Bankersadda Hindi   »   Nelson Mandela International Day 2022: जानें...

Nelson Mandela International Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है नेल्सन मंडेला दिवस, क्या है इसका इतिहास?

Nelson Mandela International Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है नेल्सन मंडेला दिवस, क्या है इसका इतिहास? | Bankersadda Hindi_1.1


Nelson Mandela International Day 2022: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती को चिह्नित करने हेतु प्रत्येक साल 18 जुलाई को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को बेहतरी के लिए दुनिया को बदलने में सहायता करने के लिए कार्रवाई करने हेतु प्रेरित करना है।

मंडेला ने जीवन भर शांति हेतु और रंगभेद के खिलाफ काम किया। बता दें उनके अतुलनीय संघर्ष के लिए उनके जन्मदिन को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Nelson Mandela International Day) के रूप  में मनाया जाता है। यह दिवस लोगों गरीबी से लड़ने हेतु, सांस्कृतिक विविधता एवं दुनिया भर में शांति और सुलह के प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।


नेल्सन मंडेला: एक नजर में

नेल्सन मंडेला नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति थे. मंडेला दिवस, जिसे नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह नस्लीय भेदभाव और मानवाधिकारों के हनन के विरुद्ध दक्षिण अफ्रीकी नेता की 67 साल की लंबी लड़ाई का उत्सव है. वे देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे. इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी को मंडेला की विचारधारा का पालन करके अपने समुदायों में बदलाव लाने हेतु प्रेरित करना है।


नेल्सन मंडेला दिवस: पृष्ठभूमि

संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर नवंबर 2009 में नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था। हर साल 18 जुलाई को मंडेला दिवस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर मनाया जाता है। यह नस्लीय संबंधों के क्षेत्र में लोकतंत्र, नस्लीय न्याय एवं मानव अधिकारों के मूल्यों को बढ़ावा देने और मानवता की सेवा हेतु उनके समर्पण के प्रति रंगभेद विरोधी आइकन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।


नेल्सन मंडेला पुरस्कार क्या है?

संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने साल 2014 मे नेल्सन मंडेला पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की थी। यह प्रत्येक पांच साल में एक बार दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार उन लोगों की उपलब्धियों को पहचान देने हेतु दिया जाता है जिन्होंने अपना जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया है।

NABARD Grade A Notification 2022

 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me