Bankersadda Hindi   »   2nd February 2021 Daily GK Update:...

2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi

2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_1.1


सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 02 फरवरी 2021 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे India International Silk Fair, Chief of Staff of NASA, Myanmar, Facebook, UN World Tourism Organization आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !


राष्ट्रिय समाचार 


1. स्मृति ईरानी ने किया 8 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय रेशम मेले का उद्घाटन 


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_2.1

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने 31 जनवरी 2021 को वर्चुअल पोर्टल पर 8 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय रेशम मेले का उद्घाटन किया. 
  • COVID-19 महामारी के कारण भारतीय रेशम निर्यात संवर्धन परिषद के वर्चुअल प्लेटफार्म पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस मेले को भारत का सबसे बड़ा रेशम मेला माना जाता है.
  • 200 से अधिक विदेशी खरीदार और भारत में उनके प्रतिनिधियों की समान संख्या, 100 से अधिक प्रसिद्ध और बड़ी भारतीय कंपनियों के साथ बातचीत करने के लिए भाग ले रही है, जो रेशम और रेशम मिश्रित उत्पादों का निर्माण और व्यापार करती हैं.
  • भारत दुनिया का एकमात्र देश है जो रेशम की सभी चार प्रमुख किस्मों, शहतूत, एरी, तसर, और मुगा का उत्पादन करता है.

 

अंतर्राष्ट्रीय समाचार 


2. भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल बनी नासा की कार्यवाहक प्रमुख 

2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_3.1

  • भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल को नासा ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था. 
  • उन्होंने एजेंसी के लिए बाइडन प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन एजेंसी रिव्यू टीम के सदस्य के रूप में कार्य किया है और राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रही हैं.
  • वर्ष 2005 से 2020 तक इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (STPI) में अनुसंधान की सक्रिय सदस्य के रूप में सेवारत लाल के पास अभियांत्रिकी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी.,संयुक्त राज्य. 
  • नासा की स्थापना: 1 अक्टूबर 1958.

3. म्यांमार में सेना ने ली देश की कमान आंग सान सू को लिया हिरासत में


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_4.1

  • म्यांमार में, देश की सेना ने राज्य काउंसलर आंग सान सू की को राष्ट्रपति विन म्यिंट और सत्ता पक्ष के अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में ले कर 1 फरवरी 2021 को सैन्य तख्तापलट किया. 
  • म्यांमार की सेना (जिसे तातमाडव के नाम से भी जाना जाता है) ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्होंने नवंबर 2020 के म्यांमार के आम चुनाव के परिणामों को फर्जी घोषित किया था, जिसमें आंग सान सू की ने संसदीय चुनाव 2020 में अपनी अगली सरकार बनाने के लिए शानदार जीत हासिल की.
  • सेना ने सैन्य प्रमुख मिन आंग हलिंग को सत्ता सौंप दी है और एक वर्ष के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है. इसके अलावा, पूर्व जनरल माइंट स्वे अगले साल के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति होंगे. 2021 तख्तापलट म्यांमार के राजनीतिक इतिहास में तीसरा है. पहले दो 1962 और 1990 में आयोजित किया गया था.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • म्यांमार की राजधानी: नैपीटाव.
  • म्यांमार मुद्रा: क्यात.

4. वियतनाम के प्रमुख के रूप में गुयेन फु ट्रोंग ने जीता तीसरा कार्यकाल 


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_5.1

  • सत्तारूढ़ वियतनाम कम्युनिटी पार्टी ने अपने 76 वर्षीय महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को तीसरे पाँच वर्षीय कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है. 
  • वह 2011 से इस पद की सेवारत हैं. हालांकि ट्रोंग 65 वर्ष की आयु सीमा से अधिक थे, उन्हें चुनाव लड़ने की छूट दी गई थी. 
  • महासचिव, वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी का सर्वोच्च पद है. ट्रोंग 2018 से वियतनाम के राष्ट्रपति का पद भी संभाल रहे हैं.
  • वियतनाम में एक कम्युनिस्ट सरकार है, जिसका अर्थ है कि देश के पास शीर्ष पर एक भी मजबूत व्यक्ति नहीं है. 
  • चार मुख्य नेता हैं जो सामूहिक रूप से शो चलाते हैं जिसमें शामिल हैं: कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • वियतनाम की राजधानी: हनोई.
  • वियतनाम मुद्रा: वियतनामी डोंग.
  • वियतनाम के प्रधानमंत्री: गुयेन जुआन फुक.

राज्य समाचार 


5. उत्तराखंड ने शिवालिक रेंज की प्रजातियों के संरक्षण के लिए बनाया बॉटनिकल गार्डन 


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_6.1

  • उत्तराखंड के नैनीताल जिले में, हिमालय के शिवालिक रेंज में पाए जाने वाले वृक्षों की 210 से अधिक प्रजातियों के संरक्षण के लिए, ‘शिवालिक अरबोरिटम’ नाम का इस प्रकार के पहले वनस्पति उद्यान का उद्घाटन किया गया है. 
  • शिवालिक अरबोरिटम का उद्देश्य लोगों में प्रकृति शिक्षा का प्रसार करना है ताकि वे पेड़ों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकें, और उन्हें संरक्षण की दिशा में अधिक सक्रिय बना सकें.
  • यह सुविधा विशेष प्रजातियों, सांस्कृतिक महत्व, औषधीय उपयोग, स्रोत देश, निवास के प्रकार जैसे कि यह कहां पाया जाता है और लकड़ी, रंजक या किसी भी अन्य अजीब उपयोग सहित सभी संभव उपयोग के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करता है.
  • संरक्षित किए गए कुछ पेड़ों में कफाल (माइरीका एस्कुलेंटा), बुरांस, (रोडोडेंड्रोन अरबोरिटम), तेजपात (सिनामोमम तमाला) और संजीवनी (सेलाजिनेला ब्राहपटेर्सिस) शामिल हैं.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

नियुक्तियां 


6. फेसबुक ने हेनरी मोनिज़ को नियुक्त किया अपना पहला मुख्य अनुपालन अधिकारी


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_7.1

  • फेसबुकइंक ने हेनरी मोनिज़ को अपना पहला मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है. वे 8 फरवरी को कंपनी की वैश्विक अनुपालन टीम का नेतृत्व करने, अपने वैश्विक अनुपालन और जोखिम प्रबंधन को बढ़ाने और कंपनी में कानूनी और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बढ़ावा देने के लिए फेसबुक से जुड़ेंगे. 
  • इससे पहले, हेनरी मोनिज़ मीडिया कंपनी ViacomCBS  इंक में मुख्य अनुपालन अधिकारी और मुख्य लेखा परीक्षा कार्यकारी थे.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मार्क जुकरबर्ग.
  • फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

7. अनीश शाह बने महिंद्रा फाइनेंस के नए अध्यक्ष 


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_8.1

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने 2 अप्रैल, 2021 से बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अनीश शाह की नियुक्ति की घोषणा की है. शाह पहले से ही कंपनी के निदेशक हैं. 
  • वह महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीएफओ हैं. शाह, धनंजय मुंगले से पद ग्रहण करेंगे. 
  • मुंगले MMFSL के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक बने रहेंगे.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज मुख्यालय: मुंबई.
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना: 1991.

बैंकिंग समाचार 


8. PNB ने गैर-ईएमवी एटीएम से पैसे निकालने पर लगाईं रोक 


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_9.1

  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को पैसे के लेन-देन से संबंधित धोखाधड़ी की जांच करने के प्रयास में, 01 फरवरी 2021 से गैर-ईएमवी स्वचालित टेलर मशीन (ATM) से पैसे निकालने से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है. 
  • यह प्रतिबंध वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों लेनदेन पर लागू होगा. इसे दूर करने के लिए, PNB नकदी निकालने के लिए OTP आधारित प्रणाली शुरू करेगा.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • पंजाब नेशनल बैंक मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • पंजाब नेशनल बैंक के सीईओ: एस.एस. मल्लिकार्जुन राव (1 अक्टूबर 2019-).
  • पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना: 19 मई 1894, लाहौर, पाकिस्तान.
  • पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक: लाला लाजपत राय, दयाल सिंह मजीठिया.

खेल समाचार 


9. पहली एशियाई ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप में भारत ने जीते सबसे ज्यादा पदक


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_10.1

  • भारतीय निशानेबाजी दल ने कुवैत शूटिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित पहली एशियाई ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप की पदक तालिका में टॉप किया है। 
  • इस 24 सदस्यीय भारतीय शूटिंग दल ने कुल 11 पदक जीते है, जिसमें चार स्वर्ण पदक, दो रजत और पाँच कांस्य पदक शामिल है। इस प्रतियोगिता में 22 एशियाई देशों के 274 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।


भारत के पदक विजेताओं की सूची:

Gold

  • सौरभ चौधरी – मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल
  • दिव्यांश सिंह पंवार- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल
  • कियान चेनाई – मेन्स ट्रैप
  • राजेश्वरी कुमारी – विमेंस ट्रैप

Silver

  • अर्जुन बाबुता – मेन्स 10 मीटर एयर राइफल
  • श्रेयसी सिंह – विमेंस ट्रैप

Bronze

  • मनु भाकर – विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल
  • सरबजोत सिंह – मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल
  • दीपक कुमार – मेन्स 10 मीटर एयर राइफल
  • पृथ्वीराज टोंडिमन – मेन्स ट्रैप
  • मनीष कीर – विमेंस ट्रैप

10. तमिलनाडु ने बड़ौदा को हराकर जीती सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी 

2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_11.1

  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali Trophy 2020-21) के फाइनल्स में तमिलनाडु ने बड़ौदा को हराकर खिताब अपने नाम किया. यह टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का बारहवां संस्करण था और अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) में खेला गया था. 
  • प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मणिमारन सिद्धार्थ (तमिलनाडु) ने जीता, जिसने 20 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्हें जीत के लिए 121 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने 18 ओवर में 7 विकेट देकर प्राप्त किए. 
  • तमिलनाडु टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक थे. यह तमिलनाडु के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) का दूसरा और 13 वर्षों में पहला खिताब है. टीम ने 2006-07 में कार्तिक की कप्तानी में ही अपना पहला SMAT खिताब जीता था.
 

महत्वपूर्ण तिथियाँ 


11. विश्व वेटलैंड्स दिवस: 02 फरवरी


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_12.1

  • हर साल 2 फरवरी को विश्व स्तर पर विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों में पृथ्वी के लिए वेटलैंड्स यानि आर्द्रभूमि द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 
  • वर्ल्ड वेटलैंड्स डे 2021 का अंतर्राष्ट्रीय विषय ‘Wetlands and Water’ है। साल 2021 वेटलैंड्स पर कन्वेंशन की 50 वर्षगाठ है।
  • यह दिन हर साल 2 फरवरी को ईरान के शहर रामसर में केस्पियन सागर के तट पर 2 फरवरी 1971 को वेटलैंड्स के संरक्षण पर हुए कन्वेंशन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व वेटलैंड्स दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था।


12. इंडियन कोस्ट गार्ड ने मनाया अपना 45 वां स्थापना दिवस 


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_13.1

  • भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard-ICG) ने 01 फरवरी 2021 को अपना 45 वां स्थापना दिवस मनाया. ICG को औपचारिक रूप से 1 फरवरी, 1977 को भारतीय संसद के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है.
  • 1978 में सिर्फ 7 सतह प्लेटफार्मों के साथ शुरुआत करते हुए, ICG में वर्तमान में 156 जहाज और 62 विमान शामिल हैं और इसकी संभावना 2025 तक 200 सतह प्लेटफार्मों और 80 विमानों के लक्षित बल स्तर को प्राप्त करने की है.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारतीय तट रक्षक महानिदेशक: कृष्णस्वामी नटराजन.

निधन 


13. प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सिसली टायसन का निधन


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_14.1

  • प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सिसली टायसन (Cicely Tyson) का निधन हो गया है. सिसली टायसन, प्रसिद्ध ब्लैक एक्टर, जिन्होंने ‘साउंडर’ में शेयरक्रॉपर की पत्नी के रूप में अपनी भूमिका के लिए ऑस्कर नामांकन प्राप्त किया और 88 वर्ष की आयु में 2013 में टोनी पुरस्कार जीता. 
  • उन्होंने “द ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ मिस जेन पिटमैन” में टीवी दर्शकों के दिलों को छुआ. 110 साल पुराने गुलाम की भूमिका के लिए 2 एमीज़ जीते.


विविध 


14. UN विश्व पर्यटन संगठन ने 2020 को ‘वर्स्ट इयर ऑन रिकॉर्ड’ घोषित किया


2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_15.1

  • नवीनतम संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UN-WTO) “विश्व पर्यटन बैरोमीटर” के अनुसार, वर्ष 2020 “वर्स्ट इयर ऑन रिकॉर्ड” था, क्योंकि COVID-19 के प्रकोप को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्रतिबंधों के कारण वैश्विक पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. 
  • अंतर्राष्ट्रीय आवक में 74% की कमी आई और दुनिया भर के गंतव्यों ने 2019 की तुलना में 1 बिलियन कम अंतर्राष्ट्रीय आगमन का स्वागत किया.
  • यात्रा में यह गिरावट निर्यात राजस्व में $ 1.3 ट्रिलियन की अनुमानित हानि को दर्शाती है, जो 2009 के संकट के दौरान 11 गुना कम है. 
  • क्षेत्रीय मोर्चे पर, एशिया और प्रशांत ने 84% (-84%) के साल-दर-साल तेज़ संकुचन रहा. इसके बाद मध्य पूर्व (-75%) और यूरोप (-70%) का स्थान रहा.

वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 18 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक | Download PDF

The Hindu Review DECEMBER 2020 in Hindi : हिन्दू रिव्यू दिसंबर 2020, Download PDF

2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_16.1

14th  January Current Affairs 2021 | Current Affairs Today | Daily Current Affairs 2021 

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

2nd February 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in hindi – Bankersadda Hindi_17.1

All the Best BA’ians for SBI PO Prelims!


prime_image
[related_posts_view]