Bankersadda Hindi   »   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 26th August – Seating Arrangement, Syllogism

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 26th August – Seating Arrangement, Syllogism | Bankersadda Hindi_1.1

 Topic – Seating Arrangement, Syllogism

Directions (1-5): नीचे दी गई सूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन कीजिए एवं दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

दस व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में, प्रत्येक पंक्ति में पांच व्यक्ति इस प्रकार बैठे हैं कि आसन्न व्यक्तियों के मध्य समान दूरी है। पंक्ति-1 में, A, B, C, D और E बैठे हैं और उन सभी का मुख दक्षिण की ओर है। पंक्ति-2 में, P, Q, R, S और T बैठे हैं और उन सभी का मुख उत्तर की ओर है। इसलिए, बैठने की दी गई व्यवस्था में, एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक सदस्य का मुख दूसरी पंक्ति के अन्य सदस्य की ओर उन्मुख है। 

T, Q के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। P की ओर उन्मुख व्यक्ति, B के ठीक दायें बैठा है। B और D के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। P, T के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। केवल दो व्यक्ति A और C के मध्य बैठे हैं। न तो B और न ही A का मुख S की ओर है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन D की ओर उन्मुख है?

(a) P 

(b) Q 

(c) R

(d) S

(e) T

Q2. निम्नलिखित में से कौन R के ठीक दायें बैठा है?

(a) P

(b) S

(c) T

(d) Q

(e)  कोई नहीं

Q3. निम्नलिखित में से कौन E के बायें से दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति की ओर उन्मुख है? 

(a) P

(b) T

(c) A

(d) Q

(e) S

Q4.  निम्नलिखित में से कौन A के ठीक दायें बैठा है?

(a) E

(b) B

(c) कोई नहीं 

(d) C

(e) D

Q5. निम्नलिखित में से कौन A और R की ओर उन्मुख व्यक्ति के ठीक मध्य में बैठा है?

(a) E

(b) C

(c) D

(d) B

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (6-10): दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिये: 

एक पंक्ति में व्यक्तियों की एक निश्चित संख्या उत्तर की ओर उन्मुख होकर खड़े हैं। Q पंक्ति के छोरों में से एक पर खड़ा है। R और T के मध्य उतने ही व्यक्ति खड़े हैं जितने S और R के मध्य खड़े हैं। S और P के मध्य आठ व्यक्ति खड़े हैं। Q और S के मध्य केवल एक व्यक्ति खड़ा है। P छोरों में से एक छोर से तीसरे स्थान पर खड़ा है। L, R के बाएं से पांचवें स्थान पर खड़ा है। Q और T के मध्य 6 से अधिक व्यक्ति खड़े हैं। P और L के मध्य 5 से अधिक व्यक्ति नहीं खड़े हैं। 

Q6.  L के दाएं से कितने व्यक्ति खड़े हैं?

(a) 12

(b) 9

(c) 10

(d) 11

(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. यदि X, T के दाएं से चौथे स्थान पर है, तो P और X के मध्य कितने व्यक्ति खड़े हैं? 

(a)3

(b) 4

(c) 6

(d) 5

(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति खड़े हैं? 

(a) 15

(b) 14

(c) 13

(d) 12

(e)  इनमें से कोई नहीं

Q9. P और R के मध्य कितने व्यक्ति खड़े हैं?

(a) चार 

(b) तीन 

(c) पांच 

(d) सात 

(e) छह 

Q10. यदि ‘O’, L के बाएँ से तीसरे स्थान पर है, तो P के संदर्भ में O का स्थान क्या है?

(a) दाएं से दूसरा 

(b) ठीक दाएं 

(c) बाएँ से दूसरा 

(d) बाएँ से तीसरा 

(e) ठीक बाएँ 


Directions(11-15): प्रत्येक प्रश्नों में कुछ कथन और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भलें ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। निष्कर्षों का पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-सा दिए गए कथनों का अनुसरण करता है। 

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है। 

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 

(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

Q11. कथन: 

कुछ ग्रीन, ब्लू हैं 

कुछ ब्लू, पिंक हैं 

कोई ग्रीन, रेड नहीं है 

निष्कर्ष:

I: कुछ ब्लू, रेड नहीं हैं 

II: कुछ पिंक, ग्रीन हैं 

Q12. कथन:

कोई टुडे, यस्टरडे नहीं है 

कोई यस्टरडे, टुमारो नहीं है 

सभी टुमारो, वंडरफुल है 

निष्कर्ष:

I: सभी वंडरफुल, टुमारो हैं 

II: कुछ वंडरफुल, टुडे नहीं हैं 

Q13. कथन:

कुछ कॉफ़ी, जूस हैं 

सभी जूस, शेक्स हैं 

सभी शेक्स, मोजिटो हैं 

निष्कर्ष:

I. कोई मोजिटो, कॉफ़ी नहीं है 

II. कुछ काफी, मोजिटो हैं 

Q14.  कथन:

कुछ सेब, आम हैं 

कोई आम, पपीता नहीं है 

कोई सेब, अंगूर नहीं है 

निष्कर्ष:

I. कुछ पपीते, अंगूर हैं 

II. कोई अंगूर, पपीता नहीं है 

Q15. कथन:

कोई ट्रेवल, फ़ॉरेस्ट नहीं है 

कुछ फ़ॉरेस्ट, पार्क हैं 

सभी फ़ॉरेस्ट, मोबाइल हैं 

निष्कर्ष:

I: कुछ मोबाइल, पार्क हैं 

II: कुछ मोबाइल, ट्रेवल नहीं हैं 

 

Solutions:


IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 26th August – Seating Arrangement, Syllogism | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 26th August – Seating Arrangement, Syllogism | Bankersadda Hindi_3.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me