVMH
फ्रांस
3
बिल गेट्स
106
माइक्रोसॉफ्ट
अमेरीका
4
वारेन बफेट
102
बर्कशायर हैथवे
अमेरीका
5
मार्क जकरबर्ग
84
फेसबुक
अमेरीका
6
अमानसियो ओर्टेगा
81
ज़ारा
स्पेन
7
कार्लोस स्लिम हेलू एंड परिवार
72
अमेरिका Movil
मेक्सिको
8
सर्गी ब्रिन
68
गूगल
अमेरीका
9
लेरी पेज
67
गूगल
अमेरीका
9
मुकेश अंबानी
67
रिलायंस
भारत
9
स्टीव बाल्मर
67
माइक्रोसॉफ्ट
अमेरीका

Hurun Global Rich List 2020 में शामिल शीर्ष दस इस प्रकार है:-

रैंक
देश
अरबपतियों की संख्या
1
चीन
799
2
अमेरीका
626
3
भारत
137
4
जर्मनी
122
5
यूके
119
6
रूस
91
7
स्विट्जरलैंड
88
8
ब्राज़िल
69
9
थाईलैंड
57
10
फ्रांस
51

महत्वपूर्ण दिन

13. दुनिया भर में आज मनाया गया विश्व एनजीओ (NGO) दिवस

Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
विश्व स्तर पर 27 फरवरी को विश्व एनजीओ (NGO) दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य गैर-सरकारी संगठन (Non-Governmental Organisation) क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस हर साल दुनिया भर के उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है ,जिन्होंने समर्पित होकर अच्छे कार्यों में योगदान दिया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका.
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम प्रमुख: अचिम स्टेनर
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम स्थापित: 22 नवंबर 1965.

विविध समाचार

14. CBSE ने विधार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र लोकेटर ऐप “CBSE ECL” की लॉन्च 

Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्र लोकेटर ऐप “CBSE ECL” और ऑनलाइन परीक्षा केंद्र प्रबंधन प्रणाली “OECMS” शुरू की है। “CBSE ECL” एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो छात्रों को परीक्षा केंद्र का पता लगाने और अपने स्थान से परीक्षा केंद्र के बीच की दूरी जानने में मदद करेगी। इस ऐप को छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान करने के शुरू किया गया है।
Daily GK Update 27 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

Watch below video for Current Affairs of 27 February 2020:




Register to get Study Material and Updates for RBI Assistant Mains

All the Best BA’ians for SBI Clerk Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me