Bankersadda Hindi   »   ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज-...

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 11 जनवरी, 2021

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 11 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दी गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
एक कम्पनी के छह व्यक्ति, कम्पनी में ही छह अलग-अलग पदों, जैसे : CMD, MD, CEO, COO, SE, JE पर कार्यरत हैं. सभी पदों को दिए गये क्रम के अनुसार ही माना गया है (जैसे CMD को सबसे सीनियर माना जाए तथा JE को सबसे जूनियर ही माना जाए). उन सभी को अलग-अलग पेय पदार्थ पसंद हैं. जिस व्यक्ति को चाय पसंद है, वह लस्सी पसंद करने वाले व्यक्ति से सीनियर है, लेकिन K से जूनियर है.
M को स्मूदी पसंद है और वह N से जूनियर है. दो से अधिक व्यक्ति O से सीनियर हैं, O जो कम्पनी का COO नहीं है. जो व्यक्ति कम्पनी का JE है, वह लस्सी पसंद नहीं करता है. P, N से जूनियर लेकिन O से सीनियर है. जो व्यक्ति कम्पनी का COO है, वह मोजितो पसंद करता है.जिस व्यक्ति को कॉफ़ी पसंद है, वह जूस पसंद करने वाले व्यक्ति से सीनियर है. N को न तो चाय और न ही लस्सी पसंद है. तीन से अधिक व्यक्ति L से सीनियर नहीं है; L, K से जूनियर है. P, L से सीनियर है. N कम्पनी में सबसे सीनियर नहीं है. 
Q1. निम्न में से किसे चाय पसंद है?
(a) O
(b) जो व्यक्ति कम्पनी में CEO है 
(c) L
(d) जो व्यक्ति O से जूनियर है
(e) इनमें से कोई नहीं
Q2. निम्न में से कौन-सा व्यक्ति  कम्पनी में JE है?
(a) N
(b) O
(c) P
(d) M
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3. निम्न में से कौन सा पेय पदार्थ कम्पनी के CMD को पसंद है?
(a) जूस
(b) लस्सी 
(c) कॉफ़ी
(d) चाय
(e) इनमें से कोई नहीं
Q4. जूस पसंद करने वाले व्यक्ति से कितने व्यक्ति जूनियर हैं?
(a) चार
(b) तीन 
(c) दो
(d) एक 
(e) कोई नहीं
Q5. कम्पनी में O का पद क्या है?
(a) MD
(b) CEO
(c) JE
(d) SE
(e) इनमें से कोई नहीं
Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन दिए गये हैं जिनके नीचे कुछ निष्कर्ष दिए गये हैं. आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों. सभी निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निर्धारित कीजिये की कौन सा निष्कर्ष दिए गये कथनों का अनुसरण करता है. 
(a) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं.
(b) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है.
(c) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है.
(d) यदि न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है.
(e) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है.
Q6. कथन:
कुछ चूहे माउस हैं
सभी माउस कैट हैं
सभी कैट खिलौने हैं
निष्कर्ष:
I: कोई चूहा खिलौना नहीं है
II: कुछ खिलौने चूहे हैं
Q7. कथन:
कुछ रैम रोम हैं
कुछ डिस्क रैम है
कोई रैम गिलास नहीं हैं
निष्कर्ष:
I: कुछ रोम गिलास नहीं है
II: कुछ डिस्क गिलास नहीं है
Q8. कथन: 
सभी रीज़न वैलिड हैं
कोई वैलिड फारेस्ट नहीं है
कुछ फारेस्ट चाय हैं
निष्कर्ष: 
I. सभी चाय कभी वैलिड नहीं हो सकती 
II. कुछ रीज़न चाय हैं 
Q9. कथन: 
कोई मेल इनबॉक्स नहीं है
कुछ इनबॉक्स स्पैम हैं
सभी स्पैम ट्रैश हैं
निष्कर्ष:  
I. कुछ ट्रैश इनबॉक्स हैं
II. कोई स्पैम मेल नहीं है
Q10. कथन:  
कोई अंगूर हरा नहीं है
सभी हरे पीले हैं
कोई पीला लाल नहीं है
निष्कर्ष:  
I. कुछ पीले अंगूर हैं
II. कुछ हरे लाल हैं
Directions (11-15): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में, एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कथन में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। उत्तर दीजिए-
(a) यदि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
(b) यदि कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
(c) यदि या तो कथन I का डाटा अकेले या कथन II का डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(d) यदि दोनों कथन I और II का डाटा मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
(e) यदि दोनों कथन I और II का डाटा मिलाकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।
Q11. बिंदु Q और बिंदु S के मध्य कितनी दूरी है?
I.  बिंदु M, बिंदु T के 4 मीटर पश्चिम में है। बिंदु P, बिंदु S के 5 मीटर उत्तर में है। 
II. बिंदु P, बिंदु Q के 2 मीटर पूर्व में है। बिंदु P, बिंदु M के 2 मीटर पश्चिम में है। 
Q12. अमन अपना जन्मदिन किस तारीख को मनाता है?
I.  सुल्तान को ठीक से याद है कि अमन का जन्मदिन 29 नवम्बर से पहले लेकिन 26 नवम्बर के बाद है।
II. मोनू को याद है कि अमन का जन्मदिन 27 नवम्बर के बाद लेकिन 30 नवम्बर से पहले होगा 
Q13.  J, K, L, M, और N में से सबसे लम्बा व्यक्ति कौन है? 
I.  M, K और L से छोटा है। N, J से लम्बा है। 
II. M केवल दो व्यक्तियों से लम्बा है। L, M से छोटा है।
Q14. छह व्यक्ति P, Q, R, S, T, और U एक पंक्ति में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। निम्न में से R के ठीक दाएं कौन-सा व्यक्ति बैठा है?
I. Q और R के मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं, R जो पंक्ति के अंतिम छोर पर नहीं बैठा है ।  
II. P, S के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है और उस व्यक्ति के ठीक बाएं है, जो T के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। 
Q15. क्या N, R की बहन है? 
(i) P, M का पुत्र है, M, जो N का पति है। Q, R की माँ है।   
(ii) P, O का ग्रैंडसन है, O, जो R का अभिभावक है। Q, M की सास है। 
SOLUTIONS:

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 11 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_2.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 11 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_3.1

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 11 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_4.1

Practice with Crash Course and Online Test Series for ECGC PO 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 11 जनवरी, 2021 | Bankersadda Hindi_5.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me