Bankersadda Hindi   »   ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज-...

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 8 फरवरी, 2021

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 8 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_1.1

Directions (1-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

नौ व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं. वे सभी केंद्र की ओर उन्मुख हैं. M और N के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं. T, N के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है. H, G के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है, G जो L के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है. T, M का निकटतम पड़ोसी है. K और D के मध्य एक व्यक्ति बैठा है, D जो V के ठीक दाएं बैठा है. H के दाईं ओर से गिने जाने पर, H और T के मध्य दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं. H, V का निकटतम पड़ोसी नहीं है.

Q1. M के दाईं ओर से गिने जाने पर, H और M के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) तीन

(b) दो

(c) कोई नहीं 

(d) चार

(e) पाँच

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति N के ठीक दाएं स्थान पर बैठा है? 

(a) H

(b) G

(c) L

(d) D

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3. D, G से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) बाएं से दूसरा 

(b) बाएं से पाँचवां

(c) दाएं से दूसरा 

(d) बाएं से तीसरा 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. निम्नलिखित पाँच में से कोई चार एक निश्चित रूप से एक समूह पर आधारित हैं, कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है? 

(a) M-V

(b) G-D

(c) H-N

(d) K-T

(e) L-M

Q5. V के दाईं ओर से गिने जाने पर, L और V के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) चार

(b) कोई नहीं 

(c) तीन 

(d) दो

(e) पाँच

Direction (6-10): इन प्रश्नों में, कथनों में विभिन्न तत्वों के मध्य संबंध दर्शाया गया है। जिन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों के आधार पर निष्कर्ष का अध्ययन करें और उचित उत्तर चुनिए:

(a) यदि निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

Q6. कथन:  G=W>Y≥U>P=O<L=C

निष्कर्ष I: W>P II: C>U

Q7. कथन:  X=H<I≥K≥L=M>N≤S

निष्कर्ष I:  I>L II: I>M

Q8. कथन:  W=V<B>T=Y<Z>M=Q

निष्कर्ष I: B<Z II: T>W

Q9. कथन: Q=N≥M≤J>L>I>U=Y

निष्कर्ष I: Q>M II: J>Y

Q10. कथन: T=Q>P<L>K≥I≥M=A

निष्कर्ष I: K>A II: A=K

Direction (11-13): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

बिंदु T, बिंदु G के 5 मीटर पश्चिम में है। बिंदु G, बिंदु D के 7 मीटर उत्तर में है।बिंदु D, बिंदु M के 5 मीटर दक्षिण में है। बिंदु M, बिंदु B के 3 मीटर पूर्व में है। बिंदु B, बिंदु O के 8 मीटर पश्चिम में है। बिंदु O, बिंदु H के 9 मीटर उत्तर में है।

Q11.  बिंदु M और बिंदु H के मध्य न्युनतम दूरी कितनी है? 

(a) √107 मीटर

(b) 10 मीटर

(c) 12 मीटर

(d) √106 मीटर

(e) 11 मीटर 

Q12. बिंदु B के सन्दर्भ में, बिंदु D किस दिशा में है? 

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) दक्षिण

(c) पूर्व

(d) पश्चिम

(e) दक्षिण-पूर्व 

Q13. बिंदु B और बिंदु G के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है? 

(a) 5 मीटर

(b) 4 मीटर

(c) √13 मीटर

(d) 13 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं 

Direction (14-15): इन प्रश्नों में, कथनों में विभिन्न तत्वों के मध्य संबंध दर्शाया गया है। जिन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दी गए हैं। दिए गए कथनों के आधार पर निष्कर्ष का अध्ययन करें और उचित उत्तर चुनिए:

(a) यदि निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 

Q14. कथन: S>W=E≥R,  F<C<V=N, W>K≥V>L

निष्कर्ष I: F<S II: E>N

Q15. कथन:  Q=V>B≥N>I, G<H=B<M,  S<V<K=L

निष्कर्ष I:  L>Q II: H>I

SOLUTIONS:

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 8 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_2.1
ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 8 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_3.1

Practice with Online Test Series for Bank Mains 2021:

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

ECGC PO 2021 प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 8 फरवरी, 2021 – Bankersadda Hindi_4.1

prime_image
[related_posts_view]