Bankersadda Hindi   »   SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं...

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 28 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Speed time distance, Boat and stream & trains)

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 28 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Speed time distance, Boat and stream & trains) | Bankersadda Hindi_1.1

Quantitative Aptitude section में स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों को डेली Quantitative Aptitude mocks को अटेम्प्ट करने की आवश्यकता है. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए Quantitative Aptitude  क्विज़ में सभी important और  expected प्रश्न उपलब्ध कराता है. 


 आज 28 नवम्बर, 2020 की क्वांट क्विज Miscellaneous
(Speed time distance, Boat and stream & trains)
 based questions 
पर आधारित है… 

Q1. विकाश और मोहित बिंदु A से बिंदु Q की ओर चलना आरम्भ करते हैं। A और Q के बीच की दूरी 9 किमी है। यदि मोहित 4 मिनट के बाद चलना आरम्भ करता है, तो वह विकाश से बिंदु Q से 1 किमी दूर उस समय मिलता है, जब विकाश बिंदु Q पर पहुँचने के बाद बिंदु A की ओर वापिस आ रहा होता है और विकाश 6 मिनट में 1 किमी की दूरी तय कर सकता है। मोहित की गति किमी/मिनट में ज्ञात कीजिए। 
(a) 1/7
(b) 1/8
(c) 1/9
(d) 1/6
(e) 1/12
Q2. सतीश बिंदु A से बिंदु B पर पहुँचने के लिए एक नाव चलाना शुरू करता है। 6.5 घंटे के बाद, वह केवल 20% दूरी तय करता है और बिंदु M पर पहुंचता है। अब, सतीश बिन्दु M से नाव चलाना शुरू करता है, तथा A और B के मध्य बिंदु पर पहुंचता है और 29.25 घंटो में M पर वापस आता है। यदि सतीश B से नाव चलाना शुरू करता है, तो वह कितने समय में B और A के बीच की दूरी तय कर सकता है?  
(a) 58.5 घंटे
(b) 32.5 घंटे
(c) 65 घंटे
(d) 62.5 घंटे
(e) 40 घंटे
Q3. एक पैदल यात्री और एक साइकिल चालक औरंगाबाद और पैठान जिनके मध्य की दूरी 40 किमी है, से एक ही समय पर एक-दूसरे की ओर यात्रा आरम्भ करते हैं और आरम्भ से 2 घंटे बाद मिलते हैं। फिर वे अपनी यात्राओं को पुन: आरम्भ करते हैं और साइकिल चालक, पैदल चालक के पैठान पहुँचने से 7 घंटे 30 मिनट पहले औरंगाबाद पहुंच जाता है। पैदल यात्री की चाल कितनी हो सकती है?
(a) 4 किमी/घंटा
(b) 5 किमी/घंटा
(c) 3 किमी/घंटा
(d) 6 किमी/घंटा
(e) 7 किमी/घंटा 

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 28 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Speed time distance, Boat and stream & trains) | Bankersadda Hindi_2.1

Q5. ट्रेन P ओर Q की गति का अनुपात 4 : 5 है। ट्रेन P एक खम्बे को 6 सेकंड में पार करती है जबकि ट्रेन Q उसी खम्बे को 4 सेकंड  में पार करती है। यदि ट्रेन P एक 480 मी लम्बे प्लेटफार्म को 18 सेकंड में पार करती है, तो समान प्लेटफार्म को ट्रेन Q कितने समय में पार करेगी? 
(a) 16.3 सेकंड
(b) 14.2 सेकंड
(c) 13.6 सेकंड 
(d) 18 सेकंड
(e) 16 सेकंड
Q6. जब एक ट्रेन की गति में 20 किमी/घंटा की वृद्धि की जाती है, तो वह 40 मिनट पहले दूरी को तय कर सकती है। यदि ट्रेन की गति में 30 किमी/घंटा कमी की जाती है, तो उस दूरी को तय करने में 70 मिनट अधिक का समय लगता है। ट्रेन द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिये।
(a) 3000 किमी
(b) 2000 किमी
(c) 2085 किमी
(d) 2175 किमी
(e) 3850 किमी
Q7. 60 मीटर और 80 मीटर लम्बाई की दो ट्रेनें क्रमश: 80 किमी प्रति घंटा और 64 किमी प्रति घंटा की गति के साथ समान दिशा में दौड़ रही हैं। एक-दूसरे को पार करने में उनके द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
(a) 36.5 सेकंड
(b) 31.5 सेकंड
(c) 30.5 सेकंड
(d) 28.5 सेकंड
(e) 26.5 सेकंड
Q8. एक 240 मीटर की लम्बाई वाली  ट्रेन ‘A’, ट्रेन ‘A’ की तुलना में 150% लम्बी एक सुरंग को 30 सेकंड में पार कर सकती है। यह एक अन्य ट्रेन ‘B’, जिसकी लंबाई 320 मीटर है और ट्रेन A के विपरीत दिशा में 72 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही है को कितने समय में पार कर सकती है?  
(a) 35/3 सेकंड 
(b) 36 सेकंड 
(c) 15 सेकंड 
(d) 36/5 सेकंड
(e) 37/3 सेकंड 
Q9. एक ट्रेन जिसकी लंबाई 180 मीटर है, 60 किमी/घंटे की गति से एक प्लेटफार्म को 15 सेकंड में पार करती है। एक व्यक्ति उसी प्लेटफार्म को 4 मिनट में पार करता है। व्यक्ति की गति ज्ञात कीजिए।    
(a) 1.05 किमी/घंटा
(b) 3 किमी/घंटा
(c) 2.05 किमी/घंटा
(d) 2.1 किमी/घंटा
(e) 2 किमी/घंटा
Q10. 400 मी और (400 + x) मी लम्बाई वाली क्रमश: दो ट्रेन A और B समान गति से चलती हैं। यदि ट्रेन A और B क्रमशः 16 सेकंड और 24 सेकंड में एक खम्बे को पार करती हैं, तो ट्रेन B, 400 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को कितने समय में पार करेगी?    
(a) 32 सेकंड
(b) 40 सेकंड
(c) 45 सेकंड
(d) 54 सेकंड
(e) 24 सेकंड
Q11. शांत जल में नाव की गति 5 किमी/घंटा है और प्रवाह की गति 3 किमी/घंटा है। यदि धारा के प्रतिकूल एक निश्चित दूरी तय करने में 8 घंटों का समय लगता है, तो समान दूरी को धारा के अनुकूल तय करने में नाव को कितना समय लगेगा?
(a) 2.5 घंटे
(b) 3 घंटे
(c) 2 घंटे
(d) 3.5 घंटे
(e) 1.5 घंटे
Q12. एक नाव की गति धारा के अनुकूल, धारा के प्रतिकूल से 5 किमी/घंटा अधिक है तथा शांत जल में नाव की गति, धारा की गति से 280% अधिक है। नाव द्वारा धारा के अनुकूल  42 किमी और धारा के प्रतिकूल 31.5 किमी यात्रा करने के लिए लिया गया कुल समय ज्ञात कीजिये।   
(a) 7 ½ घंटा
(b) 8 घंटा
(c) 9 घंटा
(d) 9 ½ घंटा
(e) 10 घंटा
Q13. नदी की धारा की गति, धारा के अनुकूल नाव की गति का 20% है और धारा के प्रतिकूल 48 किमी की दूरी को तय करने में 4 घंटों का समय लगता है तथा शांत जल में नाव की गति, उस ट्रेन की गति के बराबर है जो एक खड़े व्यक्ति को 36 सेकंड में पार करती है, तो ट्रेन A की लम्बाई ज्ञात कीजिए। 
(a) 220 मी
(b) इनमें से कोई नहीं 
(c) 240 मी 
(d) 120 मी 
(e) 160 मी 
Q14. धारा की गति ज्ञात कीजिये, यदि एक नाव धारा के अनुकूल 36 किमी की दूरी 5 घंटों में तय करती है, जो धारा के प्रतिकूल समान दूरी को तय करने में लिए गए समय से 3 घंटे कम है।   
(a) 1.35 किमी/घंटा 
(b) 1.24 किमी/घंटा
(c) 1.15 किमी/घंटा
(d) 2.2 किमी/घंटा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15. एक नाव द्वारा धारा के प्रतिकूल 164 किमी की दूरी तय करने में लिया गया समय, नाव के वापस आने में लिए गये समय से 50% अधिक है। यदि एक व्यक्ति की गति, शांत जल में नाव की गति के बराबर है तथा धारा के प्रवाह की गति 10 किमी/घंटा है, तो शांत जल में 100 किमी की दूरी तय करने में व्यक्ति द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।  
(a) 4 घंटे 
(b) 6 घंटे
(c) 5 घंटे
(d) 2 घंटे
(e) 3 घंटे 
SOLUTIONS:

SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 28 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Speed time distance, Boat and stream & trains) | Bankersadda Hindi_3.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 28 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Speed time distance, Boat and stream & trains) | Bankersadda Hindi_4.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 28 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Speed time distance, Boat and stream & trains) | Bankersadda Hindi_5.1
SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए क्वांट क्विज़ – 28 नवम्बर 2020 | Miscellaneous (Speed time distance, Boat and stream & trains) | Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me